एक्सप्लोरर

IND vs AUS: सचिन, द्रविड़ और लक्ष्मण के इस खास क्लब में शामिल होने के करीब हैं पुजारा, महज 69 रन की है दरकार

IND vs AUS Test Series: चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 टेस्ट रन पूरे करने के करीब हैं. यह आंकड़ा छूने वाले वह महज चौथे भारतीय खिलाड़ी होंगे.

Cheteshwar Pujara: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2023 के दूसरे टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की थी. दिल्ली में खेला गया यह टेस्ट पुजारा के इंटरनेशनल करियर का 100वां टेस्ट था. अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बचे हुए दो मुकाबलों में वह एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज करने के करीब है.

चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अब तक 1931 टेस्ट रन बना चुके हैं. अगर वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही चार मैचों की टेस्ट सीरीज के बचे हुए दो मैचों में 69 रन और बना लेते हैं तो वह इस दिग्गज टीम के खिलाफ 2000 टेस्ट रन पूरे कर लेंगे. ऐसा करने वाले वह केवल चौथे भारतीय बल्लेबाज होंगे. 

अब तक सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2000 से ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. विराट कोहली भी इस लिस्ट में काफी पीछे हैं. कोहली अब तक महज 1758 रन बना पाए हैं. उधर, ऑस्ट्रेलिया की ओर से देखें तो केवल रिकी पोंटिंग और माइकल क्लार्क ही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में 2000+ टेस्ट रन बना पाए हैं. ऐसे में चेतेश्वर पुजारा इस बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की इस एलिट लिस्ट में शामिल हो सकते हैं.

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन

  • सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में टॉप पर हैं. उन्होंने 39 मैचों की 74 पारियों में 55 की औसत से 3630 रन बनाए हैं.
  • रिकी पोंटिंग यहां दूसरे पायदान पर हैं. पोंटिंग ने 29 मैचों की 51 पारियों में 54.36 की औसत से 2555 रन जड़े हैं.
  • वीवीएस लक्ष्मण ने 29 मैचों की 54 पारियों में 49.67 की औसत से 2434 रन बनाए हैं.
  • राहुल द्रविड़ के नाम 32 मैचों की 60 पारियों में 39.68 की औसत से 2143 रन दर्ज हैं.
  • माइकल क्लार्क ने 22 मैचों की 40 पारियों में 53.92 की औसत से 2049 रन बनाए हैं.
  • चेतेश्वर पुजारा इस लिस्ट में छठे पायदान पर हैं. वह 22 मैचों की 40 पारियों में 52.18 की औसत से 1931 रन बना चुके हैं.

यह भी पढ़ें...

IND vs AUS: क्यों भारत में फुस्स हो गई दुनिया की नंबर वन टीम? जानें पहले दो टेस्ट में किस कारण हारी ऑस्ट्रेलिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget