एक्सप्लोरर

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में एक बदलाव करेंगे बेन स्टोक्स, इस खिलाड़ी का डेब्यू तय; ऐसी होगी इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन

England Playing 11: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. जानिए इस मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.

England Playing 11 Vs India 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कल यानी शुक्रवार, 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. पहला टेस्ट 28 रनों से जीतने वाली मेहमान टीम को दूसरे टेस्ट से पहले बड़ा झटका लगा है. टीम के मुख्य स्पिनर जैक लीच चोट की वजह से दूसरा टेस्ट नहीं खेल सकेंगे. ऐसे में जानिए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है. 

भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच 2 से 6 फरवरी के बीच विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां भी हमें स्पिन फ्रेंडली ट्रैक देखने को मिल सकता है. ऐसे में दोनों टीमें तीन-तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती हैं. इंग्लिश टीम पांच मैचों की इस सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है. 

दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो बेन स्टोक्स को अपनी टीम में एक बदलाव करना होगा. सीनियर स्पिनर जैक लीच घुटने में चोट की वजह से यह मैच नहीं खेलेंगे. ऐसे में उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह मिलेगी. अगर जैक लीच के रिप्लेसमेंट की बात करें तो इंग्लैंड के पास शोएब बशीर और जैन लॉरेंस के रूप में दो विकल्प हैं. शोएब बशीर मुख्य रूप से स्पिन गेंदबाज हैं. वहीं लॉरेंस ऑफ स्पिन करते हैं, लेकिन वह मुख्य रूप से बल्लेबाज हैं. ऐसे में शोएब बशीर को जैक लीच की जगह प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है. 

पहले टेस्ट में इंग्लिश टीम सिर्फ एक तेज गेंदबाज के साथ मैदान पर उतरी थी. अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे. ऐसे में एक बार फिर वह बेंच पर बैठ सकते हैं और इंग्लैंड टीम सिर्फ एक तेज गेंदबाज को ही अंतिम ग्यारह में शामिल कर सकती है. 

दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फोक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, शोएब बशीर और मार्क वुड. 

यह भी पढ़ें-

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के स्पिनर्स से इस तरह निपटेगी टीम इंडिया, हैदराबाद की हार का बदला लेना का बन गया प्लान

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
संन्यास के बाद क्या करेंगे रोहित और कोहली? अश्विन ने कह दी बड़ी बात
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
'चाहे 100 टेस्ट खेले हो या 1...', किसके बारे में बोले गौतम गंभीर
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
सरफराज और गुरनूर बाहर, पहले टेस्ट के लिए दिग्गज ने चुनी प्लेइंग 11
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget