एक्सप्लोरर

BCCI ने धोनी को कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से किया बाहर, इसी साल खत्म हो सकता है करियर

धोनी ने पिछले साल वर्ल्ड कप के बाद से कोई भी क्रिकेट मैच नहीं खेला है. हालांकि धोनी इस साल आईपीएल में खेलते हुए नज़र आएंगे.

मुंबई: पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सालाना कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है. बीसीसीआई ने भारतीय क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ियों के लिए सालाना कॉन्ट्रैक्ट की घोषणा की है. ये अनुबंध सूची अक्टूबर 2019 से लेकर सितंबर 2020 तक का है, जिसमें धोनी को किसी भी ग्रेड में शामिल नहीं किया गया है. इसके साथ ही कयास लगाए जा रहे हैं कि धोनी का करियर इसी साल खत्म हो सकता है. धोनी ने पिछले साल हुए विश्व कप के बाद से ही एक भी अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं खेला है. अक्टूबर 2019 से लेकर सितंबर 2020 तक की अवधि के लिए वार्षिक अनुबंध सूची में शामिल खिलाड़ियों में ए-प्लस ग्रेड में तीन खिलाड़ी शामिल हैं. इनमें कप्तान विराट कोहली, रोहित शर्मा और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह शामिल हैं. इन तीनों खिलाड़ियों को अक्टूबर 2019 से लेकर सितंबर 2020 तक की अवधि के लिए सात-सात करोड़ रुपये की राशि मिलेगी. पंत और मयंक अग्रवाल को हुआ फायदा वहीं, ए-ग्रेड में रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, लोकेश राहुल, शिखर धवन, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, कुलदीप यादव और ऋषभ पंत शामिल हैं. इन खिलाड़ियों को पांच-पांच करोड़ रुपये की राशि मिलेगी. इसके अलावा बी-ग्रेड में पांच खिलाड़ियों को रखा गया है. इनमें रिद्धिमान साहा, उमेश यादव, युजवेंद्र चहल, हार्दिक पांड्या और मयंक अग्रवाल शामिल हैं. इन पांचों खिलाड़ियों को तीन-तीन करोड़ रुपये की राशि हासिल होगी. बीसीसीआई ने ग्रेड-सी में आठ खिलाड़ियों को रखा है. इन आठ खिलाड़ियों में केदार जाधव, नवदीप सैनी, दीपक चहर, मनीष पांडे, हनुमा विहारी, शार्दुल ठाकुर, श्रेयस अय्यर और वाशिंगटन सुंदर हैं और इन्हें एक-एक करोड़ रुपये मिलेंगे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
अश्विन की मांग-इस खिलाड़ी को 2027 वर्ल्ड कप में दें मौका, 2022 में खेला था आखिरी ODI
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू अनाउंस, जय शाह बोले- 'हमें भरोसा है कि...'
वनडे वर्ल्ड कप 2027 के 12 वेन्यू अनाउंस, जय शाह बोले- 'हमें भरोसा है कि...'
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
CWG 2026 की मेडल टैली में कौन सा देश कहां, देखिए टॉप 10 टीम
CWG 2026 की मेडल टैली में कौन सा देश कहां, देखिए टॉप 10 टीम

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
सरकार के इस कदम से खुश नहीं CJP, सौरव दास बोले- 'तो फिर सड़कों पर...'
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, एक की मौत
भिवंडी: चार मंजिला इमारत ढही, 6 लोगों के दबने की आशंका, दो की मौत
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
रहाणे के रिटायरमेंट पर कोहली ने शेयर किया भावुक संदेश, पढ़िए
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आखिरकार मुझे जेल भेजकर आपने...', तेज प्रताप ने CM सम्राट को बोला थैंक यू!
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
'आंधी संग बारिश, बिजली भी कौंधेगी...', यूपी-दिल्ली से हरियाणा-पंजाब तक चेतावनी
Viral Video :बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
बड़ी मिन्नतों के बाद हुआ बच्चा, 500-500 के नोटों से तौला; वीडियो वायरल
Embed widget