एक्सप्लोरर

वर्ल्ड कप के बाद वनडे से संन्यास के फैसले को बदल सकते हैं क्रिस गेल

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे क्रिस गेल ने कहा है कि वह वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट से संन्यास लेने के फैसले बदल सकते हैं.

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज क्रिस गेल ने हाल ही में 2019 वर्ल्ड कप के बाद वनडे क्रिकेट से संन्यास का एलान किया था. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ अपने हालिया फॉर्म को देखते हुए गेल ने इशारा किया है कि वह अपने इस फैसले को बदल सकते हैं.

गेल ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच के बाद कहा कि वह 40 साल के होने वाले हैं लेकिन उन्हें अभी इस फॉर्मेट में और मजा आने लगा है. ऐसे में अगर मेरे शरीर ने साथ दिया तो मैं वर्ल्ड कप के बाद भी इस फॉर्मेट में खेलना जारी रखुंगा.

इंग्लैंड के खिलाफ चौथे वनडे में गेल ने धमाकेदार 162 रनों की पारी खेली जिसमें उन्होंने 97 गेंदों का सामना करते हुए 14 छक्के और 11 चौके जड़े. इंग्लैंड के खिलाफ तीन वनडे मैचों में गेल 115.66 की औसत से 347 रन बना चुके हैं जिसमें उन्होंने दो शतक लगाए हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ इस धमाकेदार पारी के बाद गेल ने कहा, 'मुझे लगता है कि मैंने अबतक जितना क्रिकेट खेला उनमें से यह पारी सबसे मजेदार थी. मैंने काफी टी-20 क्रिकेट खेला और वनडे फॉर्मेट में वापसी करना मुश्किल रहा लेकिन मुझे अब इसमें मजा आ रहा है.'

उन्होंने ने कहा, 'मैं अपने शरीर पर काम रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि कुछ दिनों में आप इसे बदला हुआ देखेंगे. चीजे बहुत तेजी से बदलती है. उम्मीद है कि मेरे शरीर में भी कुछ महीनों बाद बदलाव देखने को मिलेगा.'

39 साल के हो चुके गेल ने कहा, 'मैंने इस फॉर्मेट में दस हजार रन पुरे किए हैं. टी-20 में मैं पहले ही इस आंकड़े को पार कर चुका हूं. मेरे हिसाब यह मेरे और देश के लिए एक खास उपलब्धि है.'

गेल वनडे क्रिकेट में दस हजार रन पूरा करने वाले दुनिया के 14वें खिलाड़ी हैं जबकि ब्रायन लारा के बाद गेल वेस्टइंडीज के दूसरे खिलाड़ी हैं जिसने इस आंकड़े को छुआ है.

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
अब गेंदबाज बनेंगे वैभव सूर्यवंशी? भारतीय कोच ने दिया बड़ा बयान; जानें क्या कहा
Rishabh Pant: उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
उत्तराखंड के सबसे बड़े टैक्सपेयर बने ऋषभ पंत, जमा किया इतने करोड़; होश उड़ा देगी रकम
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के दौरान कुलदीप यादव का धमाका, तीन गेंद में 2 विकेट लेकर मचाया तहलका
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला
वेस्टइंडीज के खिलाड़ी ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से किया इनकार, मच गया बवाल; जानें पूरा मामला

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget