एक्सप्लोरर

क्रिकेटर ने चलाए घूंसे, मारपीट मामले में FIR दर्ज! जानें क्या है पूरा मामला

Taskin Ahmed Assault: बांग्लादेश का एक टॉप क्रिकेटर मुश्किल में फंसता दिख रहा है. उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है, लेकिन इस क्रिकेटर ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को खारिज किया है.

एक टॉप क्रिकेटर कानूनी कार्यवाई में बुरा फंसता नजर आ रहा है. ये कोई और नहीं बल्कि बांग्लादेश के स्टार तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद हैं, जिन्हें लेकर खबर है कि उन्होंने ढाका में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की थी. बताया जा रहा है कि तस्कीन ने अपने सिफातुर रहमान सौरव नामक दोस्त को मुलाकात के लिए बुलाया था, लेकिन पुलिस द्वारा दर्ज किए स्टेटमेंट अनुसार बांग्लादेशी क्रिकेटर ने सौरव के साथ मीरपुर मॉडल क्षेत्र में मारपीट की.

बिजनेस स्टैंडर्ड में छपी एक रिपोर्ट अनुसार मीरपुर मॉडल पुलिस स्टेशन के प्रभारी सज्जाद रोमान का कहना है कि पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. उन्होंने कहा कि मामले में जैसे-जैसे सबूत सामने आएंगे, उसी तरीके से उचित कार्यवाई की जाएगी. बताया जा रहा है कि तस्कीन और सौरव अच्छे दोस्त हैं. सौरव ने अपनी शिकायत में कहा कि तस्कीन ने घूंसे चलाते और मारपीट के दौरान उन्हें लगातार धमकियां भी दीं. हालांकि इस मारपीट कि वजह का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है.

तस्कीन अहमद का रिएक्शन

तस्कीन अहमद ने एक फेसबुक पोस्ट के माध्यम से इस मामले पर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा, "मेरा सबसे आग्रह है कि, अफवाहों पर ध्यान ना दें. एक ऐसी घटना चर्चा में है, जिसमें बताया गया कि मैंने अपने बचपन के दोस्त पर हाथ उठाया. मुझे नहीं लगता कि इन झूठी खबरों से किसी को कोई फर्क पड़ना चाहिए. यह मेरे, मेरे परिवार और मेरे दोस्त के लिए अपमानजनक है. जो भी हुआ, हमने उस बारे में बात की है. मैं सिर्फ एक बात कहना चाहता हूं कि असल में जो हुआ, सोशल मीडिया पर उससे उलट कहानी पेश की जा रही है."

तस्कीन अहमद पिछले 11 साल से बांग्लादेश टीम का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. वो अपने शानदार इंटरनेशनल करियर में अब तक 127 विकेट ले चुके हैं.

यह भी पढ़ें:

19 साल की दिव्या देशमुख बनीं वर्ल्ड चैंपियन, कोनेरू हम्पी को हराकर जीता Chess World Cup का खिताब

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget