एक्सप्लोरर

IND Vs ENG: रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ के लिए आसान नहीं राह, इंग्लैंड ने इसलिए बढ़ाई मुश्किल

India Vs England: पिछले साल इंग्लैंड की टीम बैकफुट पर नज़र आ रही थी. लेकिन कप्तान और कोच बदलने से इंग्लैंड की टीम में नया जोश नज़र आ रहा है.

इंग्लैंड और भारत के बीच पिछले साल कोरोना वायरस की वजह से रद्द हुआ पांचवा टेस्ट एक जुलाई से शुरू होने जा रहा है. लेकिन एक साल के अंदर ही भारत और इंग्लैंड की टीमों में बहुत कुछ बदला हुआ नज़र आएगा. उस वक्त इंग्लैंड की कमान जो रूट के हाथों में थी, जबकि विराट कोहली टीम इंडिया की कमान संभाल रहे थे. अब टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा बन चुके हैं. इंग्लैंड की टीम का जिम्मा बेन स्टोक्स के हाथों में है. दोनों ही टीमों को नए कोच भी मिल चुके हैं. 

टीम इंडिया हालांकि सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है और उसके पास यह टेस्ट जीतकर इतिहास रचने का मौका है. कप्तान रोहित शर्मा के लिए ये चुनौती आसान नहीं रहने वाली है. बेन स्टोक्स के कप्तान बनने के बाद इंग्लैंड के खेलने का तरीका पूरी तरह से बदला नज़र आ रही है.

वहीं यह भी पहली बार होगा, जब रोहित और द्रविड़ दोनों एक साथ विदेशी धरती पर इस तरह की प्रमुख भूमिकाओं के साथ नजर आएंगे. विशेष रूप से, दक्षिण अफ्रीका में कोच के रूप में द्रविड़ का पहला विदेशी दौरा था, लेकिन रोहित चोट के कारण श्रृंखला से चूक गए थे.

फॉर्म में नहीं हैं रोहित शर्मा

रोहित के नेतृत्व वाली भारतीय टीम वर्तमान में इंग्लैंड में लीसेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच खेल रही है और चार दिवसीय मैच का पहला दिन भारत के लिए अच्छा नहीं था, खासकर शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के लिए, जो सस्ते में आउट हो गए थे.

रोहित (25) एक बार फिर हुक शॉट खेलते हुए आउट हो गए, जबकि शुभमन गिल 21 रन पर आउट हो गए और अय्यर बिना खाता खोले ही चलते बने. दूसरी ओर, कोहली (33) अच्छे टच में नजर आए, लेकिन बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे.

भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट मैच 1 जुलाई से बर्मिघम में शुरू होगा, इसमें केएल राहुल चोटिल होने के कारण उपलब्ध नहीं होंगे और यह देखना दिलचस्प होगा कि ओपनिंग कौन करेगा और लाइन-अप को लेकर द्रविड़ की क्या योजना होगी. माना जा रहा है कि गिल रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कर सकते हैं, जैसा कि उन्होंने अभ्यास मैच में किया था.

टेस्ट टीम में मौजूदा भारत के किसी भी बल्लेबाज का हाल ही में समाप्त हुए आईपीएल 2022 में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा है. दो अलग-अलग प्रारूपों के बीच तुलना करना अक्सर गलत माना जाता है. लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि खिलाड़ियों में आत्मविश्वास तब आता है जब उन्होंने किसी बड़े मैच से पहले बेहतर टूर्नामेंट खेला होता.

इंग्लैंड ने बढ़ा दी है चुनौती

रिकॉर्ड के लिहाज से भारत ने मार्च के बाद से कोई टेस्ट मैच नहीं खेला है, जब उन्होंने 2-0 से श्रृंखला जीत के साथ श्रीलंका पर अपना दबदबा बनाया था. पुजारा और गिल को छोड़कर, भारतीय खिलाड़ियों में से किसी ने भी लाल गेंद वाली क्रिकेट नहीं खेली है, क्योंकि इसके बाद आईपीएल 2022 में या फिर उसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टी20 श्रृंखला में खेले थे.

क्रिकेट के जानकार देखना चाहेंगे कि रोहित और द्रविड़ अपने पहले विदेशी दौरे में क्या जादू करते हैं. योजना को ढंग से लागू करना महत्वपूर्ण होगा क्योंकि इंग्लैंड श्रृंखला को जीत के साथ समाप्त करना चाहेगा क्योंकि उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है.

स्टोक्स और मैकुलम के नेतृत्व में इंग्लैंड वर्चस्व के साथ एक अलग लेवल का क्रिकेट खेल रहा है, जो लॉर्डस और ट्रेंट ब्रिज में न्यूजीलैंड पर उनकी रोमांचक जीत में काफी स्पष्ट देखने को मिला. इसलिए, निश्चित रूप से वे भारत के लिए कुछ कठिन चुनौतियां पैदा करेंगे.

David Warner के दोबारा से कप्तान बनने की संभावना बढ़ी, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से हुई यह अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Watch: कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
कोई बच्चा भी आसानी से कर देता आउट, ईशान किशन ने छोड़ा 'लप्पू' सा रन आउट; वीडियो वायरल
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
रोहित शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज, राजीव शुक्ला का बयान कर देगा खुश
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल
क्रिकेट में क्या होती है रिवर्स बॉलिंग? अब क्यों गेंदबाज नहीं करते इसका इस्तेमाल

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
‘वो ये समझें कि देश का युवा...’, प्रह्लाद जोशी के नए शिक्षा मंत्री बनने पर CJP ने दिया ये रिएक्शन
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
'मैं जेन जी को हल्के में लेती थी...', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद खुशी से झू्मीं सोनाक्षी सिन्हा, कान पकड़कर किया उठक-बैठक
Embed widget