एक्सप्लोरर

CSK vs MI BLOG: आखिरकार एक गेंदबाज ने ही बनाया मुंबई को चैंपियन

इस बात को हम इतना जोर देकर इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आईपीएल शुरू होने के बाद कई सालों तक ऐसी मान्यता थी कि टी-20 का ये टूर्नामेंट गेंदबाजों के लिए कब्रगाह है और बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग. हर टीम बड़े बड़े ‘हिटर्स’ पर पैसा खर्च करती थी. लेकिन फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच एक गेंदबाज है- जसप्रीत बुमराह.

रविवार को करोड़ों क्रिकेट फैंस ने मुंबई की टीम को आईपीएल चैंपियन बनते देखा. मुंबई की टीम ने आखिरी दो ओवरों में बाजी पलटी. आखिरी दो ओवरों में जब चेन्नई सुपरकिंग्स को सिर्फ 18 रन चाहिए थे तब उसने तीन विकेट गंवाए. 3 विकेट में से दो विकेट गेंदबाजों की बदौलत मिले. एक खिलाड़ी रन आउट हुआ. अब जरा सोचकर देखिए कि जिस मैच में रोहित शर्मा, शेन वॉटसन, महेंद्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, काइरॉन पोलार्ड, क्विंटन डी कॉक, हार्दिक पांड्या जैसे एक से बढ़कर एक धाकड़ बल्लेबाज मैदान में हों उस मैच में जीत के हीरो दो गेंदबाज हैं. शनिवार को मैच से पहले इस बात का जिक्र हमने किया था कि फाइनल में जीत का सेहरा उस टीम के सर बंधेगा जिसके गेंदबाज बेहतर तरीके से गेंदबाजी करेंगे. इतने बड़े मैच में अपनी भावनाओं को काबू में रखेंगे. ठीक वैसा ही हुआ. 18वें ओवर के खत्म होने तक ये बात गलत साबित होती दिख रही थी. लेकिन फिर पहले जसप्रीत बुमराह और बाद में लसिथ मलिंगा ने साबित किया कि आईपीएल अब किसी भी सूरत में सिर्फ बल्लेबाजों का ‘गेम’ नहीं रह गया है. इस बात को हम इतना जोर देकर इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आईपीएल शुरू होने के बाद कई सालों तक ऐसी मान्यता थी कि टी-20 का ये टूर्नामेंट गेंदबाजों के लिए कब्रगाह है और बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग. हर टीम बड़े बड़े ‘हिटर्स’ पर पैसा खर्च करती थी. लेकिन फाइनल मैच में मैन ऑफ द मैच एक गेंदबाज है- जसप्रीत बुमराह. गेंदबाजों की कामयाबी को और बारीकी से देखिए 19वें ओवर में ड्वेन ब्रावो और बीसवें ओवर में शेन वॉटसन और शार्दुल ठाकुर का आउट होना स्वाभाविक नहीं है. 12 गेंद पर 18 रन बनाने हों और ये जिम्मेदारी निचले क्रम के बल्लेबाजों पर हो तो भी ये नतीजा समझ में आता है. लेकिन ड्वेन ब्रावो और शेन वॉटसन दोनों के दोनों ना सिर्फ अच्छे बल्लेबाज हैं, बल्कि आईपीएल के इतिहास में बड़े मैच विनर्स के तौर पर देखे जाते हैं. दोनों के खाते में आईपीएल के शानदार रिकॉर्ड्स हैं. लेकिन अच्छी गेंदबाजी के आगे इतिहास के रिकॉर्ड्स मायने नहीं रखते. जसप्रीत बुमराह ने जिस गेंद पर ड्वेन ब्रावो को आउट किया वो ब्रावो की उम्मीद से कहीं अलग गेंद थी. बुमराह की उस गेंद की रफ्तार से ब्रावो चकमा खाए. वो गेंद करीब 150 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से फेंकी गई थी. इसके बाद बुमराह ने जब जडेजा को हाथ खोलने का मौका नहीं दिया तो ये भी उनकी काबिलियत थी. भूलिएगा नहीं कि बड़े बड़े दिग्गज खिलाड़ी कहते हैं कि आखिरी ओवरों में तेज गेंदबाजों की गेंद पर कई बार ‘एज’ या ‘इनसाइड एज’ लगकर गेंद बाउंड्री के पार चली जाती है. लेकिन जिस सटीक लाइन लेंथ पर बुमराह गेंदबाजी कर रहे थे, उन्होंने ऐसा कोई मौका दिया ही नहीं. उनके ओवर की आखिरी गेंद पर क्विंटन डीकॉक की गलती से चार रन ‘बाय’ जरूर गए. लेकिन लसिथ मलिंगा ने आगे का संघर्ष जारी रखा. अपनी घातक यॉर्कर के लिए मशहूर लसिथ मलिंगा ने आखिरी ओवर की पहली ही गेंद यॉर्कर फेंकी. वॉटसन सिर्फ एक रन बना पाए. दूसरी गेंद भी उन्होंने यॉर्कर ही फेंकने की कोशिश की थी. जो नीची फुलटॉस हुई. बावजूद इसके रवींद्र जडेजा सिर्फ एक रन ले पाए. इसके बाद शेन वॉटसन का रन आउट. फिर आखिरी गेंद पर जब सिर्फ दो रन चाहिए थे तब शार्दुल ठाकुर का विकेट. अब आप सोचकर देखिए कि इस रोमांचक जीत का श्रेय क्या और किसी को दिया जा सकता है. खूब चला रोहित शर्मा का दांव रोहित शर्मा ने 16वां ओवर मलिंगा से कराया था. इसके बाद 17वां ओवर उन्होंने जसप्रीत बुमराह से कराया. रोहित शर्मा लगातार ‘कैलकुलेशन’ कर रहे थे कि 19वां और 20वां ओवर कैसे कराना है. ये बात तो सभी को पता था कि आखिरी दो ओवरों में से एक बुमराह करेंगे और एक मलिंगा, लेकिन कौन सा गेंदबाज 19वां ओवर फेंकेगा और कौन बीसवां, यहां कप्तान रोहित शर्मा ने दाव चला. उन्होंने बुमराह को 19वां ओवर इसीलिए दिया कि वो आखिरी ओवर के लिए ज्यादा से ज्यादा रन बचाकर देंगे. उनके ओवर की आखिरी गेंद पर अगर चार रन बाय ना गए होते तो वो इस उम्मीद पर बिल्कुल खरे उतरते. बावजूद इसके उन्होंने ठीक 9 रन आखिरी ओवर के लिए बचाए. जो मलिंगा के कमाल करने के लिए काफी थे.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ी का संन्यास, अचानक फैसले से फैंस हैरान
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले भारतीय खिलाड़ी का संन्यास, अचानक फैसले से फैंस हैरान
AFG वनडे सीरीज के लिए बदलेगी टीम इंडिया, ये खिलाड़ी करेगा विराट कोहली को रिप्लेस! जानें नया अपडेट
AFG वनडे सीरीज के लिए बदलेगी टीम इंडिया, ये खिलाड़ी करेगा विराट कोहली को रिप्लेस! जानें नया अपडेट
विराट के बाद रोहित शर्मा भी OUT? अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को 440 वोल्ट का झटका
विराट के बाद रोहित शर्मा भी OUT? अफगानिस्तान वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया को 440 वोल्ट का झटका

वीडियोज

TRP Ratings of TV: 'Vasudha' ने फिर मारी बाजी, इस हफ्ते भी नंबर 1 पर रहकर रचा इतिहास! #sbs
Bollywood News: सलमान की टीम के लीगल नोटिस पर 'काला हिरण' मेकर्स का पलटवार, विवाद ने पकड़ी रफ्तार (04.06.26)
स्कूल बंक से लेकर एक्सीडेंट तक, Triptii Dimri और Dharna Durga ने सुनाए बचपन के मजेदार 'कांड'
Madhuri Dixit ने बताया अपनी ग्लोइंग स्किन का राज, बोलीं- सिर्फ क्रीम नहीं, लाइफस्टाइल भी है जरूरी
Rukaiya Begum की पहचान से आगे बढ़ना चाहती हैं Lavina Tandon, बोलीं- दूसरे किरदारों को भी मिले प्यार

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
'गलती से भी कोई BJP में न आए जाए', TMC में टूट के बीच बोले दिलीप घोष, कहा- दरवाजा कसके बंद है
MP Rajya Sabha Elections 2026: बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
बीजेपी ने मध्य प्रदेश में तरुण चुग और रजनीश अग्रवाल को बनाया राज्यसभा चुनाव का उम्मीदवार
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा, 35 लाख तो सिर्फ स्टांप ड्यूटी दी
Akshay Kumar ने मुंबई में बेचे अपने 2 आलीशान फ्लैट्स, हुआ डबल मुनाफा
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर
भारत-अफगानिस्तान टेस्ट से पहले WTC पॉइंट्स टेबल का हाल, जानें टीम इंडिया किस नंबर पर
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पाकिस्तान की ईरान से गद्दारी, इशाक डार ने दी यूएस को सीक्रेट जानकारी? अब आया शहबाज सरकार का बयान
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
पश्चिम बंगाल: सत्ता जाने के बाद ये क्या! बेड के नीचे छिपे TMC नेता को पुलिस ने दबोचा, Video वायरल
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
JEE एडमिशन के लिए 75% अंकों की पात्रता में नहीं मिलेगी छूट, IIT रुड़की ने साफ किया रुख
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
इस देश ने बना ली है उड़ने वाली टैक्सी, जानें कितने लोग एक साथ कर सकते हैं सफर?
Embed widget