एक्सप्लोरर

IND vs IRE: हार्दिक पांड्या में नजर आई एमएस धोनी की झलक, सीरीज जीतने के बाद उमरान मलिक को थमाई ट्रॉफी

Hardik Pandya: आखिरी ओवर में आयरलैंड को जीत के लिए 17 रन बनाने थे, ऐसे मोड़ पर कप्तान पांड्या ने युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक पर दांव लगाया. अंत में जीत के बाद हार्दिक ने मलिक को ही ट्रॉफी थमा दी.

India vs Ireland: दूसरे टी20 में आयरलैंड (ireland) को 4 रन से हराकर भारत (india) ने सीरीज अपने नाम की. डबलिन में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में भारत को आखिरी गेंद पर जीत मिली. इससे पहले सीरीज का पहला मैच भारत ने 7 विकेट से जीता था. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 7 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए थे. जवाब में आयरिश टीम 221 रन ही बना सकी. 

पांड्या में धोनी की झलक
टी20 सीरीज अपने नाम करने के बाद भारतीय कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की झलक दिखाई दी. हार्दिक पांड्या ने जैसे ही ट्राफी को रिसीव किया उसे टीम के सबसे युवा खिलाड़ी उमरान मलिक (Umran Malik) को सौंप दिया. उमरान ट्राफी के साथ काफी खुश नजर आए और उन्होंने जमकर पोज दिए. पूर्व कप्तान माही भी सीरीज जीतने के बाद ट्राफी सबसे युवा खिलाड़ी को थमा दिया करते थे.

मुकाबले का हाल
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आयरलैंड के लिए पॉल स्टर्लिंग और एड्रयू बालबर्नी ने अच्छी शुरुआत की. स्टर्लिंग ने 18 गेंदों में 40 रन बनाए. जबकि बालबर्नी ने 37 गेंदों में 60 रन बनाए. डेलानी बिना खाता खोले आउट हो गए. विकेटकीपर बैट्समैन टकर 5 रन बनाकर आउट हुए. हैरी टेक्टर ने 39 रनों को अच्छी पारी खेली. उन्होंने 28 गेंदों में 5 चौके लगाए. अंत में डॉकरेल ने शानदार बैटिंग की और 16 गेंदों में नाबाद 34 रन बनाए. जबकि अडायर ने 12 गेंदों में नाबाद 23 रन बनाए.

भारतीय गेंदबाजी का हाल
भारत की ओर से भुवनेश्वर कुमार काफी महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवरों में 46 रन देकर एक विकेट अपने नाम किया. वहीं रवि बिश्नोई भी रन रोकने में असफल रहे. उन्होंने 4 ओवरों में 41 रन देकर एक विकेट लिया. कप्तान हार्दिक पांड्या ने 2 ओवरों में 18 रन दिए. हर्षल पटेल सबसे महंगे साबित हुए. उन्होंने 4 ओवरों में 54 रन देकर एक विकेट लिया. उमरान मलिक ने 4 ओवरों में 42 रन देकर एक विकेट लिया.

दीपक हुड्डा ने जड़ा शतक
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 225 रन बनाए. इस दौरान दीपक हुड्डा ने शानदार शतक जड़ा. दीपक ने 57 गेंदों का सामना करते हुए 9 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 104 रन बनाए. जबकि संजू सैमसन ने 77 रनों की तूफानी पारी खेली. उन्होंने 42 गेंदों में 9 चौके और 4 छक्के लगाए. सूर्यकुमार यादव 5 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान हार्दिक पांड्या 9 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद रहे.

ये भी पढ़ें...

Udaipur की घटना पर बोले इरफान पठान- यह पूरी मानवता को चोट पहुंचाने जैसा

IND Vs ENG: क्या एजबेस्टन टेस्ट का हिस्सा होंगे Rohit Sharma? आज शाम को मिलेगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला
भारतीय खिलाड़ियों के लगातार चोटिल होने पर एक्शन में आया BCCI, ले डाला ये बड़ा फैसला

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ केस दर्ज, कांवडियों पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Co-Funder Hires The Taxi Driver: टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
टैक्सी ड्राइवर बना कंपनी का पहला कर्मचारी, आज बड़े पद पर
Embed widget