एक्सप्लोरर

Asia Cup 2018: पाकिस्तानी कप्तान बोले, 'हमेशा अहम होती है भारत-पाकिस्तान टक्कर'

एशिया कप की शुरुआत से ठीक पहले पाकिस्तानी कप्तान सरफराज़ अहमद ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान की टक्कर हमेशा महत्वपूर्ण होती है.

एशिया कप की शुरुआत से ठीक पहले पाकिस्तानी कप्तान सरफराज़ अहमद ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान की टक्कर हमेशा महत्वपूर्ण होती है. आने वाले चार दिनों के अंदर एशियाई क्रिकेट का महाकुंभ यानि एशिया कप का आगाज़ होने जा रहा है. एशियाई क्रिकेट की छह बड़ी टीमों के बीच ये जंग 15 से 28 सितम्बर के बीच यूएई में खेली जाएगी. यूएई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, दुबई और शेख ज़ायद स्टेडियम में इन टीमों के बीच टक्कर होगी. जिसके लिए सभी टीमों ने अपनी कमर कस ली है. लेकिन इस टूर्नामेंट में जिस एक टक्कर का सभी फैंस को बेसब्री से इंतज़ार है वो है भारत और पाकिस्तान की जंग. सरफराज़ ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ''भारत के खिलाफ हर मैच बेहद महत्वपूर्ण होता है. जिसके लिए हमारी तैयारी भी बेहद खास है. हम यहां(यूएई) की कंडीशंस से तालमेल बिठाने की कोशिश कर रहे हैं और हमने 4-5 दिन प्रेक्टिस भी की है.'' साथ ही सरफराज़ ने कहा कि ''पहले मैच से पहले भी हमें कुछ दिनों का वक्त मिल रहा है उसमें हम और अच्छी तैयारी करने की कोशिश करेंगे. साथ ही हम कोशिश करेंगे कि पहले मैच(हॉंग-कॉंग के खिलाफ) में मोमेंटम हासिल करें और इंडिया के खिलाफ पूरी तैयारी के साथ जाए.'' वहीं जब उनसे पूछा गया कि विराट को एशिया कप के लिए आराम दिया गया है तो उन्होंने कहा कि ''विराट की कुछ अपनी परेशानियां होंगी जिसकी वजह से वो टीम के साथ नहीं है. उन्होंने आराम मांगा होगा तो उनके क्रिकेट बोर्ड ने उन्हें आराम दिया है.'' इसके साथ ही पाकिस्तानी टीम के कप्तान ने ये भी कहा कि उन्होंने सभी टीमों का स्कवॉड देखा है जो कि काफी मजबूत है और एशिया कप एक बड़ा इवेंट है. सभी टीमों की होप बहुत ज्यादा हाई है.' वहीं पाकिस्तानी टीम की रणनीति पर पड़ोसी मुल्क के कप्तान बोले, 'यूएई की विकेट्स काफी धीमी होंगी जहां पर स्पिनर्स का अहम रोल होगा. हमारी रणनीति होगी कि पहले बल्लेबाज़ी करने की कोशिश करें और 300 से ज्यादा रन बनाएं. इसके बाद हमारे पास ऐसी टीम है जो इसका बचाव कर सकती है.' आपको बता दें कि इस टूर्नामेंट में भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश, अफगानिस्तान जैसे पांच टेस्ट खेलने वाले देशों के साथ हॉंग-कॉंग की टीम भी होगी. इन छह टीमों को दो ग्रुप में डाला गया है. जिनमें भारत, पाकिस्तान और हॉंग-कॉंग ग्रुप ए में और श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान को ग्रुप बी में रखा गया है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget