एक्सप्लोरर

क्रिकेट के भले के लिए मंजूर किया है बैन: सनथ जयसूर्या

क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से दो साल के लिए बैन होने के बाद पूर्व श्रीलंकाई कप्तान सनथ जयसुर्या ने अपने पक्ष रखते हुए कहा है कि क्रिकेट के भले के लिए मैने इसे स्वीकार किया है.

श्रीलंका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सनथ जयसूर्या ने अपने उपर लगे दो साल के बैन पर पहली बार अपना पक्ष रखा है. जयसुर्या ने कहा है कि मैंने क्रिकेट के भले के लिए अपने उपर लगे दो साल के बैन स्वीकार किया है.

आपको बता दें कि आईसीसी ने जयसूर्या को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से दो साल के लिए बैन कर दिया है. आईसीसी ने एक बयान में कहा कि जयसूर्या को आईसीसी भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) की दो संहिताओं के उल्लंघन करने का दोषी पाया है.

जयसूर्या ने कहा, "मुझे जो सजा दी गई है, उसे मैं क्रिकेट के प्रति प्यार की खातिर, इसके भले और इसकी ईमानदारी को बनाए रखने के लिए स्वीकार करता हूं."

जयसूर्या पर लगा बैन श्रीलंका में क्रिकेट में एसीयू के भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी जांच का एक हिस्सा है. एसीयू ने हाल ही में श्रीलंकाई क्रिकेट के संबंध में एक माफी योजना का आयोजन किया था, जिसके परिणामस्वरूप 11 खिलाड़ी सामने आए थे. जयसूर्या को जिन दो धाराओं के उल्लंघन का दोषी पाया गया है, उनमें से एक जांच में सहयोग न करने तथा दूसरी समय पर जरूरी दस्तावेज मुहैया न कराने के हैं.

श्रीलंका चयन समिति के पूर्व मुखिया जयसूर्या ने कहा, "एसीयू द्वारा दी गई सजा मेरे द्वारा समय पर मांग न पूरी करने पर दी गई है, जिसमें मैंने जांच में सहयोग नहीं किया था और एसीयू द्वारा मांगे जाने पर अपना सिम कार्ड तथा आईफोन तुरंत उनके सुपूर्द नहीं किया था. यह साफ है कि मेरे ऊपर किसी तरह से भ्रष्टाचार, सट्टेबाजी और आंतरिक जानकारी का गलत उपयोग करने के आरोप नहीं हैं."

जयसूर्या ने हालांकि काफी देर बाद सिम कार्ड और आईफोन एसीयू को दे दिए थे.

उन्होंने कहा, "मैं इस बात को दोहराता हूं कि मैंने अपने क्रिकेट करियर में हमेशा खेल की ईमानदारी को बनाए रखा है. मैंने हमेशा अपने देश को पहले रखा है और क्रिकेट को पसंद करने वाली जनता इस बात की सबूत है."

इस बैन के बाद अब वह 2021 तक क्रिकेट से जुड़ी किसी भी तरह की गतिविधि में भाग नहीं ले सकते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
हूबहू पिता सहवाग के जैसे शॉट, आर्यवीर को भी बैटिंग के वक्त गाना गाने की आदत?
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
कनाडा क्रिकेट में मचा बवाल, 3 महीने में ही हेड कोच ने दिया इस्तीफा
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 10 विकेट लेने वाले गेंदबाज

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
सोरेन सरकार को झटका, JSSC-GGL समेत 22 रद्द परीक्षा पर HC ने लगाई रोक
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
स्कूल-कॉलेजों में खेल को अनिवार्य विषय बनाने की मांग, SC ने सराहना
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget