एक्सप्लोरर

लॉर्ड्स टेस्टः गेंदबाजों ने इंग्लैंड को दिलाई वापसी

लॉर्ड्स टेस्टः गेंदबाजों ने इंग्लैंड को दिलाई वापसी

 


 


 


 


लॉर्ड्स टेस्टः गेंदबाजों ने इंग्लैंड को दिलाई वापसी

 


 

 


 


 


लंदन: पहली पारी में शतक जड़ने वाले कप्तान मिसबाह उल हक दूसरी पारी में खाता खोलने में भी नाकाम रहे जिससे इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले क्रिकेट टेस्ट के तीसरे दिन टी तक वापसी की.


 


टी तक पाकिस्तान ने चार विकेट पर 111 रन बनाए लिए थे और उसे कुल 178 रन की बढ़त हासिल है.


 


अनुभवी यूनिस खान 86 गेंद में 19 जबकि असद शाफिक 46 गेंद में 29 रन बनाकर खेल रहे हैं.


 


पहली पारी में करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 70 रन देकर छह विकेट चटकाने वाले तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स ने दूसरी पारी में भी दो विकेट चटकाए हैं.


 


इससे पहले लेग स्पिनर यासिर शाह ने लॉर्डस में टेस्ट पारी में 100 साल से अधिक समय में इंग्लैंड के खिलाफ किसी स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिससे पाकिस्तान ने पहली पारी में 67 रन की बढ़त हासिल की.


 


शाह ने 72 रन देकर छह विकेट चटकाए जिससे इंग्लैंड की टीम 272 रन पर ढेर हो गई. पाकिस्तान ने पहली पारी में 339 रन बनाए थे. शाह का गेंदबाजी विश्लेषण 1912 में दक्षिण अफ्रीका के सिड पेगलर के 65 रन पर सात विकेट के बाद लॉर्डस पर किसी विदेशी स्पिनर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.


 


दूसरी पारी में पाकिस्तान की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही जब मोहम्मद हफीज ने खाता खोले बिना ही ब्राड की गेंद पर दूसरी स्लिप में रूट को कैच थमा दिया।शान मसूद और अजहर अली ने हालांकि लंच तक टीम को और झटके नहीं लगे दिए. लंच के तुरंत बाद मसूद ने वोक्स की गेंद पर स्लिप में इंग्लैंड के कप्तान एलिस्टेयर कुक को कैच थमाया. वोक्स ने अजहर (23) को पगबाधा करके पाकिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 59 रन किया.


 


लॉर्डस में पदार्पण करते हुए पहली पारी में 114 रन बनाने वाले मिसबाह खाता खोले बिना ही ऑफ स्पिनर मोइन अली की गेंद पर मिड विकेट बाउंड्री पर एलेक्स हेल्स को कैच दे बैठे.


 


यूनिस को 11 रन के निजी स्कोर पर स्टीवन फिन की गेंद पर अंपायर ने पगबाधा आउट दिया लेकिन रैफरल पर तीसरे अंपायर ने फैसला पलट दिया.


 


इससे पहले इंग्लैंड की टीम आज सात विकेट पर 253 रन से आगे खेलने उतरी और उसने 19 रन जोड़कर अपने बाकी तीन विकेट भी गंवा दिए.


 


वहाब रियाज ने स्टुअर्ट ब्रॉड को बोल्ड किया जबकि शीषर्क्रम के कई बल्लेबाजों की तरह स्टीवन फिन भी शाह की गेंद पर पगबाधा आउट हुए.


 


क्रिस वोक्स को स्ट्राइक पर रखने की कोशिश में जैक बाल रन आउट हुए जिससे इंग्लैंड की पारी का अंत हुआ। वोक्स ने नाबाद 35 रन बनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
छठी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, सुपर-8 के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज को रौंदा; संजू सैमसन चमके
छठी बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, सुपर-8 के अंतिम मैच में वेस्टइंडीज को रौंदा
IND vs WI Super-8: शान से सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, वेस्टइंडीज को अंतिम ओवर में चटाई धूल; संजू सैमसन रहे जीत के हीरो
शान से सेमीफाइनल में भारत, वेस्टइंडीज को अंतिम ओवर में चटाई धूल; संजू सैमसन रहे जीत के हीरो
'पता नहीं घर कब लौटेंगे...', भारत में सुरक्षित लेकिन घर की आई याद, जिम्बाब्वे के कोच ने दिया इमोशनल स्टेटमेंट
'पता नहीं घर कब लौटेंगे', भारत में सुरक्षित लेकिन घर की आई याद, जिम्बाब्वे के कोच ने दिया इमोशनल स्टेटमेंट

वीडियोज

Khamnei Death: Trump को खुली धमकी..खामेनेई की मौत से गुस्से में ईरान | Iran Israel War | Khamenei
Iran Israel War: खामेनेई की मौत से भड़का ईरान, सड़कों पर तांडव! | Khamenai Death | War News
महाविनाश की सबसे बड़ी 'सनसनी' !
Israel Iran War: विश्व तनाव चरम पर, ईरान-इज़राइल संघर्ष और मिसाइल हमलों की चेतावनी | Netanyahu
Sandeep Chaudhary: Khamenei को ट्रेस कर रहा था America..खुला राज! | Iran Israel War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
दुबई में अमेरिका का कोई मिलिट्री बेस नहीं तो फिर ईरान ने वहां क्यों दागीं मिसाइलें? सामने आई ये वजह
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
कश्मीर के सभी जिलों में प्रतिबंध होंगे लागू, ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की शहादत के बाद फैसला
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
सेमीफाइनल की चारों टीमें तय, भारत का इंग्लैंड से होगा मुकाबला; जानें किसने किसने किया है क्वालीफाई
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
खामेनेई की हत्या के बाद ईरान ने जामकरान मस्जिद पर फहराया लाल झंडा, जानें क्या है इसका मतलब?
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'बॉर्डर 2' का 38वें दिन भी जारी है धमाल, सनी देओल की फिल्म ने अब तक किया है इतना कलेक्शन
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'भारत पहले कभी इतना कमजोर...', खामेनेई की मौत पर कांग्रेस का पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
बाराबंकी में आई विदेशी बारात, विलायती मेहमानों ने यूपी की गलियों में जमकर लगाए ठुमके, वीडियो वायरल
Voting Rights Prisoners: इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
इस देश में कैदी भी दे सकते हैं वोट, जानें क्यों है ऐसा कानून
Embed widget