एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड ने टीम इंडिया को दी खुली चेतावनी! अगर ऐसा हुआ तो फिर मुश्किल में फंस जाएगी रोहित ब्रिगेड

IND vs ENG: इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने विशाखापट्टनम की पिच देखे बिना ही टीम इंडिया को खुली चेतावनी दे दी है. उन्होंने संकेत दिए कि इंग्लिश टीम दूसरे टेस्ट में चार स्पिनर के साथ उतर सकती है.

India vs England 2nd Test: पहले टेस्ट में लगभग हारी हुई बाज़ी जीतने वाले अंग्रेज़ों ने दूसरे टेस्ट से पहले भारतीय टीम को खुली चेतावनी दी है. दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में खेला जाना है. ऐसा माना जा रहा है कि यहां की पिच पर हैदराबाद से भी ज्यादा टर्न देखने को मिल सकता है. इसी को लेकर इंग्लैंड टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने बड़ा बयान दिया है. 

इंग्लैंड के कोच ब्रेंडन मैकुलम अब दूसरे टेस्ट मैच की पिच को देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. विशाखापट्टनम के मैदान को आम तौर पर बड़े स्कोर के लिए जाना जाता है, लेकिन पिछले कुछ समय से यहां स्पिनरों का दबदबा भी रहा है. मैकुलम ने कहा कि अगर परिस्थितियां पूरी तरह से स्पिनरों की मुफीद हुईं तो उनकी टीम गेंदबाजी विभाग में सभी स्पिनरों के साथ उतरने से पीछे नहीं हटेगी. ऐसे में दूसरे टेस्ट मैच में शोएब बशीर को डेब्यू का मौका मिल सकता है. 

मैकुलम के इस बयान से ऐसा माना जा सकता है कि इंग्लैंड टीम दूसरे टेस्ट में बिना किसी तेज गेंदबाज के उतर सकती है. इससे पहले हैदराबाद में खेले गए पहले टेस्ट में अंग्रेज सिर्फ एक तेज गेंदबाज के साथ उतरे थे. 

इंग्लैंड की टेस्ट टीम के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने कहा, "अगर सीरीज के आगे बढ़ने पर विकेट उसी तरह से टर्न लेते रहे जैसा हमने पहले टेस्ट में देखा था, तो हम सभी स्पिनरों के साथ खेलने से पीछे नहीं हटेंगे. बशीर हमारे साथ अबू धाबी में कैंप में था और उसने अपने कौशल से हमें प्रभावित किया. वह सहजता से इस ग्रुप का हिस्सा बना गया. कम उम्र और प्रथम श्रेणी में कम अनुभव के बावजूद वह ऐसा खिलाड़ी है जिसमें उत्साह की कोई कमी नहीं है."

मैकुलम ने अनुभवहीन गेंदबाजों का शानदार तरीके से इस्तेमाल करने पर कप्तान बेन स्टोक्स की तारीफ भी की. टॉम हार्टले के खिलाफ पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने खुल कर रन बनाये थे, लेकिन उन्होंने दूसरी पारी में सात विकेट चटका कर मैच का पासा पलट दिया. मैकुलम ने कहा, उसे प्रथम श्रेणी का ज्यादा अनुभव नहीं है और चयन के लिहाज से शायद वह थोड़ा कमजोर था. लेकिन हमने उसमें कुछ ऐसा देखा जो यहां प्रभावी होता. वह एक मजबूत जज्बे वाला खिलाड़ी है. 

उन्होंने आगे कहा, "कप्तान ने जिस तरह से उसे संभाला वह काफी उल्लेखनीय था, और उसने साफ तौर पर हमें टेस्ट में जीत दिलाई. यह शानदार कप्तानी का एक नमूना था. यह सिर्फ हार्टले के लिए नहीं बल्कि सभी के लिए एक संदेश है कि मैदान में फ्री (स्वतंत्र) होकर खेलने की पूरी आजादी दी जायेगी."

मोहम्मद वाहिद वर्तमान में abp न्यूज़ में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. वाहिद abp न्यूज़ के डिजिटल विंग में स्पोर्ट्स इन्चार्ज हैं. वाहिद मई 2020 से abp न्यूज़ में काम कर रहे हैं. लखनऊ के रहने वाले वाहिद ने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया टीवी के साथ की थी. अपने 9 साल के करियर में वाहिद ने स्पोर्ट्स के अलावा राजनीति और क्राइम की बीट को भी कवर किया है. वाहिद ने पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, रोहित-विराट शामिल; श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
BCCI ने अफगानिस्तान टेस्ट सीरीज के लिए किया टीम इंडिया का एलान, ऋषभ पंत से छिनी उपकप्तानी
अफगानिस्तान टेस्ट के लिए टीम इंडिया का एलान, ऋषभ पंत से छिनी उपकप्तानी
IPL 2026 के बीच क्विंटन डिकॉक ने अचानक छोड़ा MI का साथ, मुंबई को एकसाथ 2 बड़े झटके
IPL 2026 के बीच क्विंटन डिकॉक ने अचानक छोड़ा MI का साथ, मुंबई को एकसाथ 2 बड़े झटके
RR vs LSG मैच की पिच रिपोर्ट, बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे मिलेगा फायदा? जानिए
RR vs LSG मैच की पिच रिपोर्ट, बल्लेबाजों या गेंदबाजों में किसे मिलेगा फायदा? जानिए

वीडियोज

Man Atisundar: Radhya की महीनों की मेहनत रंग लाई, खुली Niharika की पोल
Bollywood News: सोशल मीडिया पर तन्हाई वाले पोस्ट से मचा हड़कंप, भाईजान को खुद आकर बयां करना पड़ा सच
Salman Khan ने बताया क्यों नहीं पढ़ते scripts, वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल
Salman Khan के lonely post ने बढ़ाई fans की टेंशन, भाईजान बोले “मैं अकेला नहीं, बस me time enjoy करता हूं”
अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
प्रशांत किशोर अब महाराष्ट्र में इस पार्टी के लिए बनाएंगे रणनीति, 1 जून से संभालेंगे काम
प्रशांत किशोर अब महाराष्ट्र में इस पार्टी के लिए बनाएंगे रणनीति, 1 जून से संभालेंगे काम
'जाओ, कोर्ट जाओ...', नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर गुस्से में विदेश मंत्रालय, VIDEO
'जाओ, कोर्ट जाओ...', नॉर्वे में PM मोदी के जवाब न देने वाले सवाल पर गुस्से में विदेश मंत्रालय, VIDEO
अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, रोहित-विराट शामिल; श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
अफगानिस्तान वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का एलान, श्रेयस अय्यर को मिली बड़ी जिम्मेदारी
सैफ अली खान ने फिल्में प्रोड्यूस करना क्यों छोड़ा था? एक्टर ने अब बताई असल वजह, बोले- 'ये बहुत थैंकलेस जॉब...'
सैफ अली खान ने फिल्में प्रोड्यूस करना क्यों छोड़ा था? एक्टर ने अब बताई असल वजह
Explained: एक गोली से 72 घंटे नींद गायब, भूख-प्यास खत्म और खुद पर आक्रामक भरोसा! भारत में पकड़ाए 'जिहादी ड्रग' की अनोखी कहानी
एक गोली से 72 घंटे नींद गायब और भूख-प्यास खत्म! भारत में पकड़ाए 'जिहादी ड्रग' की अनोखी कहानी
UPSSSC Recruitment 2026: यूपी विधानसभा सुरक्षा विभाग में भर्ती का मौका, 170 पदों पर आवेदन जल्द शुरू
यूपी विधानसभा सुरक्षा विभाग में भर्ती का मौका, 170 पदों पर आवेदन जल्द शुरू
खेत में इतनी दूरी पर लगाएं आम के पौधे, इन खास वेरायटियों से हर साल होगी लाखों की छप्परफाड़ कमाई
खेत में इतनी दूरी पर लगाएं आम के पौधे, इन खास वेरायटियों से हर साल होगी लाखों की छप्परफाड़ कमाई
Embed widget