एक्सप्लोरर

INDWvsENGW: डेनियल वायट की तूफानी शतक से इंग्लैंड ने भारत पर दर्ज की शानदार जीत

टी-20 ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में ओपनर बल्लेबाज डेनियल वायट के शतक से इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया. 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने आठ गेंद शेष रहते ही तीन विकेट खोकर इसे पूरा कर लिया.

मुंबई: टी-20 ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में ओपनर बल्लेबाज डेनियल वायट के शतक से इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया. 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने आठ गेंद शेष रहते ही तीन विकेट खोकर इसे पूरा कर लिया. भारतीय टीम की टूर्नामेंट में यह लगातार दूसरी हार है.

इंग्लैंड की ओर से सबसे अधिक डेनियल वायट ने 124 रनों की पारी खेली जिसमें 15 चौके और 5 छक्के शामिल है. टी-20 क्रिकेट में डेनियल वायट का यह दूसरा शतक है, जिसे उन्होंने बाउंड्री से पूरा किया. डेनियल वायट के अलावा तमसिन ब्यूमोंट 23 गेंद में 35 रनों की पारी खेली और डेनियल वायट के साथ उन्होंने दूसरे विकेट के लिये 96 रनों की पार्टनरशिप की.

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने टॉस जीतकर भारत को पहले का न्योता दिया था. पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना (40 गंद में 76 रन) और मिताली राज (43 गेंद में 53 रन) की मदद से मेजबान टीम ने 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 198 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया जो टी-20 में भारत का सबसे बड़ा स्कोर भी है.

इस बड़े लक्ष्य के बावजूद हार के पीछे सबसे बड़ी वजह भारतीय गेंदबाजों का लचर प्रदर्शन रहा. भारतीय गेंदबाजों ने काफी रन लुटाये जिसमें खराब फील्डिंग ने उनकी समस्या और बढ़ा दी.

बल्लेबाजी में भारत की ओर से स्मृति मंधाना और मिताली ने इंग्लैंड की गेंदबाजों को आसानी से खेलते हुए पहले विकेट के लिये 129 रन की शानदार साझेदारी निभाई. इन दोनों ने लूज गेंदों पर शॉट लगाए.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 67 रन की पारी खेलने वाली मंधाना ने फिर शानदार फॉर्म दिखायी और छठे ओवर में तीन चौके जड़े जिससे पावरप्ले में टीम ने 52 रन बना लिये. फॉर्म में चल रही इस ओपनर बल्लेबाज ने महज 25 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया.

मिताली को 35 रन पर जीवनदान मिला, जिसका उन्होंने पूरा फायदा उठाया और सात चौके की मदद से 40 गेंद में अर्धशतक पूरा किया.

इसके बाद इंग्लैंड ने मिताली और वेदा कृष्णमूर्ति (03) को लगातार आउट कर वापसी की. कप्तान हरमनप्रीत कौर (22 गेंद में 30 रन) और पूजा वस्त्राकर (10 गेंद में 22 रन) ने टीम को 200 रन के करीब पहुंचाया. पूजा ने अंतिम ओवर में जेनी गुन पर चार चौके जमाए.

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर थे गैरी सोबर्स? आंकड़ों में देखिए कैसा रहा करियर
क्या क्रिकेट के इतिहास के सबसे खतरनाक ऑलराउंडर थे गैरी सोबर्स? आंकड़ों में देखिए कैसा रहा करियर
IND vs ENG: लॉर्ड्स पर सबसे बड़ी साझेदारी, क्रिकेट में ऐसा कभी नहीं हुआ; बैथेल और डकेट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
लॉर्ड्स पर सबसे बड़ी साझेदारी, क्रिकेट में ऐसा कभी नहीं हुआ; बैथेल और डकेट ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
गौतम गंभीर की कोचिंग में लगातार 6 हार, जिम्बाब्वे दौरे पर नए हेड कोच के साथ रवाना हुई टीम इंडिया
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई
नाइट राइडर्स ने जीता MLC 2026 का खिताब, सुनील नरेन रहे फाइनल के हीरो; शाहरुख खान ने यूं दी बधाई

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
डिलिमिटेशन बिल को सपोर्ट करेगी कांग्रेस? जयराम रमेश का आया रिएक्शन, बोले - 'यह पूरी तरह से...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
US के लगातार हमलों के बीच ईरान का बड़ा दावा, IRGC ने कहा- ‘हमने अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को...’
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget