एक्सप्लोरर

DC vs MI: पंड्या भाईयों के जलवे के बाद चहर के कहर का सामना नहीं कर पाई दिल्ली की टीम, 40 रनों से जीता मुंबई

DC vs MI IPL Highlights: इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को अंकतालिका में दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है और खुद दूसरे पायदान पर काबिज़ हो गई है. इस सीज़न में मुंबई इंडियंस की नौवें मुकाबले में ये छठी जीत है, जबकि दिल्ली की नौ मैचों में ये चौथी हार है.

इंडियन प्रीमियर लीग के सीज़न 12 में आज हुए 34वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को उसके ही घरेलू मैदान फिरोज़ शाह कोटला पर 40 रनों की करारी शिकस्त दी. पहले पंड्या भाईयों की धमाकेदार बल्लेबाज़ी और दूसरी पारी में राहुल चहर के (19 रन देकर 3 विकेट) कहर के सामने दिल्ली की टीम ठहर नहीं पाई. राहुल के साथ-साथ मुंबई के जसप्रीत बुमराह, क्रुणाल पंड्या और जयंत यादव ने भी बेहद किफायती गेंदबाज़ी की. इस जीत के साथ ही मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स को अंकतालिका में दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है और खुद दूसरे पायदान पर काबिज़ हो गई है. इस सीज़न में मुंबई इंडियंस की नौवें मुकाबले में ये छठी जीत है, जबकि दिल्ली की नौ मैचों में ये चौथी हार है. टॉस जीतकर बल्लेबाज़ी करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम ने पंड्या भाईयों की शानदार बल्लेबाज़ी के दम पर दिल्ली के सामने 168 रनों का लक्ष्य रखा था. बाद में मुंबई के गेंदबाज़ों की शानदार गेंदबाज़ी के सामने दिल्ली कैपिटल्स 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 128 रन ही बना पाई. 169 रनों का पीछा करने उतरे दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर्स पृथ्वी शॉ और शिखर धवन ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दी. दोनों ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवर में 49 रन जोड़े. तभी राहुल चहर ने शिखर धवन को बोल्ड कर वापस पवेलियन लौटा दिया. उन्होंने 22 गेंदों पर 35 रनों की तेज़ पारी खेली. शिखर के बाद पृथ्वी शॉ (20) भी राहुल को विकेट थमा बैठे. दिल्ली के कॉलिन मुनरो भी इस मैच में कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने 9 गेंदों पर 3 रन बनाए और क्रुणाल पंड्या को अपना विकेट दिया. कप्तान श्रेयर अय्यर भी टीम के लिए कुछ नहीं कर पाए. अय्यर (3) को चहर ने अपना तीसरा शिकार बनाया. दिल्ली को इस मुकाबले में ऋषभ पंत से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने एक बार फिर निराश किया. पंत 11 गेंदों पर 7 रन बनाकर जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंद पर बोल्ड हो गए. टीम का छठा विकेट क्रिस मॉरिस (11) के रूप में गिरा. उसके बाद कीमो पॉल को बुमराह ने अपनी ही गेंद पर रन आउट कर दिया. अक्षर पटेल ने कुछ संघर्ष (23 गेंदों पर 26 रन) ज़रूर किया, लेकिन रन गति को बढ़ाने की कोशिश में वो बुमराह की गेंद पर बोल्ड हो गए. विकेटों के पतन का नतीजा ये निकला की दिल्ली को आखिरी ओवर में 50 रनों की दरकार थी. 20वां ओवर करने आए हार्दिक पंड्या ने 6 गेंदों पर महज़ नौ रन दिए और रबाडा (9) को अपना शिकार बनाया. मुंबई की ओर से राहुल चहर ने 4 ओवर में 19 रन देकर तीन, बुमराह ने 4 ओवर में 18 रन देकर दो, मलिंगा ने 4 ओवर में 37 रन देकर एक, क्रणाल ने दो ओवर में सात रन देकर एक और हार्दिक पंड्या ने दो ओवर में 17 रन देकर एक सफलता हासिल की. मुंबई इंडियंस की बल्लेबाज़ी इससे पहले मुंबई इंडियंस के रोहित शर्मा और क्विंटन डी कॉक के बीच पहले विकेट के लिए 6.1 ओवर में 57 रनों की साझेदारी हुई. कप्तान रोहित शर्मा 30 रन बनाकर अमित मिश्रा का शिकार हुए. कप्तान के आउट होने के बाद बेन कटिंग (2) को अक्षर पटेल ने आउट किया. उनके जाने के बाद क्विंटन डी कॉक भी (35) आउट होकर पवेलिन लौट गए. सूर्यकुमार यादव ने 27 गेंदों पर 26 रनों की पारी खेली और रबाडा को विकेट थमा बैठे. अंत में पंड्या भाईयों का जलवा देखने को मिला. मुंबई के लिए क्रुणाल पंड्या ने 26 गेंदों पर 5 चौके की मदद से नाबाद 37 रनों की पारी खेली. उनके भाई हार्दिक पंड्या ने महज़ 15 गेदों पर दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 32 रन बनाए. उनका विकेट रबाडा ने लिए. दिल्ली की ओर से कगिसो रबाडा ने 38 रन देकर दो, अमित मिश्रा ने 18 रन देकर एक और अक्षर पटेल ने 17 रन खर्च कर एक विकेट चटकाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget