एक्सप्लोरर

Pakistan Cricket: पाकिस्तान क्रिकेट के लीजेंड जावेद मियांदाद से है दाऊद इब्राहिम का कनेक्शन? जानें क्या है दोनों की बीच रिश्ता

Dawood Ibrahim & Javed Miandad: गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद आपस में रिश्तेदार हैं. साल 2005 में दोनों के बीच नए रिश्ते की शुरुआत हुई थी.

Dawood Ibrahim Poisoned: भारत के सबसे बड़े दुश्मन दाऊद इब्राहिम से जुड़ी एक खबर ने सोमवार सुबह से तहलका मचा रखा है. यह खबर उनको जहर पिलाने की है. पाकिस्तानी मीडिया में चल रही इन खबरों की मानें तो किसी अज्ञात शख्स ने दाऊद को जहर पिलाया है और उनकी हालत बेहद गंभीर है. यह भी बताया जा रहा है कि वह फिलहाल कराची के एक हॉस्पिटल में भर्ती है.

दाऊद को जहर पिलाने से जुड़ी खबरों में कितनी सच्चाई है, यह तो कुछ वक्त में पता चल ही जाएगा लेकिन इतना जरूर है कि भारत के लिए इस मोस्ट वांटेड आतंकी को पाकिस्तान ने लंबे अरसे से पनाह दे रखी है. पाकिस्तानी राजनेताओं से लेकर पाक फौज से तो दाऊद के अच्छे कनेक्शन है ही, इसके साथ ही पाकिस्तान के कुछ क्रिकेटर्स से भी उनका गहरा नाता है. इस लिस्ट में सबसे पहले दिग्गज पाक बल्लेबाज जावेद मियांदाद का नाम आता है.

2005 में जुड़ा था रिश्ता
जावेद मियांदाद और दाऊद इब्राहिम संबंधी हैं. दरअसल साल 2005 में मियांदाद के बेटे ने दाऊद इब्राहिम की बेटी से निकाह किया था. जब यह शादी हुई थी, तब इसकी चर्चा पाकिस्तान के साथ-साथ भारत में भी बहुत हुई थी. हालांकि इस शादी में भी दाऊद इब्राहिम की तस्वीर सामने नहीं आ सकी थी. उनकी कुछ बरसों पुरानी तस्वीरें ही आज तक उनकी पहचान बनी हुई है.

मुंबई धमाकों का मास्टरमाइंड
दाऊद इब्राहिम मुंबई के 1993 बम धमाकों का मुख्य साजिशकर्ता था. इन धमाकों में करीब 250 लोग मारे गए थे, वहीं कई लोग घायल भी हुए थे. इन धमाकों के बाद मुंबई सहित भारत के कई इलाकों में दंगे भी हुए थे. इन दंगों में भी कई हत्याएं हुई थी. दाऊद के कनेक्शन पाकिस्तान से चल रहे कई आतंकी संगठनों से भी है. इनमें लश्कर-ए-तैयबा का नाम सबसे पहले है. ऐसे क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले शख्स से रिश्ता जोड़ने पर जावेद मियांदाद की भारत में काफी आलोचना भी हुई थी.

पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज हैं मियांदाद
जावेद मियांदाद की गिनती पाकिस्तान के लीजेंड क्रिकेटर्स में होती है. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 124 टेस्ट और 233 वनडे मुकाबले खेले हैं. उनके नाम टेस्ट में 8832 और वनडे में 7381 रन दर्ज है. पाकिस्तान में अब तक हुए महान बल्लेबाजों में उनकी गिनती सबसे पहले होती है.

यह भी पढ़ें...

Sachin Tendulkar: 34 साल पहले आज ही के दिन किया था वनडे डेब्यू, जानिए कैसे इस फॉर्मेट के सबसे महान खिलाड़ी बने सचिन तेंदुलकर

About the author शिव ठाकुर

शिव ठाकुर करीब सात साल से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
'एमएस धोनी ने किया था मैसेज', भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना ने खोला बड़ा राज
IND vs NZ: चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
चौथे टी20 में ऐसी होगी भारत-न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन! जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज
जोश इंग्लिस ने रचा इतिहास, तीनों फॉर्मेट में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget