एक्सप्लोरर

ICC के 4 दिनों के टेस्ट के प्रस्ताव को लेकर सहवाग ने कहा, 'डायपर और 5 दिन टेस्ट तभी बदले जानें चाहिए जब वो खत्म हो जाए'

सहवाग ने कहा कि 5 दिन का टेस्ट मैच एक रोमांस है. जर्सी के पीछे नाम या पिंक गेंद टेस्ट मैच जैसे बदलाव अच्छे हैं. लेकिन डायपर और पांच दिन टेस्ट मैच को तभी बदलना चाहिए जो वो खत्म हो जाए या फिर उसका इस्तेमाल आप ज्यादा न कर पाए.

भारत के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय कप्तान विराट कोहली का समर्थन किया है. जिसमें ये कहा गया था कि 5 दिन वाले टेस्ट मैचों को बरकरार रखना चाहिए और इन्हें 4 दिन में नहीं बदला जाना चाहिए. बीसीसीआई अवॉर्ड्स के दौरान 7वें मंसूर अली खान पटौदी लेक्चर के दौरान सहवाग ने 5 दिन के टेस्ट का समर्थन किया. सहवाग ने कहा, '' मैंने हमेशा बदलाव का समर्थन किया है. मैंने टीम इंडिया की पहले टी20 गेम में कप्तानी की है और मैं इससे काफी गर्व महसूस करता हूं. मैं साल 2007 वाली विजेता टीम का भी हिस्सा रहा था. लेकिन 5 दिन का टेस्ट मैच एक रोमांस है. जर्सी के पीछे नाम या पिंक गेंद टेस्ट मैच जैसे बदलाव अच्छे हैं. लेकिन डायपर और पांच दिन टेस्ट मैच को तभी बदलना चाहिए जो वो खत्म हो जाए या फिर उसका इस्तेमाल आप ज्यादा न कर पाए. पांच दिनों वाला टेस्ट मैच अभी खत्म नहीं हुआ है. टेस्ट क्रिकेट एक 143 साल पुराना आदमी है जिसकी आत्मा है. चार दिन की सिर्फ चांदनी ही होती है, टेस्ट क्रिकेट नहीं. सहवाग ने आगे कहा कि टेस्ट क्रिकेट में बदलाव अगर लाया जाता है तो ये खत्म हो जाएगा. इसे फिर टेस्ट मैच नहीं कहा जा सकता है. फिर ये एक फर्स्ट क्लास मैच बन जाएगा. बता दें कि एक तरफ जहां क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने 4 दिनों के टेस्ट मैच का समर्थन किया है तो वहीं बीसीसीआई के बॉस सौरभ गांगुली ने फिलहाल इस बात की कोई भी पुष्टि नहीं की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
ऋषभ पंत हैं बहुत ज्यादा परेशान, CM पुष्कर धामी से मांगी मदद
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारतीय क्रिकेटर ने गुपचुप रचाई शादी, खूबसूरत एक्ट्रेस को बनाया हमसफर
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
भारत के लिए सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच खेलने वाले Top-10 खिलाड़ी, देखें कौन-कहां
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था
पिछले 10 महीने में 5वीं बार चोटिल हुए हैं शुभमन गिल, जानिए कब-क्या हुआ था

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget