एक्सप्लोरर

आईपीएल 2019 में शिखर धवन की हो सकती है दिल्ली डेयरडेविल्स में वापसी

आईपीएल 2019 से पहले दिल्ली डेयरडेविल्स की टीम बड़ा दांव खेलते हुए शिखर धवन को अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश में लगी हुई है. धवन को दिल्ली में लाने के लिए टीम अपने तीन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है.

भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल के अगले सीजन में अपने होम टीम दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए वापसी कर सकते हैं. आईपीएल में प्लेयर स्वाइप के तहत दिल्ली पूरी कोशिश में लगी है कि धवन को आईपीएल 2019 में अपनी टीम में शामिल करे.

धवन 11 साल पहले दिल्ली के लिए खेलते हुए आईपीएल में अपना डेब्यू किया था. वहीं धवन मौजूदा समय में सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हैं. पिछले सीजन में धवन ने सनराइजर्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था ऐसे में उनकी मौजूदा टीम भी उन्हें रिलीज नहीं करना चाहेगी.

रिपोर्ट के मुताबिक धवन को अपनी टीम में शामिल करने की रेस में दिल्ली के अलावा पंजाब की टीम भी शामिल है. लेकिन माना जा रहा है कि दिल्ली, पंजाब से अधिक बोली लगाकर इस रेस में पहले स्थान पर है. हालांकि सनराइजर्स ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि वह नए सीजन में धवन को रिलीज करते हैं या नहीं.

आईपीएल 2018 में सनराइजर्स की टीम ने धवन को 5.2 करोड़ की रकम में अपनी टीम में शामिल किया था. वहीं माना जा रहा है कि धवन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए दिल्ली की टीम तीन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है.

इन तीन खिलाड़ियों में ऑलराउंडर विजय शंकर, शहबाज नदीम और अभिषेक शर्मा का नाम है. दिल्ली ने पिछले सीजन में विजय शंकर को 3.2 करोड़, नदीम को 3.2 करोड़ और अभिषेक को 55 लाख में खरीदा था.

दिल्ली अगर इन तीनों खिलाड़ी को रिलीज करती है तो उसके पास कुल 6.95 करोड़ राशि उपलब्ध हो जाएगी जबकि धवन को खरीदने के लिए दिल्ली को कम से कम 5.2 करोड़ की जरूरत होगी.

आईपीएल में धवन के पीछले साल के प्रदर्शन को देखें तो उन्होंने ने सनराइजर्स के लिए कुल 16 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 136.91 की स्ट्राइक रेट से 479 रन बनाए. इस दौरान धवन ने चार अर्द्धशतक भी लगाए हैं.

इसके अलावा पूरे आईपीएल करियर में धवन 143 मैच खेल चुके हैं. इस दौरान धवन 123.53 की स्ट्राइक रेट से कुल 4058 रन उनके बल्ले से निकले हैं. धवन आईपीएल में कुल 32 अर्द्धशतक लगा चुके हैं जबकि उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: लतिका की खुली किस्मत, मुंबई इंडियंस ने खरीदा; भारती भी MI में शामिल
LIVE: लतिका की खुली किस्मत, मुंबई इंडियंस ने खरीदा; भारती भी MI में शामिल
WPL 2027 Auction: सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़
भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20 हाउसफुल, सारे टिकट बिके; 40 हजार की होगी भीड़

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
अयोध्या से बीजेपी के कैंडिडेट होंगे सीएम योगी आदित्यनाथ? पंकज चौधरी ने साफ की तस्वीर
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
DA Hike: 60 से 63% हुआ महंगाई भत्ता, कितनी सैलरी वालों को कितना फायदा होगा? समझें पूरा गणित
Karwa Chauth 2026 Live: आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें पूजा का सही शुभ मुहूर्त, कथा और पारण विधि
Embed widget