एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 100 रनों से हराया, रीस टॉपले ने 6 विकेट लेकर पलटा मैच

India vs England 2nd ODI: इंग्लैंड की इस जीत के हीरो रहे रीस टॉपले. उन्होंने अपने 9.5 ओवर में सिर्फ 24 रन देकर 6 विकेट चटकाए. लॉर्ड्स के मैदान में किसी इंग्लिश गेंदबाज का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

England vs India 2nd ODI: लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे वनडे में मेज़बान इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 100 रनों से हरा दिया. इसके साथ ही तीन मैचों की सीरीज 1-1 की बराबरी पर आ गई है. इंग्लैंड ने पहले खेलने के बाद 246 रन बनाए थे. इसके जवाब में रोहित एंड कंपनी 146 रन ही बना सकी. 

इंग्लैंड की इस जीत के हीरो रहे तेज गेंदबाज रीस टॉपले. उन्होंने अपने 9.5 ओवर में 2 मेडन के साथ सिर्फ 24 रन देकर 6 विकेट चटकाए. पहली बार टॉपले ने इंटरनेशनल क्रिकेट में पांच विकेट चटकाए. टॉपले ने रोहित शर्मा, शिखर धवन, सूर्यकुमार यादव, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल और प्रसिद्ध कृष्णा को अपना शिकार बनाया. लॉर्ड्स के मैदान में किसी इंग्लिश गेंदबाज का यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

बेहद खराब रही भारत की शुरुआत

247 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पहले कप्तान रोहित शर्मा खाता खोले बिना ही आउट हो गए. इसके बाद शिखर धवन भी 9 रन बनाकर चलते बने. फिर चार नंबर पर बल्लेबाजी करने आए ऋषभ पंत भी शून्य पर आउट हो गए. इस बीच खराब फॉर्म से जूझ रहे विराट कोहली ने तीन शानदार चौके लगाए. कोहली की बैटिंग में आज पुरानी वाली छवि दिख रही थी. लेकिन वह 16 रनों के निजी स्कोर पर डेविड विली की बाहर जाती गेंद पर विकेट के पीछे कैच आउट हो गए. 

31 रनों पर चार विकेट गिरने के बाद सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के बीच 42 रनों की साझेदारी की. इस बीच सूर्य ने कुछ बेहतरीन शॉट्स लगाए. हालांकि, वह 29 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए. सूर्यकुमार ने एक चौका और एक छक्का लगाया. इसके बाद हार्दिक ने रविंद्र जडेजा के साथ 28 रनों की साझेदारी की. लेकिन बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में वह कैच आउट हो गए. हार्दिक ने 44 गेंदों में दो चौकों की मदद से 29 रन बनाए. 

इसके बाद शमी ने कुछ बड़े शॉट्स लगाए, लेकिन वह सिर्फ हार के अंतर को ही कम कर सके. शमी ने एक छक्के और दो चौकों की बदौलत 23 रन बनाए. इसके बाद जडेजा भी लिविंगस्टोन की गेंद पर बोल्ड हो गए. जडेजा ने 44 गेंदों में 29 रन बनाए. उन्होंने एक चौका और एक छक्का लगाया.

IND vs ENG 2nd ODI: इंग्लैंड ने इंडिया को दिया 247 रनों का लक्ष्य, चहल ने चटकाए चार विकेट

ऐसी रही थी इंग्लैंड की पारी

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड टीम को जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो ने अच्छी शुरुआत दिलाई थी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 8.5 ओवर में 41 रन जोड़े. रॉय 33 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हुए. उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया.  इसके बाद बेयरस्टो ने आक्रामक क्रिकेट खेलना शुरू किया. हालांकि, 72 रनों के कुल स्कोर पर वह चहल की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में आउट हो गए. बेयरस्टो ने 38 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 38 रन बनाए. 

बेयरस्टो के आउट होते ही इंग्लैंड की पारी लड़खड़ा गई. इसके बाद जो रूट 11, जोस बटलर 04 और बेन स्टोक्स 21 भी आउट हो गए. 102 रनों पर पांच विकेट गिरने के बाद लियाम लिविंगस्टोन ने कुछ बड़े शॉट खेले. हालांकि, लिविंगस्टोन भी छक्का लगाने के प्रयास में हार्दिक की गेंद पर कैच आउट हो गए. उन्होंने 33 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 33 रन बनाए. 

Koo App
रीस टोपली ने 6 विकेट निकालकर मैच जीतने वाला स्पेल तैयार किया और भारतीय बल्लेबाजी ध्वस्त हो गई, इंग्लैंड ने 100 रन से जीत हासिल की और श्रृंखला को जीवित रखा। रोहित, धवन और विराट ने लॉर्ड्स पर प्रभाव डालने के लिए संघर्ष किया, चहल की शानदार लेग स्पिनर गेंदबाजी लेकिन भारत क्यों हार गया लिंक पर क्लिक करें 👇 https://youtu.be/w2No7TbLiUc - Danish kaneria (@kan_261) 15 July 2022

IND vs ENG: इंग्लैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 100 रनों से हराया, रीस टॉपले ने 6 विकेट लेकर पलटा मैच

148 रनों पर 6 विकेट गिरने के बाद मोईन अली और डेविड विली ने दमदार शॉट्स खेले और सातवें विकेट के लिए 62 रनों की साझेदारी की. हालांकि, दोनों बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ पाए. अली ने 64 गेंदों में 2 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 47 रन बनाए. वहीं विली ने 49 गेंदों में 41 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 2 चौके और 2 छक्के निकले.

इंडिया के लिए युजवेंद्र चहल ने सबसे शानदार गेंदबाजी की. लेग स्पिनर ने 10 ओवर में 47 रन देकर चार विकेट चटकाए. वहीं हार्दिक पांड्या ने भी दो महत्वपूर्ण विकेट लिए. 

West Indies के खिलाफ T20 सीरीज में विराट कोहली को नहीं मिली जगह, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन; चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए
6,6,6,6,6,4..., इंग्लैंड में वैभव सूर्यवंशी ने 168 के तूफानी स्ट्राइक रेट से बनाए इतने रन
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक और सॉल्ट चमके
भारत से पहली बार टी20 सीरीज जीता इंग्लैंड, चौथे मैच में भी टीम इंडिया फुस्स; ब्रूक-सॉल्ट चमके
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में 8 लेफ्टी, जानें भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कितनी बार हुआ ऐसा
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य
चौथे टी20 में भी वैभव-ईशान-तिलक-दुबे फेल, अकेले लड़े कप्तान अय्यर; भारत ने दिया 159 का लक्ष्य

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget