एक्सप्लोरर

भारतीय टीम को बैचेन कर देगी धर्मशाला की पिच: मिचेल जॉनसन

 


 


 


भारतीय टीम को बैचेन कर देगी धर्मशाला की पिच: मिचेल जॉनसन

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मिचेल जॉनसन का मानना है कि भारतीय टीम धर्मशाला की तेज गेंदबाजों के लिये अनुकूल परिस्थितियों में ‘बैचेन’ हो जाएगी जबकि स्टीव स्मिथ और उनके खिलाड़ी अधिक आश्वस्त होकर खेलेंगे. 


 


जॉनसन ने फॉक्स स्पोर्ट्स से कहा, ‘‘धर्मशाला का मैदान शानदार है और मैंने इसे केवल एक बार देखा और तब इस (पिच) पर घास थी. इसलिए मेरा मानना है कि ऑस्ट्रेलियाई संभवत: आश्वस्त होंगे और भारतीय थोड़ा बैचेन. मुझे लगता है कि इस सीरीज में वे आत्मविश्वास से भरे हैं और स्कोर लाइन भी इसका गवाह है. ’’ 


 


ऑस्ट्रेलिया के इस तेज गेंदबाज ने कहा कि शनिवार से शुरू होने वाले चौथे और अंतिम टेस्ट मैच में तेज गेंदबाजों के लिये अनुकूल परिस्थितियों में पुणे टेस्ट मैच के नायक स्टीव ओकीफी की जगह जैकसन बर्ड को अंतिम एकादश में रखा जा सकता है. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस टेस्ट मैच में हमें एक स्पिनर के बिना खेलना होगा. ’’ 


 


जॉनसन ने कहा, ‘‘स्पिनरों ने इस पूरी सीरीज में बहुत अच्छी भूमिका निभायी. स्पिनरों पर यहां अच्छा प्रदर्शन करने का काफी दबाव था और मुझे लगता है कि उन्होंने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया. बीच में कुछ बुरे दौर भी आये लेकिन यही खेल है. इनमें से किसी एक का चयन करना मुश्किल है क्योंकि सीरीज में दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन मुझे लगता है कि आप अनुभव को तवज्जो दोगे. ’’ 


 


उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि नाथन लियोन को अधिक उछाल मिलेगी और वह गेंद को अच्छी तरह से टर्न करा रहा है. लेकिन आपको फिर भी बायें और दायें के संयोजन को देखना होता है. ’’ 


 


उन्होंने कहा, ‘‘अगर यह आस्ट्रेलिया जैसा विकेट होता है तो मुझे लगता है कि नाथन लियोन को टीम में होना चाहिए और बर्ड को तीसरे तेज गेंदबाज के रूप में रखना चाहिए. ’’ जानसन ने खुशी जतायी कि पीटर हैंड्सकांब और शॉन मार्श तीसरा टेस्ट ड्रा कराने में सफल रहे जिसका ऑस्ट्रेलिया को मनोवैज्ञानिक लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि (रांची के परिणाम से) ऑस्ट्रेलिया को काफी फायदा हुआ है. इससे उन्हें (भारत) पता चल गया है कि केवल स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर ही नहीं बल्कि टीम के अन्य खिलाड़ी भी प्रदर्शन कर सकते हैं. वे क्रीज पर जमे रहे और उन्होंने बेजोड़ क्रिकेट खेली. ’’ 


 


जॉनसन ने कहा, ‘‘इससे ऑस्ट्रेलियाई टीम का मनोबल बढ़ा होगा. भले ही मैच ड्रॉ रहा लेकिन उनके लिहाज से यह बहुत अच्छा और सकारात्मक परिणाम था. क्योंकि इससे पूर्व में कई बार टीम तितर बितर हो गयी थी. इसलिए मुझे विश्वास है कि ऑस्ट्रेलिया जीत दर्ज करेगा. ’’




और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
भारत और दक्षिण अफ्रीका के शेड्यूल में बड़ा बदलाव, CSA ने किया एलान
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले शुभमन गिल को लगी चोट, बढ़ गई टेंशन
IND vs SL 1st Test से पहले एक और खिलाड़ी चोटिल, गॉल टेस्ट से बाहर!
IND vs SL 1st Test से पहले एक और खिलाड़ी चोटिल, गॉल टेस्ट से बाहर!
टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय
टी20 में 500 से ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज, देखें लिस्ट में कितने भारतीय

वीडियोज

Bollywood News: आवारापन 2 ट्रेलर में इमरान हाशमी का शिवम पंडित अवतार, बदले की शुरुआत (06.08.26)
गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
अमित शाह से मिले TMC के 3 बागी मुस्लिम सांसद, कर डाली बड़ी मांग
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
'सम्राट चौधरी मरवा देंगे हमको', गोपाल मंडल ने ऐसा क्यों कहा?
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
बारिश में राहुल-प्रियंका की बातचीत, अमित शाह खुद थामे दिखे छाता
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
पाकिस्तानी क्रिकेटर पर लगा 2 साल का बैन, जानिए क्यों मिली इतनी बड़ी सजा
'अपनी आत्मा बेची', 'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
'गोलमाल' एक्ट्रेस के ऊपर था 1 करोड़ का लोन, चुकाने के लिए करनी पड़ी सी ग्रेड फिल्में
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा, रेप केस में हाई कोर्ट ने पलटा फैसला
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
रांची: आज सरकार से बातचीत संभव, छात्रों ने तय किए 11 प्रतिनिधि
Mom Viral Video : मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
मां से दूर होने का कहा तो रोने लगा मासूम, वीडियो देख भर आएगा गला
Embed widget