एक्सप्लोरर

Champions Trophy: इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए किया टीम का एलान, बेन स्टोक्स को नहीं मिली जगह

ICC Champions Trophy 2025 Squads: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आयोजन अगले साल पाकिस्तान में होगा. उसके लिए इंग्लैंड ने अपनी टीम का एलान कर दिया है.

England Squad ICC Champions Trophy 2025: इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए अपनी टीम का एलान कर दिया है. चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल फरवरी और मार्च महीने में होगा. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 15 सदस्यीय वनडे टीम की घोषणा की है. यही टीम आगामी भारतीय दौरे पर वनडे सीरीज खेलेगी और यही टीम चैंपियंस ट्रॉफी में भी खेलेगी. टीम की कप्तानी जोस बटलर को सौंपी गई है. इस बीच इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स को 50-ओवर टूर्नामेंट चैंपियंस ट्रॉफी के लिए नहीं चुना गया है.

जो रूट करीब एक साल बाद वनडे टीम में वापस आ रहे होंगे, जो आखिरी बार 2023 एकदिवसीय क्रिकेट वर्ल्ड कप में 50-ओवर मैच खेलते दिखे थे. बेन स्टोक्स की बात करें तो हाल ही में उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी. इसी कारण स्टोक्स का ना तो भारत के खिलाफ वनडे सीरीज और ना ही चैंपियंस ट्रॉफी के लिए चयन हुआ है. तेज गेंदबाज मार्क वुड हाल ही में हुई पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में नहीं खेले थे. वो भी इंग्लैंड टीम में वापसी कर रहे होंगे.

कप्तानी करेंगे जोस बटलर

जोस बटलर की कप्तानी में इंग्लैंड पिछले साल 2023 वनडे वर्ल्ड कप और फिर टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भी इतिहास रचने में नाकाम रही थी. इसके बावजूद जोस बटलर कप्तानी बचाए रखने में सफल हुए हैं. ऐसा संभव है कि बटलर चैंपियंस ट्रॉफी में विकेटकीपिंग ना करें क्योंकि टीम में फिल साल्ट के अलावा युवा जेमी स्मिथ के रूप में 2 विकेटकीपिंग विकल्पों को शामिल किया गया है.

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए इंग्लैंड का स्क्वाड: जोस बटलर (कप्तान), जो रूट, जोफ्रा आर्चर, गस एट्किंसन, जैकब बैथेल, हैरी ब्रूक, ब्राइडन कार्स, बेन डकेट, जेमि ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल रशीद, साकिब महमूद, फिल साल्ट और मार्क वुड.

यह भी पढ़ें:

Champions Trophy: इंग्लैंड ने चैंपियंस ट्रॉफी के लिए किया टीम का एलान, बेन स्टोक्स को नहीं मिली जगह

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
टेस्ट में सबसे कम स्कोर पर ऑलआउट होने वाली टीम, एक तो 26 रन पर सिमटी
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
बांग्लादेश 64 रन पर ऑलआउट, टेस्ट में बनाया सबसे कम रन का शर्मनाक रिकॉर्ड
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
स्टार्क ने बांग्लादेश को किया तहस-नहस, भारत के दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ा
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
‘मैं फ्री में…’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
‘मैं फ्री में’, PCB में काम करने को लेकर बोले शोएब अख्तर
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
‘बंटवारा 1947’ हिट हुई या फ्लॉप? 8 दिनों के कलेक्शन से जानें पूरी रिपोर्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
'झारखंड पर चुप, चर्चा से क्यों भागे', BJP का राहुल गांधी पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget