एक्सप्लोरर

जोफ्रा आर्चर की कोहनी की हुई सर्जरी, वापसी को लेकर सामने आई यह जानकारी

जोफ्रा आर्चर पिछले एक साल से कोहनी की चोट से परेशान थे. हाल ही में इंडिया दौरे पर भी आर्चर को इस चोट ने काफी परेशान किया. इससे पहले आर्चर को हाथ की सर्जरी भी करवानी पड़ी है.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर के लिए पिछले दो महीने मुश्किल भरे रहे हैं. बुधवार को जोफ्रा आर्चर ने लंबे समय से चोटिल दायें हाथ की कोहनी की परेशानी को दूर करने के लिए सर्जरी करवाई है. इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने आर्चर की सर्जरी के बारे में अपडेट जारी किया है. आर्चर हालांकि मैदान पर वापसी कब करेंगे इसके बारे में ईसीबी ने कोई जानकारी नहीं दी. 

आर्चर ने भारत दौरे पर इंग्लैंड की टीम में वापसी की थी. लेकिन इंडिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में ही आर्चर को कोहनी की चोट ने परेशान करना शुरू कर दिया. आर्चर ने हालांकि इंजेक्शन लेकर टेस्ट और टी20 सीरीज में हिस्सा लिया लेकिन वनडे सीरीज से खुद को बाहर रखा. इसके अलावा आर्चर ने इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के हटने का फैसला किया.

आर्चर इसी दौरान अपने हाथ की चोट से भी परेशान थे और मार्च में उनके हाथ की सर्जरी हुई थी. हाथ की सर्जरी से उबरने के बाद इसी महीने काउंटी क्रिकेट में आर्चर की वापसी हुई. लेकिन स्टार तेज गेंदबाज की कोहनी की चोट फिर से उबर आई. ईसीबी ने कहा, ''इंग्लैंड एवं ससेक्स के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने लंबे समय से चली आ रही कोहनी की समस्या को दूर करने के लिए शुक्रवार को सर्जरी करवाई.''

वर्ल्ड कप तक फिट हो सकते हैं आर्चर

ईसीबी ने जानकारी दी है कि चार हफ्ते के बाद आर्चर की वापसी पर काम शुरू होगा. आर्चर की वापसी के बारे में हालांकि अभी साफतौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता है. ईसीबी को हालांकि इस साल होने वाले टी20 वर्ल्ड कप और एशेज सीरीज के लिए आर्चर के फिट होने की पूरी उम्मीद है. 

आर्चर पिछले एक साल से कोहनी की समस्या से बार-बार परेशान रहे हैं. इस चोट के कारण वह 2020 में दक्षिण अफ्रीका और इस साल की शुरुआत में भारत के दौरे पर कई मैचों से बाहर रहे.

T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया ने कसी कमर, टूर्नामेंट से ठीक पहले बांग्लादेश से भिड़ेगी कंगारू टीम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget