एक्सप्लोरर

IND vs ENG: दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड के स्पिनर्स से इस तरह निपटेगी टीम इंडिया, हैदराबाद की हार का बदला लेना का बन गया प्लान

IND vs ENG 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टेस्ट मैच कल यानी शुक्रवार, 2 फरवरी से खेला जाएगा. भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के स्पिनर्स से निपटने के लिए खास प्लान तैयार किया है.

India vs England 2nd Test: भारतीय टीम विशाखापट्टनम में हैदराबाद की हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी. हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट की हार के जख्म गहरे हैं और इसीलिए भारतीय बल्लेबाज विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में पलटवार करने की तैयारी में लगे हुए हैं. भारतीय बल्लेबाजों ने इंग्लैंड के स्पिनर्स से निपटने के लिए प्लान तैयार कर लिया है. 

भारतीय बल्लेबाजों को ज्यादातर स्वीप और रिवर्स स्वीप खेलते नहीं देखा जाता है. वे परंपरागत शॉट्स खेलने में ज्यादा विश्वास रखते हैं. हालांकि, दूसरे टेस्ट के लिए भारतीय बल्लेबाज नए प्लान के साथ मैदान में उतरेंगे. इंग्लैंड के स्पिनर्स से निपटने के लिए भारतीय बल्लेबाजों ने स्वीप शॉट और रिवर्स स्वीप शॉट खेलने का जमकर अभ्यास किया. कप्तान रोहित शर्मा को छोड़ दिया जाए तो दूसरे बल्लेबाजों ने इंग्लैंड स्पिनर्स के सामने स्वीप शॉट नहीं खेले थे.  

हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने 28 रनों से जीत दर्ज की थी. यह भारतीय टीम की 2013 के बाद से घरेलू मैदान पर सिर्फ चौथी हार थी. इंग्लैंड ने इस टेस्ट में भारतीय स्पिनरों के खिलाफ स्वीप और रिवर्स स्वीप का कारगर इस्तेमाल किया था. 
बुधवार को टीम की शुरुआती नेट सत्र में लय तलाश रहे शुभमन गिल को स्वीप और रिवर्स स्वीप दोनों शॉट का अभ्यास करते देखा गया. गिल ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके पास लगभग सभी शॉट्स हैं, लेकिन सीरीज के शुरूआती मैच में जरूरत से ज्यादा रक्षात्मक (डिफेंसिव) होने पर उनकी आलोचना की गयी. 

शुक्रवार से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में डेब्यू करने के दावेदार रजत पाटीदार भी स्वीप और रिवर्स स्वीप का अभ्यास करते देखे गये. टीम के बल्लेबाज हर गेंद पर स्वीप नहीं कर रहे थे, लेकिन हैदराबाद के नेट सत्र की तुलना में यह काफी अधिक था. टीम में पहली बार शामिल हुए सरफराज खान को भी बल्लेबाजी अभ्यास करते देखा गया. वह और पाटीदार दोनों स्लिप में कैच का अभ्यास भी कर रहे थे. 

टीम के बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौड़ ने कहा कि खिलाड़ियों को अपनी ताकत के अनुसार खेलना चाहिए. उन्होंने कहा, यह (स्वीप और रिवर्स स्वीप) ऐसी चीज नहीं है जिसे आप आजमा सकते हैं. आपको इसका अभ्यास करने की जरूरत है. आपके पास अधिक शॉट हैं तो वह फायदेमंद हैं. हम पारंपरिक तरीके से खेलते हैं. हमारी ताकत सीधे बल्ले से खेलना और अपने पैरों का उपयोग करना है. हमें इसे अच्छी तरह से करने की जरूरत है. 

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 10 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 4th T20I Highlights: भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
भारत की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीता चौथा टी20; होप का शतक, पॉल का पंजा
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
चौथे टी20 में भारत की हार, अभिषेक-ईशान-अय्यर फ्लॉप; 247 बनाकर 24 रनों से जीता वेस्टइंडीज
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा
भारत का सबसे तेज अर्धशतक, चौथे टी20 में रचा इतिहास; सैमसन का 'शतक' पूरा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget