एक्सप्लोरर

IND vs ENG 4th Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 290 रन, दूसरी पारी में भारत का स्कोर 43/0

England vs India 4th Test: पहली पारी में 99 रनों से पिछड़ने के बाद भारतीय टीम ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 43 रन बना लिए हैं.

England vs India Oval Test: भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन के द ओवल में खेला जा रहा चौथा टेस्ट मैच रोमांचक मोड़ पर आ गया है. पहले दिन भारत अपनी पहली पारी में 191 रनों पर ऑल आउट हो गया था. इसके बाद दूसरे दिन इंग्लिश टीम अपनी पहली पारी में 290 रनों पर सिमट गई. इस तरह मेज़बान टीम ने पहली पारी में 99 रनों की बढत हासिल की. लेकिन दूसरी पारी में केएल राहुल और रोहित शर्मा ने भारत को शानदार शुरुआत दिलाकर मैच रोमांचक बना दिया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक केएल राहुल 41 गेंदो में चार चौकों की मदद से 22 और रोहित शर्मा 56 गेंदो में दो चौकों की मदद से 20 रनों पर नाबाद हैं.  

इंग्लैंड को मिली 99 रनों की बढ़त 

इंग्लैंड ने ओली पोप (81) और क्रिस वोक्स (50) की शानदार पारियों की बदौलत पहली पारी में 290 रन बनाकर 99 रनों की बढ़त हासिल की. इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने जहां 159 गेंदो में छह चौकों की मदद से 81 रनों की पारी खेली. वहीं ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने सिर्फ 60 गेंदो में 11 चौकों की मदद से 50 रन बना डाले. इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो ने 37 और मोईन अली ने 35 रन बनाए. 

इंग्लैंड ने आज तीन विकेट पर 53 रन से आगे खेलना शुरू किया और डेविड मलान ने 26 रन और क्रेग ओवरटन ने एक रन से अपनी पारी आगे बढ़ाई. लेकिन दिन के खेल के शुरूआत में ही उमेश ने ओवरटन (1) को आउट कर इंग्लैंड को चौथा झटका दिया. इसके बाद मलान भी ज्यादा देर नहीं टिक सके और उन्हें भी उमेश ने अपना शिकार बनाया. मलान ने 67 गेंदों पर पांच चौकों की मदद से 31 रन बनाए. 

मलान के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए जॉनी बेयरस्टो ने 37 रनो की पारी खेली और इंग्लैंड के स्कोर को पोप के साथ मिलकर लगातार आगे बढ़ाते रहे. बेयरस्टो को सिराज ने आउट कर मेजबान टीम को छठा छटका दिया. बेयरस्टो ने 77 गेंदो का सामना किया और सात चौके लगाए. 

इसके बाद पोप ने मोईन अली 35 के साथ सातवें विकेट के लिए 71 रनों की साझेदारी की. अली ने भी 71 गेंदो की अपनी पारी में सात चौके जड़े. इसके बाद पोप 81 रन पर आउट हो गए, और फिर ओली रॉबिन्सन ने भी सिर्फ पांच रन बनाकर चलते बने. 

255 रनों पर 9 विकेट गिरने के बाद क्रिस वोक्स ने जेम्स एंडरसन के साथ 35 रनों की साझेदारी की. इसमें एंडरसन का सिर्फ एक रन रहा. वोक्स ने 11 चौकों की मदद से 50 रन बनाए.

भारत के लिए उमेश यादव ने 76 रन देकर तीन विकेट चटकाए. इसके अलावा जसप्रीत बुमराह और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए. वहीं मोहम्मद सिराज और शार्दुल ठाकुर को एक-एक सफलता मिली. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
दूसरे टेस्ट से पहले भड़के गौतम गंभीर, कहा- मुझे ट्रॉफी जीतनी हैं, व्यूज और लाइक्स...
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
हार्दिक की ट्रेड डील से पहले MI का मास्टर प्लान, इस दिग्गज को किया शामिल
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
कल से एक्शन में दिखेंगे वैभव सूर्यवंशी, चौकों-छ्क्कों की लगाएंगे झड़ी?
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
टेस्ट मैच के पहले ओवर में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

Bharat ki Baat: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Vande Matram Controversy
Kangana Ranaut vs Baba Ramdev: ‘Generation Gutter’ विवाद में छिड़ी जुबानी जंग
Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'40% महंगी हुई चीनी, इथेनॉल और E 20...', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
'चीनी 3 महीने में 40% महंगी हुई', खरगे का दावा, BJP ने दिया जवाब
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
संभाजीनगर: iPhone नहीं बल्कि इस वजह से उजड़ा परिवार, पुलिस का चौंकाने वाला दावा
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
तेलुगु फिल्म 'इरुमुडी' बनी रवि तेजा की बिगेस्ट ओपनर, बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
मोहम्मद कैफ ने खारिज की डिविलियर्स की राय, बोले- टेस्ट क्रिकेट में सचिन'
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
ट्रंप ने 'दोस्त' कनाडा को दिया झटका, लगाया 50% टैरिफ, कार्नी बोले- मिलेगा जवाब
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
1 सितंबर से बड़ा बदलाव! अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को नहीं चाहिए होगा फिजिकल बोर्डिंग पास
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
अगर Apps अपडेट नहीं किए तो क्या होगा? जानें फोन पर कैसे पड़ता है असर
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
क्या है UGC का इक्विटी नियम, जिसके खिलाफ जंतर-मंतर पर फिर शुरू हुआ प्रदर्शन
Embed widget