एक्सप्लोरर

IPL 2019: सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का ‘विवादित’ वीडियो वायरल, बीसीसीआई ने बताई हकीकत

IPL 2019: दरअसल पंत का जो वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है वो महज़ पांच सेकेंड का है. ऐसा लगता है कि  इस वीडियो को किसी ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर शेयर किया ताकि विवाद हो सके.

शनिवार रात दिल्ली और कोलकाता के बीच एक रोमांचक मैच देखने को मिला. केकेआर ने दिल्ली कैपिल्स को 186 रनों का टारगेट दिया, लेकिन मुकाबला टाई हो गया और बाद में सुपर ओवर में जीत दिल्ली के खाते में गई. ये मुकाबला जहां एक तरफ सुपर ओवर की वजह से चर्चा में रहा तो दूसरी तरफ ऋषभ पंत का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वो विकेट के पीछे खड़े होकर कुछ ऐसा बोलते दिखे जिससे विवाद हो गया. उनकी आवाज़ स्टंप माइक में कैद हो गई. सोशल मीडिया में वायरल हो रहे वीडियो में पंत कहते हैं, “ये तो वैसे भी चौका है.” पंत ये बात तब कहते नज़र आए जब मुकाबला चौथे ओवर में था. विकेट पर केकेआर के बल्लेबाज़ रॉबिन उथप्पा बल्लेबाज़ी कर रहे थे और नेपाल के गेंदबाज़ संदीप लमिछाने गेंदबाज़ी कर रहे थे. तभी संदीप की अगली गेंद पर उथप्पा ने चौका जड़ दिया. जिसके बाद सोशल मीडिया यूज़र वीडियो को ये कहते हुए शेयर करने लगे कि मैच फिक्स था. हालांकि अब बीसीसीआई ने इस पूरे मामले को खारिज करते हुए कहा है कि ये सब गलत है. बीसीसीआई के एक अधिकारी ने न्यूज़ एजेंसी पीटीआई से कहा, “पंत ने अपने इस वाक्य से पहले क्या कहा उसे किसी ने नहीं सुना. दरअसल वो कप्तान श्रेयस अय्यर से ऑफ साइड पर फील्डर बढ़ाने की बात कह रहे थे ताकि चौका बचाया जा सके.” IPL 2019: सोशल मीडिया पर ऋषभ पंत का ‘विवादित’ वीडियो वायरल, बीसीसीआई ने बताई हकीकत दरअसल पंत का जो वीडियो क्लिप वायरल हो रहा है वो महज़ पांच सेकेंड का है. ऐसा लगता है कि  इस वीडियो को किसी ने जानबूझकर सोशल मीडिया पर शेयर किया ताकि विवाद हो सके. हालांकि अब बीसीसीआई ने इस पूरे मामले को खारिज कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
BCCI ने ईशान किशन के रिप्लेसमेंट का किया एलान, इस विकेटकीपर बल्लेबाज को मिला मौका
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
पहले वनडे में भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे को 9 विकेट से रौंदा
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!
वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में ऐसी होगी भारत की प्लेइंग इलेवन!

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद रफ्तार का जानलेवा कहर !
Bahraich Viral Tower Video: शादी की जिद्द... टावर पर मोहब्बत वाला ड्रामा! | UP News
Janhit with Chitra Tripathi | SIR Controversy: राहुल आंदोलन को ही 'ब्रेक' लगा गये ! | Gyanesh Kumar
SIR Controversy: UP Election 2027 से पहले Software में Error! Voter List में नाम पर बवाल! | SP | EC
Sandeep Chaudhary: भारत में महंगाई मचाएगा त्राहिमाम? सबसे सटीक विश्लेषण! | Trump | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
लाहौर दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, दिल्ली के भी हालात बुरे
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
शिवसेना नेता का आरोप, 'एकनाथ शिंदे को खत्म करने के लिए जरांगे BJP के साथ...'
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
'गश्त के तौर तरीके...', चीन को लेकर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, जानें LAC पर क्या कहा?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग केस, हमले के पहले जंगल में चली थीं गोलियां, दो शूटरों ने की थी प्रैक्टिस
IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड का दूसरा टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से लगा बड़ा झटका, खारिज की याचिका
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
तमिलनाडु: TVK गठबंधन-डीएमके का ECI मीटिंग से वॉकआउट, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ पर अड़े
Embed widget