एक्सप्लोरर

AUSvSA: रबाडा के 11 विकेटों के कमाल से दक्षिण अफ्रीका ने 6 विकेट से जीता दूसरा टेस्ट

दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अनुशासनात्मक चिंताओं के बावजूद शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के दूसरे मैच में आज यहां टीम की जीत सुनिश्चित की.

पोर्ट एलिजाबेथ: दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अनुशासनात्मक चिंताओं के बावजूद शानदार गेंदबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला के दूसरे मैच में आज यहां टीम की जीत सुनिश्चित की.

दक्षिण अफ्रीका को चार मैचों की टेस्ट श्रृंखला के दूसरे मैच के चौथे दिन जीत के लिए 101 रन का लक्ष्य मिला था जिसे टीम ने चार विकेट खोकर हासिल कर लिया.

श्रृंखला के बाकी बचे दोनों मैचों के लिए प्रतिबंध झेलने वाले रबाडा(54 रन पर छह विकेट) की शानदार गेंदबाजी से ऑस्ट्रेलियाई टीम दूसरी पारी में 239 रन पर ऑल आउट हो गयी.

इस मामूली लक्ष्य को हासिल करने से पहले दक्षिण अफ्रीका ने भी चार विकेट गवां दिए. पहली पारी में नाबाद 126 रन बना कर जीत की नींव रखने वाले बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने दूसरी पारी में 26 गेंद में28 रन बनाये. वह स्पिनर नाथन लियोन की गेंद पर शॉर्ट लेग पर कैच देकर आउट हुए.

ऑस्ट्रेलिया ने आज दिन की शुरूआत पांच विकेट पर 180 रन से की लेकिन रबाडा ने शुरूआती तीन विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया.

उन्होंने मैच में 150 रन देकर 11 विकेट झटके. 28 टेस्ट मैचों के करियर में यह चौथी बार है, जब रबाडा ने मैच में 10 या इससे अधिक विकेट लिए हैं.

दिन के पहले ही ओवर में रबाडा ने कल के नाबाद बल्लेबाज मिशेल मार्श को पवेलियन भेजा. उनकी गेंद पर पैट कमिंस गली में खड़े थियुनिस डि ब्रुन को कैच दे बैठे. मिशेल स्टार्क पारी में रबाडा का छठा शिकार बने, विकेटकीपर क्विंटन डिकाक ने उनका कैच लपका.

लियोन का शिकार लुंगी एंगिडी ने किया तो वहीं तेजी से 17 रन जुटाने वाले जोश हेजलवुड स्पिनर केशव महाराज की गेंद पर बाउंड्री के पास कैच आउट हुए.

टिम पेन 28 रन पर नाबाद रहे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत अच्छी नहीं रही लंच से ठीक पहले लियोन ने डीन एल्गर को अपनी ही गेंद पर कैच आउट किया जबकि ऐडन मार्कराम (21 रन) हेजलवुड की गेंद पर स्मिथ को कैच थमा बैठे.

इसके बाद पैट कमिंस ने डिविलियर्स और हाशिम अमला (27) की 49 रन की साझेदारी तोड़ी. तीन गेंद बाद इसी स्कोर पर डिविलियर्स भी चलते बने.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
'वो देश के लिए जान न्योछावर कर देगा', रोहित शर्मा के लिए मोहम्मद कैफ का इमोशनल वीडियो
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
राजस्थान रॉयल्स विवाद में अदालत का आदेश, राज कुंद्रा को चुकाने होंगे 50 करोड़ रुपये
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड
IPL में मोटी रकम में बिक सकते हैं इंग्लैंड के ये 3 खिलाड़ी, टूट सकता है सबसे महंगे विदेशी प्लेयर का रिकॉर्ड

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget