एक्सप्लोरर

ENG vs AUS: सेमीफाइनल से कम नहीं है इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला, जो हारा उसका सेमीफाइनल में पहुंचना होगा मुश्किल

England vs Australia: इस मैच को हारने वाली टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता लगभग खत्म हो जाएगा. वहीं जीतने वाली टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा. 

England vs Australia, 26th Match, Super 12 Group 1: मेलबर्न में आज इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमों के लिए यह मैच वर्चुअल नॉकआउट की तरह है. दरअसल, इस मैच को हारने वाली टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का रास्ता लगभग खत्म हो जाएगा. वहीं जीतने वाली टीम का सेमीफाइनल में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा. 

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों ही टीमों को ग्रुप-1 के अपने दो-दो मैचों में एक हार और एक जीत मिली है. इंग्लैंड ने जहां अफगानिस्तान पर जीत हासिल की, वहीं आयरलैंड के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा. उधर, ऑस्ट्रेलिया को अपने पहले मुकाबले में न्यूजीलैंड से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी. इसके बाद इस टीम ने श्रीलंका को हराकर वापसी की.

इस मुकाबले में इंग्लैंड का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. दरअसल, टी20 वर्ल्ड कप 2022 के ठीक पहले इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर टी20 सीरीज में एकतरफा शिकस्त दी थी. इंग्लैंड ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले दमदार अंदाज में जीते थे और तीसरा मुकाबले में भी उसका पलड़ा भारी था, यह मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था.

इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन- जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, डेविड मालन, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, लियाम लिविंगस्टोन, मोइन अली, सैम कुरेन, क्रिस वोक्स, आदिल राशिद और मार्क वुड

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन- आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, एडम ज़म्पा और जोश हेज़लवुड.

बारिश की भेंट चढ़ा एक और मैच

टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 WC 2022) में एक और मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया. गुरुवार सुबह अफगानिस्तान (Afghanistan) और आयरलैंड (Ireland) के बीच होने वाले मुकाबले में एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी. लगातार बारिश के कारण यहां टॉस तक नहीं हो सका. ऐसे में दोनों टीमों को एक-एक अंक बांट दिए गए हैं.

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में यह तीसरा मुकाबला है, जो बेनतीजा रहा है. इससे पहले दक्षिण अफ्रीका-जिम्बाब्वे और न्यूजीलैंड-अफगानिस्तान मैच में भी बारिश के कारण नतीजा नहीं निकल पाया था. इन टीमों को भी एक-एक अंक से संतोष करना पड़ा था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्यों हो रहा विवाद? जानें एसोसिएट देशों के नाखुश होने की वजह
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
क्या बांग्लादेश का दौरा करेगी टीम इंडिया? BCCI की तरफ से आया लेटेस्ट अपडेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट
KKR में आने के लिए हार्दिक पांड्या ने रखी ये शर्त, ट्रेड डील को लेकर आया नया अपडेट

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget