एक्सप्लोरर

World Cup 2023: इंग्लैंड के लिए करो या मरो का मैच, हार सेमीफाइनल की रेस से कर देगी बाहर

England: इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप 2023 का राह मुश्किल होती जा रही है. अब टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए अगले सभी मैच किसी भी कीमत पर जीतने ही होंगे.

England In World Cup 2023: इंग्लैंड ने वर्ल्ड कप 2019 का खिताब अपने नाम किया था और इस बार भी टीम को प्रबल दावेदारों में से एक माना जा रहा था, लेकिन टीम की हालत इतनी खस्ता है कि उनका सेमीफाइनल में पहुंचना भी बेहद ही मुश्किल नज़र आ रहा है. 4 मैच में से सिर्फ 1 मैच जीत के साथ डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंग प्वाइंट्स टेबल में 10वें यानी आखिरी स्थान पर मौजूद है. अब अगर टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचना है, तो उन्हें बाकी सभी मैच हरहाल में जीतने ही होंगे. 

इंग्लैंड का अगला मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 26 अक्टूबर, गुरुवार को होगा. इसके बाद इंग्लिश टीम मेज़बान भारत से 29 अक्टूबर, रविवार को लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में भिड़ेगी. फिर जॉस बटलर की कप्तानी वाली इंग्लैंड अगला मैच ऑस्ट्रेलिया से 04 नवंबर को, नीदरलैंड्स से 08 नवंबर को और आखिरी लीग मैच में 11 नवंबर को पाकिस्तान से खेलेगी.

अब तक सिर्फ बंग्लादेश के खिलाफ मिल सकी जीत

इंग्लैंड ने टूर्नामेंट में पहला मुकाबला न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 9 विकट से गंवाया था. इसके बाद टीम ने वापसी करते हुए दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश को 137 रनों से शिकस्त दी थी. फिर अफगानिस्तान ने टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर करते हुए इंग्लिश टीम को 69 रनों हराया था. इसके बाद, साउथ अफ्रीका ने डिफेंडिंग चैंपियन की 229 रनों की बड़ी हार से मुलाकात करवाई थी. 

एक भी मैच गंवाना से सेमीफाइनल का पत्ता कटना तय

चार मैच खेल चुकी इंग्लैंड को अभी 5 लीग मैच और खेलने हैं. अगर इंग्लिश टीम अगले पांच मैचों में एक भी मैच गंवा देती है तो उनका सेमीफाइनल से पत्ता कटना तय हो जाएगा क्योंकि सारे मैच जीत के बाद भी इंग्लैंड को दूसरी टीमों के नेट रनरेट पर निर्भर होना पड़ सकता है. ऐसे में एक भी मैच गंवाना इंग्लैंड के लिए वर्ल्ड कप गंवाने जैसा होगा. वहीं देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड अगले कितने मैच जीत पाती है. 

 

ये भी पढ़ें...

World Cup 2023: गेंदबाजों की नींद उड़ा रहे हैं दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज, आखिरी 10 ओवर्स में करते हैं रनों की बारिश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget