एक्सप्लोरर

महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को गिफ्ट में मिलेगी BMW कार

महिला क्रिकेट टीम की कप्तान मिताली राज को गिफ्ट में मिलेगी BMW कार


नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम भले ही वर्ल्ड कप के फाइनल में हार गई हो, लेकिन टीम के इस शानदार प्रदर्शन की हर तरफ तारीफ हो रही है. पूरे वर्ल्ड कप के दौरान अपने शानदार खेल के दम पर टीम को फाइनल तक पहुंचने वाली भारतीय टीम की कप्तान को जल्द ही चमचमाती कार गिफ्ट में मिलने वाली है. पूर्व जूनियर क्रिकेट सिलेक्शन कमिटी के चेयरमैन और तेलंगाना बैडमिंटन एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चामुंडेश्वरनाथ मिताली राज को ब्रैंड न्यू बीएमडब्ल्यू कार गिफ्ट करने का ऐलान किया है. 


आपको बता दें कि चामुंडेश्वरनाथ जो कि खुद आंध्र प्रदेश की रणजी टीम के कप्तान रहे हैं पिछले कुछ सालों में कई मौके पर खिलाड़ियों को कार गिफ्ट करते रहे हैं. अपने इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए चामुंडेश्वरनाथ ने मिताली राज को वर्ल्ड के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन के लिए कार गिफ्ट करने की बात कही है.


हाल ही में मिताली राज वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली महिला क्रिकेटर बनी हैं. इतना ही नहीं मिताली राज को महिला टीम का सचिन तेंदुलकर भी कहा जाता है. अंग्रेजी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए चांमुडेश्वरनाथ ने मिताली के भारतीय क्रिकेट टीम के लिए दिए गए योगदान की सराहना की है.


चामुंडेश्वरनाथ का कहना है, 'हमारी महिला क्रिकेट टीम बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है और हमें इसे बढ़ावा देने के लिए योगदान देना चाहिए. उनके इस दमदार प्रदर्शन से सभी का ध्यान महिलाओं के खेल की तरफ गया है. इसका नतीजा यह होगा कि भविष्य में लड़कियों को खेल को चुनने में प्रेरणा मिलेगी.


आपको बता दें कि यह दूसरा मौका है जब चामुंडेश्वरनाथ मिताली को कार गिफ्ट कर रहे हैं. इससे पहले भी साल 2007 में चामुंडेश्वरनाथ ने मिताली राज को शेवरलेट कार गिफ्ट की थी.


मिताली के अलावा चामुंडेश्वरनाथ ने पी.वी सिधुं और साक्षी मलिक को ओलंपिक में मेडल जीतने पर भी कार गिफ्ट की है. इन खिलाड़ियों को सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में कार गिफ्ट की गई थी.


 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
12 महीनों में 20 टेस्ट खेलेगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारत से होंगे 5 मुकाबले
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
16 साल के भारतीय को ऑस्ट्रेलियाई टीम में मिली जगह, जानें इस खिलाड़ी के बारे में
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget