एक्सप्लोरर

ENG Vs SL: सैम कुर्रन के आगे धवस्त हुआ श्रीलंका, इंग्लैंड ने सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त

ENG Vs SL: श्रीलंका के बल्लेबाज सैम कुर्रन की गेंदबाजी के आगे बेअसर नज़र आए. कर्रन ने अपने वनडे करियर में पहली बार पांच विकेट हासिल कर सीरीज इंग्लैंड की झोली में डाल दी.

ENG Vs SL: श्रीलंका के खिलाफ खेली जा रही लिमिटिड ओवर सीरीज में ऑलराउंडर सैम कुर्रन का शानदार प्रदर्शन जारी है. सैम कुर्रन के पांच विकेट की बदौलत इंग्लैंड दूसरे वनडे में श्रीलंका को मात देने में कामयाब रहा है. इसके साथ ही इंग्लैंड ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बनाने में कामयाब हो गया है.

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों के आगे श्रीलंका के बल्लेबाजों की एक नहीं चली. कुर्रन ने 48 रन देकर पांच विकेट लिये. उनके साथ नई गेंद संभालने वाले डेविड विली ने 64 रन देकर चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. श्रीलंका ने हालांकि धनंजय डिसिल्वा के 91 और दासुन शनाका के 47 रन की बदौलत 50 ओवर में नौ विकेट पर 241 रन का स्कोर खड़ा किया.

इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने पिछले मैच की तुलना में ज्यादा अच्छा प्रदर्शन किया. इंग्लैंड ने 43 ओवर में दो विकेट पर 244 रन बनाकर 42 गेंद बाकी रहते हुए ही जीत दर्ज कर ली. इंग्लैंड के ओपनर्स जैसन रॉय औऱ जॉनी बेयरस्टो ने एक बार फिर से टीम को शानदार शुरुआत दिलाई.

मोर्गन ने की फॉर्म में वापसी

पिछले मैच से बाहर रहने वाले रॉय ने शानदार वापसी की और 60 रन की पारी खेली. बेयरस्टो ने रॉय का अच्छा साथ दिया और दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिये 76 रन जोड़े. इसके बाद रूट ने नाबाद 68 और मोर्गन ने नाबाद 75 रन का पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी.

कुर्रन ने अपने घरेलू मैदान पर नई गेंद की जिम्मेदारी बखूबी संभाली. उन्होंने अपनी पहली नौ गेंदों पर ही तीन विकेट लेकर श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 21 रन कर दिया था. धनंजय डिसिल्वा की पारी से श्रीलंका सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच पाया.

डरहम में मंगलवार को नाबाद 79 रन बनाने वाले रूट ने अपनी अच्छी फार्म बरकरार रखी. इस मैच में मोर्गन ने भी फॉर्म में वापसी के संकेत दिए.मोर्गन पिछले 10 महीने और 15 पारियों से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 50 रन तक नहीं पहुंचे थे. उनकी 75 रन की पारी में आठ चौके और एक छक्का शामिल है. 

WI Vs SA: क्रिस गेल ने विकेट लेने के बाद मनाया ऐसा जश्न, दिग्गज भी हो गए मुरीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
IND VS ENG: 27 साल से ब्रिस्टल में भारत अजेय, सचिन, द्रविड़ और रोहित के क्लब में आज कौन होगा शामिल
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
IND vs ENG 4th T20 Playing 11: क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
क्या आज खेलेंगे संजू सैमसन, उपकप्तान तिलक वर्मा की होगी छुट्टी? चौथे T20 की संभावित प्लेइंग XI
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान
वेस्टइंडीज को ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीतना पड़ा महंगा, ICC ने लगाया जुर्माना, WTC में भी हुआ नुकसान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Rain Today LIVE Updates: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
LIVE: महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 की मौत, दिल्ली-NCR के लिए मानसूनी बारिश बनी आफत
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
ईरान पर एयर स्ट्राइक के बीच ट्रंप ने क्यों लिया भारत-पाकिस्तान का नाम, बोले- 'लाखों लोगों की जान...'
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'कुछ देर पहले ईरान से फोन आया, वे अब...', ताबड़तोड़ हमलों के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget