एक्सप्लोरर

क्रिस गेल की वापसी के बावजूद टी20 मैच में भारत का पलड़ा भारी

किंगस्टन: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में सीरीज फतह करने के बाद टीम इंडिया एकमात्र टी-20 मैच के लिए पूरी तरह तैयार है. क्रिस गेल की मेजबान टीम में वापसी के बावजूद भारत का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है जबकि कप्तान विराट कोहली पारी की शुरूआत कर सकते हैं.

पांच मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से जीतने के बाद टीम इंडिया टी20 मैच जीतकर दौरे का शानदार अंत करना चाहेगी. उसे हालांकि टी20 क्रिकेट के बादशाह गेल के बल्ले पर अंकुश लगाना होगा. गेल हालांकि चोट और खराब फॉर्म के कारण 15 महीने बाद राष्ट्रीय टीम में लौटे हैं. आईपीएल में भी उनका पदर्शन औसत ही रहा था.

वेस्टइंडीज मौजूदा विश्व चैम्पियन है और उसकी टीम में गेल, मर्लोन सैमुअल्स, सुनील नारायण, सैमुअल बद्री जैसे मैच विनर हैं जबकि टी20 विश्व कप के नायक कार्लोस ब्रेथवेट कप्तान हैं. टीम में एविन लुईस भी हैं जिन्होंने पिछले साल फ्लोरिडा में टी20 मैच में भारत के खिलाफ 49 गेंद में 100 रन बनाये थे.

वनडे सीरीज जीत चुकी भारतीय टीम इस प्रारूप में रणनीति और प्लेइंग इलेवन में बदलाव कर सकती है जबकि कोहली ने आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरू के लिये कई बार पारी का आगाज किया है और रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में भारत के लिये भी यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

अजिंक्य रहाणे ने वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक शतक और तीन अर्धशतक समेत 350 रन बनाये है ऐसे में टी20 फॉर्मेट को देखते हुए शिखर धवन और कोहली पारी का आगाज कर सकते हैं .

युवा ऋषभ पंत को दौरे पर पहली बार खेलने का मौका मिल सकता है. वह इस साल की शुरूआत में इंग्लैंड के खिलाफ बेंगलूरू टी20 मैच में भी प्लेइंग इलेवन में थे. भारतीय टीम मैनेजमेंट भविष्य में वनडे क्रिकेट में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी पंत को सौंपने की तैयारी में है लिहाजा उन्हें मौका मिल सकता है. वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के सफल टी20 गेंदबाज कुलदीप यादव को भी उतारा जा सकता है. युजवेंद्र चहल टीम का हिस्सा नहीं है लिहाजा टीम मैनेजमेंट चाइनामैन कुलदीप को उतार सकता है .

आईपीएल में सर्वाधिक विकेट ले चुके भुवनेश्वर कुमार तेज गेंदबाजी का जिम्मा संभालेंगे जिनका साथ उमेश यादव देंगे.

वेस्टइंडीज के आक्रमण का दारोमदार उसकी स्पिन जोड़ी नारायण और बद्री पर होगा जो अपनी विविधता से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं. नारायण पारी की शुरूआत भी कर सकते हैं चूंकि आईपीएल में वह इस भूमिका में कामयाब रहे हैं .

संभावित टीमें:

भारत: विराट कोहली(कप्तान), शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, महेंद्र सिंह धोनी, युवराज सिंह, केदार जाधव, हादर्कि पांड्या, रिषभ पंत, रविंद्र जडेजा, आर अशिवन, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव, दिनेश कातर्कि, मोहम्मद शमी .

वेस्टइंडीज: कार्लोस ब्रेथवेट(कप्तान), सैमुअल बद्री, रोंसफोर्ड बीटन, क्रिस गेल, एविन लुईस, जासन मोहम्मद, सुनील नारायण, कीरोन पोलार्ड, रोवमैन पावेल , मर्लोन सैमुअल्स, जेरोम टेलर, चाडविक वाल्टन, केसरिक विलियम्स .

मैच का समय: रात नौ बजे से.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
बांग्लादेश की क्रिकेट टीम में कितने हिन्दू क्रिकेटर? लिटन दास हैं कप्तान
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
टेस्ट में सबसे ज्यादा मैच हारने वाली टॉप-7 टीम, जानें किसके नाम यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
सेलेक्टर्स पर बुरी तरह भड़के इरफान पठान, टीम इंडिया के चयन पर उठाए सवाल
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान
मेहदी हसन की छुट्टी, हिंदू खिलाड़ी बना बांग्लादेश का नया कप्तान

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget