एक्सप्लोरर

पाक कप्तान बाबर आजम और चीफ सेलेक्टर के बीच मतभेद जगजाहिर, इस बल्लेबाज के बैटिंग क्रम को लेकर हुआ बवाल

Chief Selector Mohammad Wasim And Babar Azam: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम और चीफ सेलेक्टर मुहम्मद वसीम विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज शान मसूद के बैटिंग ऑर्डर को लेकर भिड़ गए हैं.

Differences Between Pakistan Captain Babar Azam And Chief Selector Mohammad Wasim: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम ने मुख्य चयनकर्ता (चीफ सेलेक्टर) मुहम्मद वसीम के विशेषज्ञ सलामी बल्लेबाज शान मसूद को वेस्टइंडीज सीरीज के लिए मिडिल ऑर्डर में आजमाने के अनुरोध से इनकार कर दिया है और दोनों के बीच यह मतभेद अब जग जाहिर हो गया है. 

वसीम ने यूट्यूब चैनल में एक इंटरव्यू में कहा कि वह शान मसूद से संपर्क में हैं जो इंग्लिश काउंटी चैम्पियनशिप और वाइटैलिटी टी20 ब्लास्ट मैचों में काफी रन बना रहा है. वसीम ने सफेद गेंद के प्रारूप में शान को मिडिल ऑर्डर में आजमाने की संभावना के बारे में चर्चा की थी, क्योंकि पाकिस्तानी टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर प्रतिस्पर्धा काफी कड़ी है. 

वसीम ने कहा, "मैंने शान मसूद से बात की है कि उसे अब मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने की कोशिश करनी चाहिए, जिससे पता चले कि वह हमारे लिये बदलाव कर सकता है." दिलचस्प बात है कि जब मीडिया ने बाबर आजम से इस बारे में बात की तो उन्होंने कहा कि ऐसी कोई संभावना नहीं है, क्योंकि ऐसा करना उनके और अन्य खिलाड़ियों के लिये सही नहीं होगा. 

पाकिस्तान के लिए 25 टेस्ट और पांच वनडे खेल चुके हैं शान मसूद

32 साल के लेफ्ट हैंड बल्लेबाज शान मसूद ने पाकिस्कान के लिए 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना कदम रखा था. टेस्ट क्रिकेट में मसूद ने लगभग 30 की औसत से 1378 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 6 अर्धशतक निकले. वहीं वनडे में उनके नाम सिर्फ 111 रन हैं. वहीं घरेलू क्रिकेट के एकदिवसीय फॉर्मेट यानी लिस्ट ए करियर में मसदू के नाम 57.46 की औसत से 4540 रन हैं. इस दौरान उन्होंने 14 शतक और 26 अर्धशतक जड़े.  

8 जून से खेली जाएगी वनडे सीरीज

बता दें कि पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच 8 जून से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी. दूसरा वनडे 10 जून और तीसरा वनडे 12 जून को खेला जाएगा. तीनों ही मैच रावलपिंडी में खेले जाएंगे. भारतीय समय के अनुसार वनडे सीरीज के सभी मैच शाम 4:30 बजे से शुरू होंगे.

यह भी पढ़ें..

Hardik Pandya: किरण मोरे ने सुनाया हार्दिक पांड्या के बचपन का किस्सा, बोले- 'उसकी आंखों में क्रिकेट की भूख थी'

Ajinkya Rahane Fitness Update: अजिंक्या रहाणे ने बताया अपनी चोट का हाल, बोले- पूरी तरह से फिट होने में लगेंगे 6 से 8 हफ्ते

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड
कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने ओली रॉबिन्सन
कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने ओली रॉबिन्सन
'प्लेयर ऑफ द मैच' देवदत्त पडिक्कल को मिली इतनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश
'प्लेयर ऑफ द मैच' देवदत्त पडिक्कल को मिली इतनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget