एक्सप्लोरर

भारत-ऑस्ट्रेलिया को हराने के लिए ECB ने बनाई रणनीति, इस धुरंधर गेंदबाज का बढ़ाया सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट

ECB Updated Central Contract: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में एक धुरंधर गेंदबाज का नाम देखकर काफी चर्चा हो रही है.

ECB Extended Jofra Archer Central Contract: इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) की सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट जारी होते ही सुर्खियां बटोर रही है. इस लिस्ट से एक धुरंधर गेंदबाज टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहा है. वो गेंदबाज कोई और नहीं बल्कि जोफ्रा आर्चर हैं. वो पिछले कुछ सालों से चोटों से जूझ रहे हैं और करीब तीन साल से टेस्ट मैचों से दूर हैं. लेकिन अब जोफ्रा आर्चर टेस्ट क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं. आपको बता दें कि ईसीबी ने ये कदम तब उठाया जब भारत अगले साल टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड जाएगा और इंग्लैंड की टीम नवंबर 2025 में एशेज खेलने ऑस्ट्रेलिया जाएगी.

चोट से परेशान रहे जोफ्रा आर्चर
29 वर्षीय जोफ्रा आर्चर ने अपने क्रिकेट सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे हैं. 2019 वनडे वर्ल्ड कप और एशेज सीरीज में अपनी बेहतरीन गेंदबाजी से सबको हैरान करने वाले आर्चर बार-बार चोटों से परेशान रहे. कोहनी में स्ट्रेस फ्रैक्चर और पीठ की गंभीर चोटों ने उनके करियर को खतरे में डाल दिया.

हालांकि, जोफ्रा आर्चर ने इस समय में अपनी वापसी की योजना बनाई और अब ईसीबी ने उनकी क्षमता पर भरोसा जताते हुए उनका कॉन्ट्रैक्ट अक्टूबर 2026 तक बढ़ा दिया है. इस साल आर्चर ने वाइट बॉल फॉर्मेट में 20 मैच खेले और टी20 वर्ल्ड कप 2024 में 10 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों में शामिल रहे. इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने आर्चर की टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर उम्मीदें जताई हैं.

कप्तान को है आर्चर से टेस्ट में वापसी की उम्मीदें
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा- "जोफ्रा के आसपास जो उत्साह है, वह समझ में आता है. सबसे अच्छा यह है कि वह फिर से मैदान पर खेल रहे हैं. मुझे यकीन है कि उन्होंने कभी नहीं सोचा होगा कि वह इंग्लैंड का शर्ट फिर से पहन पाएंगे. जो चोटें और सर्जरी उन्होंने झेली हैं, वह दूसरों के करियर को खत्म कर सकती थीं, लेकिन जोफ्रा के लिए कोई जल्दबाजी नहीं है."

ईसीबी की रणनीति
जोफ्रा आर्चर अब अपकमिंग आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हैं. ईसीबी की रणनीति का मुख्य उद्देश्य 20 जून से भारत के खिलाफ शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज है. यह पांच टेस्ट मैचों की सीरीज है. जिसके लिए भारत इंग्लैंड का दौरा करने वाला है. इस सीरीज को ध्यान में रखते हुए ईसीबी को आर्चर को तैयार करना है. आर्चर जून के अंत में काउंटी चैंपियनशिप के मैचों में खेलकर खुद को तेज क्रिकेट के अनुकूल ढाल सकते हैं. एशेज 2025-26 नवंबर 2025 के अंत में शुरू होने वाला है. जिसके लिए इंग्लैंड ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेगा. एशेज 2025-26 की शुरुआत 21 नवंबर 2025 से होगी. इसमें पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे.

यह भी पढ़ें:
Watch: U19 एशिया कप में दिखी MS Dhoni की झलक, हरवंश सिंह ने दिखाया 'नो-लुक स्टंप' का कमाल!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गुरु पूर्णिमा: तेंदुलकर ने कोच आचरेकर को किया याद, 'मुझ पर...'
गुरु पूर्णिमा: तेंदुलकर ने कोच आचरेकर को किया याद, 'मुझ पर...'
ICC कैसे तय करता है बल्लेबाजों की रैंकिंग? वैभव सूर्यवंशी ने मारी 230 स्थान की छलांग
ICC कैसे तय करता है बल्लेबाजों की रैंकिंग? वैभव सूर्यवंशी ने मारी 230 स्थान की छलांग
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Embed widget