एक्सप्लोरर

कोरोना की जंग में BCCI आया मदद के लिए आगे, इतने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर करेगा दान

महामारी की पहली लहर के दौरान बीसीसीआई ने पिछले साल पीएम केयर्स में 51 करोड़ रुपये का योगदान दिया था.

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को कहा कि वह देश के विभिन्न चिकित्सा संगठनों के बीच 10 लीटर के 2000 आक्सीजन कनसंट्रेटर (सांद्रक) वितरित करेगा और इस तरह कोविड-19 महामारी के खिलाफ चल रही लड़ाई में देश के चिकित्सा बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में मदद करेगा.

महामारी की दूसरी लहर ने भारत में गंभीर स्वास्थ्य संकट पैदा किया है और रोजाना हजारों लोग अपनी जान गंवा रहे हैं. पिछले महीने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र को आक्सीजन संकट का सबसे अधिक सामना करना पड़ा था जिससे अस्पतालों में कई लोगों ने अपनी जान गंवाई थी.

बीसीसीआई ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट बोर्ड सोमवार को घोषणा करता है कि वह कोविड-19 महामारी से निपटने में भारत के प्रयासों को मजबूत करने के लिए 10 लीटर के दो हजार आक्सीजन कनसंट्रेटर्स का योगदान देगा.’’

बयान के अनुसार, ‘‘राष्ट्र को कोरोना वायरस की दूसरी लहर का सामना करना पड़ रहा है जिससे चिकित्सा उपकरण और जीवन बचाने वाली आक्सीजन की मांग में काफी वृद्धि हुई है.’’

इसमें कहा गया, ‘‘अगले कुछ महीनों में बोर्ड इस उम्मीद के साथ पूरे भारत में कनसंट्रेटर का वितरण करेगा कि जरूरतमंद मरीजों को अहम मेडिकल सुविधा मुहैया कराई जा सके और इस पहल से महामारी का असर कम होगा.’’

महामारी की पहली लहर के दौरान बीसीसीआई ने पिछले साल पीएम केयर्स में 51 करोड़ रुपये का योगदान दिया था. बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा, ‘‘बीसीसीआई चिकित्सा और स्वास्थ्य समुदाय की शानदार भूमिका की सराहना करता है और वायरस के खिलाफ हमारी लंबी लड़ाई में उनका योगदान जारी है. वे सचमुच आगे बढ़कर लड़ने वाले योद्धा हैं और हमें बचाने के लिए हर संभव प्रयास किया है. ’’

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘‘बोर्ड ने हमेशा स्वास्थ्य और सुरक्षा को सर्वोपरि रखा है और इस संकट के समय में योगदान देने के लिए प्रतिबद्ध है. आक्सीजन कनसंट्रेटर्स प्रभावित लोगों को तुरंत राहत मुहैया कराएंगे और उनके जल्द ठीक होने में मदद करेंगे.’

सचिव जय शाह ने कहा कि बीसीसीआई के योगदान से आक्सीजन की मांग और आपूर्ति के बीच का अंतर कम होगा. उन्होंने कहा, ‘‘बीसीसीआई संकट के समय में चिकित्सा उपकरणों की आपात जरूरत को समझता है और उम्मीद करता है कि इस प्रयास से देश भर में मांग और आपूर्ति के बीच के अंतर को कम करने में मदद मिलेगी. ’’

दस लीटर के एक आक्सीजन कनसंट्रेटर की कीमत 60 हजार से एक लाख रुपये के बीच है और 2,000 कनसंट्रेक्टर खरीदने के लिए बीसीसीआई को लगभग 12 करोड़ रुपये खर्च करने होंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया
न्यूजीलैंड से दूसरे टी20 में क्यों नहीं खेलेंगे ईशान किशन? BCCI ने खुद डिटेल में बताया
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत
साउथ अफ्रीका की जीत से WTC पॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया को नुकसान, जानें कहां है भारत

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
केरल के गवर्नर ऑफिस में सिर्फ बनेगा 'वेज खाना', कांग्रेस बोली- 'भगवा एजेंडे को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
ऑपरेशन सिंदूर की हार नहीं पचा पा रहे मुनीर, कहा- 'पाकिस्तानी सेना भारत को...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget