एक्सप्लोरर

Champions Trophy 2025: इंग्लैंड को डबल झटका, यह स्टार खिलाड़ी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से हो गया बाहर

Jacob Bethell 2025 Champions Trophy: इंग्लैंड के युवा स्टार जैकब बेथेल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. बेथेल को RCB ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा है. अब उनके IPL में खेलने पर भी सस्पेंस है.

Jacob Bethell Ruled Out: इंग्लैंड को डबल झटका लगा है. पहले तो इंग्लिश टीम को भारत के खिलाफ वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा और अब खबर आई है कि युवा प्रतिभावान खिलाड़ी जैकब बेथेल 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं. इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने खुक इसकी पुष्टि की है. 

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अभी तक जैकब बेथेल के रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है. हालांकि, भारत के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए बेथेल के कवर के रूप में टॉम बैंटन को बुलाया गया है. बैंटन सिर्फ भारत के खिलाफ तीसरे वनडे के लिए बेथेल के रिप्लेसमेंट हैं. बोर्ड ने अभी चैंपियंस ट्रॉफी में उनके रिप्लेसमेंट का एलान नहीं किया है. 

21 साल के जैकब बेथेल ने भारत के खिलाफ पहले वनडे में शानदार अर्धशतक लगाया था और गेंदबाजी में एक विकेट भी लिया था. इसके बाद चोटिल होने की वजह से दूसरे वनडे में नहीं खेले थे. दूसरे वनडे में हार के बाद जोस बटलर ने बताया कि बेथेल चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं खेल पाएंगे. 

कल है आखिरी तारीख 

बता दें कि कल यानी 11 फरवरी, 2025 तक सभी टीमें अपने अपने चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में बिना ICC की अनुमति के बदलाव कर सकती हैं. ऐसे में उम्मीद है कि मंगलवार को इंग्लैंड भी जैकब बेथेल के रिप्लेसमेंट का एलान कर देगा. माना जा रहा है कि ऑलराउंडर सैम कर्रन को बेथेल की जगह टीम में लिया जा सकता है. वह इंटरनेशनल टी20 लीग में शानदार फॉर्म में दिखे हैं. 

IPL 2025 में खेलने पर सस्पेंस 

बता दें कि जैकब बेथेल को आईपीएल 2025 की नीलामी में RCB ने 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा था. अभी बेथेल आईपीएल से बाहर नहीं हुए हैं, लेकिन उनका लीग में खेलना मुश्किल माना जा रहा है. आईपीएल 2025 की शुरुआत 21 मार्च से होनी है. अभी लीग के पूरे शेड्यूल का एलान नहीं किया गया है. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget