एक्सप्लोरर

Ashes 2019 ENG vs AUS: डेविड वॉर्नर के आउट होने पर इंग्लैंड के दर्शकों ने दिखाया सैंड पेपर

Ashes 2019 ENG vs AUS: एशेज सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के आउट होते ही इंग्लैंड के दर्शकों ने उन्हें सैंड पेपर दिखाया.

एक महीने से भी अधिक चलने वाला ऐतिहासिक एशेज सीरीज की शुरूआत हो चुकी है. दोनों ही देशों के बीच यह सीरीज साख और इज्जत की लड़ाई मानी जाती है. ऐसे में दोनों ही टीमों के क्रिकेटर इस सीरीज में अपना सब कुछ झोंक देते हैं.

सीरीज का पहला मैच एजबेस्टन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन पारी की शुरुआत करने उतरे डेविड वॉर्नर और कैमरुन बैनक्राफ्ट कुछ खास कमाल नहीं कर पाए और डेविड वॉर्नर सिर्फ दो रन बनाकर आउट हो गए.

वॉर्नर के आउट होते ही टीम जिस बात का सबको अंदेशा था वहीं देखने को मिला. वॉर्नर जब आउट होकर पवेलियन वापस लौट रहे थे तभी स्टेडियम में मौजूद कुछ दर्शकों ने उन्हें सैंड पेपर दिखाना शुरु कर दिया. इंग्लैंड के दर्शक सैंड पेपर दिखाकर एक तरह से वॉर्नर को साउथ अफ्रीका में बॉल टेंपरिंग विवाद की याद दिला रहे थे. दरअसल साल 2017 में साउथ अफ्रीका दौरे पर गई ऑस्ट्रेलियाई टीम के डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरुन बैनक्राफ्ट बॉल टेंपरिंग के दोषी पाए गए थे. इस वजह से इन तीनों ही खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट से बैन का सामना करना पड़ा.

वॉर्नर और स्मिथ पर एक-एक साल का बैन लगा था जबकि बैनक्राफ्ट को 9 महीने निलंबन का सामना करना पड़ा था. इस बैन के बाद यह तीनों ही खिलाड़ी टेस्ट फॉर्मेट में पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए मैदान पर उतर रहे हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
भारतीय खिलाड़ी का अचानक संन्यास, 2021 से नहीं मिल रहा था मौका 
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
कितने अमीर हैं शे होप, वेस्टइंडीज क्रिकेट से कितनी मिलती है सैलरी? जानें नेटवर्थ
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
श्रीलंका को बड़ा झटका, PAK-ENG ट्राई सीरीज से स्टार खिलाड़ी बाहर; रिप्लेसमेंट जारी
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
देशद्रोही चंद पैसों के लिए बिके, भारत नहीं ‘बनाना रिपब्लिक’, BJP का पलटवार
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
नीला ड्रम केस: फांसी की सजा सुन साहिल-मुस्कान बेचैन! जेल में कैसी बीती पहली रात?
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
टी पार्टी में राहुल गांधी का बड़ा बयान, बोले- 'डरें नहीं, अगले 10 महीने में...'
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
आज से दशकों पहले आ गई थीं ये Electric Cars, फिर क्यों हुईं गायब?
Embed widget