एक्सप्लोरर

Ashes 2023: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने कसा शिकंजा, इंग्लैंड के ओपनर्स सस्ते में पवैलियन लौटे, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल

AUS vs ENG: इंग्लैंड टीम तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 28 रनों पर 2 विकेट गवांकर संघर्ष कर रही है. इंग्लैंड के ओपनर जैक क्राउली और बैन डकैट पवैलियन लौट चुके हैं.

Edgbaston Test, 3rd Day Report: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन का खेल खत्म हो गया है. इस मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड टीम 28 रनों पर 2 विकेट गवांकर संघर्ष कर रही है. इस तरह इंग्लैंड की बढ़त 35 रनों की हो चुकी है. इस वक्त इंग्लैंड के लिए जो रूट और ओली पोप नाबाद हैं. जबकि ओपनर जैक क्राउली और बैन डकैट पवैलियन लौट चुके हैं. जैक क्राउली 25 गेंदों पर 7 रन बनाकर स्कॉट बौलेंड की गेंद पर आउट हुए. वहीं, बैन डकैट 28 गेंदों पर 19 रन बनाकर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का शिकार बने.

स्कॉट बौलेंड और पैट कमिंस को मिली सफलता

इस तरह ऑस्ट्रेलिया के लिए स्कॉट बौलेंड और पैट कमिंस ने 1-1 विकेट झटके. वहीं, एजबेस्टन टेस्ट के तीसरे दिन बारिश रूक-रूक कर होती. जिस कारण खेल को कई बार रोकना पड़ा. बहरहाल, अब इंग्लैंड चौथे दिन 2 विकेट पर 28 रन से आगे खेलना शुरू करेगा. इंग्लैंड फैंस की उम्मीदें जो रूट पर टिकी हैं, इस खिलाड़ी पहली पारी में शानदार शतक बनाया था.

इंग्लैंड ने पहली पारी में बनाए 393 रन

इस मैच की बात करें तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड ने 8 विकेट पर 393 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की. इंग्लैंड के लिए जो रूट ने शतकीय पारी खेली. जबकि जॉनी बेयरस्टो और जैक क्राउली ने पचास रनों का आंकड़ा पार किया. वहीं, ऑस्ट्रेलिया के लिए नॉथन लियोन ने सबसे ज्यादा 4 विकेट झटके. जोश हेजलवुड को 2 कामयाबी मिली. स्कॉट बौलेंड और कैमरून ग्रीन ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.

उस्मान ख्वाजा ने जड़ा शानदार शतक

इंग्लैंड के 393 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 386 रन बनाए. इस तरह इंग्लैंड टीम को 7 रनों की बढ़त मिली. ऑस्ट्रेलिया के लिए ओपनर उस्मान ख्वाजा ने शतकीय पारी खेली. जबकि ट्रेविस हेड और एलेक्स कैरी ने पचास रनों का आंकड़ा पार किया. ट्रेविस हेड ने 63 गेंदों पर 50 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 1 छक्का लगाया. जबकि एलेक्स कैरी 99 गेंदों पर 66 रन बनाकर पवैलियन लौटे. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपनी पारी में 10 चौके और 1 छक्का लगाया. वहीं, इंग्लैंड के गेंदबाजों की बात करें तो स्टुअर्ट ब्रॉड और ओली रॉबिनसन ने 3-3 विकेट झटके. जबकि मोईन अली को 2 कामयाबी मिली. इसके अलावा जेम्स एंडरसन और कप्तान बेन स्टोक्स को 1-1 सफलता मिली.

ये भी पढ़ें-

Watch: हार्दिक पांड्या ने शादी में जूता चुराने की रस्म में दी थी मोटी रकम, डिमांड से पांच गुना ज्यादा दिए थे पैसे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget