एक्सप्लोरर

Emerging Teams Asia Cup 2023: भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच खेला जाएगा सेमीफाइनल, पढ़ें किसका पलड़ा है भारी

India A vs Bangladesh A: भारत और बांग्लादेश के बीच इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया ने पिछले मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह हराया था.

India A vs Bangladesh A Emerging Teams Asia Cup 2023: एसीसी मेंस इमर्जिंग एशिया कप 2023 का दूसरा सेमीफाइनल मैच भारत ए और बांग्लादेश ए के बीच खेला जाएगा. यश धुल की कप्तानी वाली भारत ए टीम ने पिछले मैच में पाकिस्तान को बुरी तरह से हराया था. टीम इंडिया सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन कर सकती है. बांग्लादेश ए टीम के लिए जीत हासिल करना आसान नहीं होगा. टीम इंडिया ए ने अपने पिछले तीनों मैच जीते हैं. जबकि बांग्लादेश ए को एक मैच में हार का सामना करना पड़ा है.

टीम इंडिया ने अपने पहले मैच में यूएई को 8 विकेट से हराया था. इसके बाद नेपाल के खिलाफ 9 विकेट से जीत दर्ज की. उसने पिछले मैच में पाकिस्तान ए को 8 विकेट से हराया. इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बैटिंग करते हुए 205 रन बनाए थे. टीम के लिए कासिम अकरम ने 48 रनों की पारी खेली थी. इस दौरान राज्यवर्धन ने भारत के लिए 5 विकेट झटके थे. जबकि मानव सुथार ने 3 विकेट लिए थे. पाकिस्तान के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 36.4 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर लिया था. टीम के लिए साई सुदर्शन ने नाबाद शतक जड़ा था.

बांग्लादेश ए को सेमीफाइनल में टीम इंडिया से कड़ी चुनौती मिलेगी. साई सुदर्शन और निकिन जोस टीम इंडिया के लिए इस मुकाबले में अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं. बांग्लादेश के खिलाड़ियों को राज्यवर्धन समेत बाकी गेंदबाजों से बचकर रहने की जरूरत होगी. टीम ने शुरुआती मैच में हार का सामना किया था. बांग्लादेश ए को श्रीलंका ए ने 48 रनों से हराया था. इसके बाद उसने ओमान ए के खिलाफ 8 विकेट से जीत दर्ज की. टीम ने पिछले मैच में अफगानिस्तान ए को 21 रनों से हराया था. अब वह सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ मैदान में उतरेगी. 

यह भी पढ़ें : IND vs WI: यशस्वी जायसवाल का टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन, पढ़ें कैसे शिखर धवन को छोड़ा पीछे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
दूसरी पारी में टीम इंडिया को बनाने हैं सिर्फ 164 रन, फिर जीत पक्की!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन
'द हंड्रेड' लीग में फिक्सिंग की कोशिश, एंटी-करप्शन अधिकारियों का कपल पर एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बंगाल की महिलाओं के खाते में आएंगे 3000 रुपए, सरकार क्यों दे रही पैसा?
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
बिहार में कई IAS अधिकारियों के तबादले, पटना कमिश्नर का भी ट्रांसफर
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट का ये 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', 100 साल तक भी कोई नहीं तोड़ पाएगा!
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget