एक्सप्लोरर

चैम्पियंस ट्रॉफी: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दी 311 रनों की चुनौती

चैम्पियंस ट्रॉफी: इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को दी 311 रनों की चुनौती


कार्डिफ: चैम्पियंस ट्रॉफी के ग्रुप-ए के मुकाबले में मंगलवार को इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड के सामने 311 रनों का लक्ष्य रखा है. सोफिया गरडस स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में इंग्लैंड की पूरी टीम 49.3 ओवरों में 310 रनों पर ढेर हो गई. इंग्लैंड को इस स्कोर तक पहुंचाने में जोए रूट, एलेक्स हेल्स और जोस बटलर की अर्धशतकीय पारियों का योगदान रहा.


 


धीमी शुरुआत के बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने अंत में तेजी से रन बटोरते हुए 300 का आंकड़ा पार किया. अंत के पांच ओवरों में इंग्लैंड ने 49 रन जोड़े और तीन विकेट गंवाए. इंग्लैंड के कप्तान इयोन मोर्गन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. जेसन रॉय 13 रन बनाकर इंग्लैंड की तरफ से पहले विकेट के रूप में पवेलियन लौटे. उनका विकेट 37 के कुल योग पर गिरा.


 


दूसरे सलामी बल्लेबाज हेल्स (56) को जोए रूट (64) का साथ मिला. दोनों ने टीम का स्कोर 100 के पार पहुंचाया. 118 के कुल स्कोर पर हेल्स, एडम मिलने की गेंद पर बोल्ड हो गए. 62 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के मारने वाले हेल्स ने रूट के साथ दूसरे विकेट के लिए 81 रन जोड़े.


 


कप्तान मोर्गन को कोरी एंडरसन ने पैर जमाने नहीं दिए और 13 के निजी स्कोर पर विकेटकीपर ल्यूक रोंची के हाथों कैच करवाया. मोर्गन के बाद मैदान पर आए बेन स्टोक्स (48) और रूट 54 रनों की साझेदारी कर अच्छी लय में नजर आ रहे थे कि एंडरसन ने रूट को अपना दूसरा शिकार बनाया. रूट ने 65 गेंदें खेलीं और चार चौके तथा दो छक्के लगाए.


 


स्टोक्स को ट्रेंट बाउल्ट ने अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया. बाउल्ट की बाउंसर को छोड़ते-छोड़ते स्टोक्स ने अंतिम समय पर बल्ला लगाया और थर्ड मैन पर मिलने ने उनका कैच पकड़ा. मोइन अली 12 रनों का योगदान देकर इंग्लैंड के छठे विकेट के रूप में मैदान से बाहर गए.


 


अंत में जोस बटलर ने 48 गेंदों में दो छक्के और इतने ही चौके लगाते हुए नाबाद 61 रनों की पारी खेली. किवी टीम के लिए मिलने और एंडरसन ने तीन-तीन विकेट लिए. टिम साउदी को दो विकेट मिले. बाउल्ट और मिशेल सैंटनर को एक-एक सफलता मिली.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget