एक्सप्लोरर

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने पाकिस्तान से मांगी माफी, अगले साल पूरे दौरे का दिया भरोसा

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) को आश्वासन दिया है कि इंग्लैंड टीम अगले साल तीन टेस्ट और पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी.

England Cricket Board Apologizes to Pakistan: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के चैयरमैन इयान वॉटमोर (Ian Watmore) ने पुरुष और महिला टीम के पाकिस्तान दौरा रद्द करने को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) से माफी मांगी है. ईसीबी ने साथ ही आश्वासन दिया है कि इंग्लैंड टीम अगले साल तीन टेस्ट और पांच वनडे मैचों की सीरीज के लिए पाकिस्तान का दौरा करेगी.

वॉटमोर ने बयान जारी कर कहा, "मुझे उन लोगों के लिए बहुत खेद है जो हमारे फैसले से आहत या निराश महसूस कर रहे हैं. खासकर पाकिस्तान में. बोर्ड ने जो फैसला लिया वो बेहद कठिन था और बोर्ड ने यह निर्णय हमारे खिलाड़ियों और कर्मचारियों की सुरक्षा और मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए लिया था."

वॉटमोर ने मंगलवार को डेली मेल को यह भी बताया कि बोर्ड ने अपना फैसला लेने से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ियों से सलाह नहीं ली थी. वॉटमोर ने कहा, "बोर्ड ने अपने फैसले के आधार पर निर्णय लिया. अगर हमने दौरे के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया होता तो हमें खिलाड़ियों के सामने प्रस्ताव रखना पड़ता, लेकिन यह वहां तक नहीं पहुंचा."

उन्होंने आगे कहा, "हमने अगले साल पाकिस्तान के एक उचित दौरे, एक निर्धारित दौरे की सिफारिश की है और हम योजना के साथ आगे बढ़ेंगे. हमें उस दौरे की योजना बनाने में अधिक समय लगेगा. मुझे नहीं पता कि आपने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के दिमाग को पढ़ा है या नहीं, लेकिन मुझे नहीं पता था कि वह अफगानिस्तान को खाली करने जा रहे थे या न्यूजीलैंड अपने दौरे से बाहर हो जाएगा."

अक्टूबर में खेलनी थी टी20 सीरीज़

बता दें कि न्यूजीलैंड के पाकिस्तान दौरा रद्द करने के कुछ दिन बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी पाकिस्तान का दौरा रद्द कर दिया था. इंग्लैंड को पाकिस्तान दौरे पर दो मैचों की टी20 सीरीज़ खेलनी थी. टी20 विश्व कप की तैयारियों के लिए इस सीरीज़ का आयोजन होना था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
'25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम', बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम इंडिया को किया सावधान
'25 से 30 ओवर के बाद गेंद नरम', बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने टीम इंडिया को किया सावधान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget