एक्सप्लोरर

WI vs ENG: जेसन रॉय और जो रूट के धमाकेदार शतक से पहले वनडे में 6 विकेट से जीता इंग्लैंड

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने छह विकेट से मुकाबला जीतकप सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

ओपनर बल्लेबाज जेसन रॉय और जोए रूट के शानदार शतकों के दम पर पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया. वेस्टइंडीज ने क्रिस गेल (135) के शतक की बदौलत आठ विकेट पर 360 रन बनाए जिसके जवाब में इंग्लैंड ने रॉय की 85 गेंद में 125 रनों की तूफानी पारी और रूट के 97 गेंद में 102 रनों की बदौलत चार विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया. रॉय को इस शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया.

वेस्टइंडीज में हासिल किया जाने वाला यह सबसे बड़ा लक्ष्य है. रॉय ने केवल 65 गेंदों में शतक पूरा किया जो मेहमान टीम की सरजमीं पर सबसे तेज वनडे शतक है. उन्होंने जॉनी बेयरस्टॉ (34) के साथ पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े.

बेयरस्टॉ के पवेलियन लौटने के बाद रॉय ने रूट के साथ भी दूसरे विकेट के लिए 114 रनों की साझेदारी की. उन्हें स्पिनर देवेंद्र बिशू ने अपना शिकार बनाया लेकिन तब तक इंग्लैंड की टीम मजबूत स्थिति में पहुंच चुकी थी. इसके बाद, रूट ने मोर्चा संभाला और कप्तान इयोन मॉर्गन के साथ तीसरे विकेट के लिए 116 रनों की अहम साझेदारी कर टीम को लक्ष्य के करीब पहुंचाया.

मॉर्गन और रूट इसके बाद आउट हो गए लेकिन मेहमान टीम को लक्ष्य तक पहुंचने में परेशानी नहीं हुई. वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने दो जबकि बिशू और ओशेन थॉमस ने एक-एक विकेट लिया.

इससे पहले, टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज के लिए क्रिस गेल ने 129 गेंद में 12 छक्कों और 3 चौकों की बदौलत 135 रनों की पारी खेली. मेजबान टीम की पारी में 23 छक्के लगे जो नया रिकॉर्ड है.

विकेटकीपर-बल्लेबाज शाई होप ने भी 64 रनों की पारी खेली जबकि डेरेन ब्रावो ने 40 रनों का योगदान दिया. इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स और आदिल राशिद ने तीन-तीन विकेट लिए. क्रिस वोक्स को दो विकेट मिला.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
इंडियन एक्ट्रेस के साथ रिलेशनशिप पर जैकब बैथेल का बयान वायरल, यहां जानें क्या ही इसकी सच्चाई
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
IPL 2027 की ऑक्शन में इंग्लैंड के ये 2 खिलाड़ी हो सकते हैं मालामाल, एक बिक सकता है सबसे महंगा
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ; जानें कब खेलेंगे पहला मैच
टीम इंडिया में लगातार हो रहे थे इग्नोर, अब कुलदीप यादव ने इस टीम का थामा हाथ

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और पीएम मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
धर्मेन्द्र प्रधान का इस्तीफा, हिंसा करने वाले पुलिस एक्शन और PM मोदी…, राहुल गांधी ने रखी ये 3 मांगें
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
'जब हिंसा होती है तो पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ती है', हाईकोर्ट में केन्द्र सरकार ने दी ये दलील
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में आज क्या-क्या हुआ? अब 2 सितंबर को फाइनल होगा महासचिव और CEO का नाम!
Embed widget