एक्सप्लोरर

बांग्लादेश के कोच का एलान, दिल्ली की परिस्थितियां खेलने के लिए अनुकूल नहीं

भारत और बांग्लादेश के बीच पहला टी20 मुकाबला 3 नवंबर को दिल्ली में होना है लेकिन अब बांग्लादेश टीम के कोच ने कहा है कि यहां की परिस्थितियां खेलने के लिए अनुकूल नहीं हैं.

भारत के खिलाफ यहां होने वाले टी-20 मैच से पहले बांग्लादेश के कोच रसेल डोमिंगो ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी की परिस्थितियां अनुकूल नहीं हैं, लेकिन ऐसा दोनों टीमों के लिए है और उन्हें इसका सामना करना ही होगा. दिवाली के बाद से दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बहुत बढ़ गया है. मौसम लगातार खराब हो रहा है जिसके कारण शहर मैच को लेकर सभी चिंतित हैं. यह मैच तीन नवम्बर को यहां के अरुण जेटली स्टेडियम में होना है. डोमिंगो ने यहां संवाददाताओं से कहा, "मौसम अच्छा है, न ज्यादा गर्मी है और न ज्यादा हवा चल रही है, लेकिन धुंध एक चिंता का विषय जरूर है. ऐसा दोनों टीमों के लिए है, यह आदर्श स्थिति नहीं है, लेकिन हम इसकी शिकायत नहीं कर रहे हैं." डोमिंगो ने कहा, "हम यह सुनिश्चित करना होगा कि हमारी तैयारी पूरी रहे. हमारी टीम के कुछ खिलाड़ियों को आंखों और गले में तकलीफ हुई है, लेकिन यह ठीक है. कोई बीमार नहीं है और न ही कोई मर रहा है. हम ऐसे मौसम में मैदान पर छह या सात घंटे से अधिक नहीं रहना चाहते. हम तीन घंटे का मैच खेल रहे हैं और तीन घंटे अभ्यास सत्र." इस सीरीज की शुरुआत से पहले बांग्लोदश की टीम को शाकिब अल हसन के रूप में बड़ा झटका लगा है. डोमिंगो ने इस पर कहा, "पिछले कुछ सप्ताह कठिन रहे हैं. लेकिन कभी-कभी इस तरह की चीजें खिलाड़ियों को प्रेरित कर जाती हैं. टीम यहां शानदार काम कर रही है, खिलाड़ी वास्तव में कड़ी मेहनत कर रहे हैं. वे खुश और आनंद ले रहे हैं.. इसलिए यह हमारी तैयारी की अच्छी शुरूआत है." डोमिंगो ने कहा, "हर किसी को शाकिब की कमी खलेगी. वह एक बेहतर क्रिकेटर हैं और एक वर्ल्ड क्लास ऑलरांडर हैं. सभी खिलाड़ी उन्हें आदर्श मानते हैं इसलिए उनको खोना हमारे लिए बड़ी क्षति है. लेकिन उन्होंने एक गलती की जिसका उस खामियाजा भुगत रहे हैं. जाहिर तौर पर उनका जाना टीम के प्रदर्शन पर प्रभाव डालेगा, लेकिन कोच के तौर पर हमारा काम टीम को विश्व कप के लिए तैयार करना है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
कोच ने कहा मोहम्मद शमी पूरी तरह फिट, टीम से बाहर होने पर दिया बयान
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
4 दिन बाद फिर एक्शन में होगी टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से 5 मैचों की टी20 सीरीज
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द
IND vs WI सीरीज से भारत को 285 करोड़, वेस्टइंडीज को जीरो; कोच डैरेन सैमी का छलका दर्द

वीडियोज

Bollywood News: 'कॉफी विद करण 9' में 'विरोश' का तड़का: काउच पर दिखेगा विजय और रश्मिका का रोमांस! (18.10.26)
YRKKH: 🫨Tanya का Damani परिवार से जुड़ा रिश्ता! ढोल-नगाड़ों के साथ Poddar परिवार ने मारी एंट्री #sbs
ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
नेहा बोरा को लेकर चिराग पासवान का राहुल पर निशाना- 'जिस लड़की की तस्वीर...'
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
'बीजेपी फर्जी वोट और बेईमानी को अपनी ताकत...', अखिलेश यादव का तीखा हमला
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
बाबर आजम ने रचा इतिहास, छुआ 16000 रनों का आंकड़ा; खास क्लब में मारी एंट्री
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
'मंदादि' क्लोजिंग बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, बनाया बड़ा रिकॉर्ड, कमाया 176.48% प्रॉफिट
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
राहुल गांधी ने शिक्षा व्यवस्था को बताया 'बहिष्कार व्यवस्था', कहा- 'पैसा, ताकत...'
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
मणिपुर में उग्रवादियों के बीच गोलीबारी में 3 घायल, दो गांवों को आग में झोंका
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
YSR प्रमुख जगनमोहन रेड्डी का CEC पर चौंकाने वाला बयान- 'मेरी भूल थी कि...'
Embed widget