एक्सप्लोरर

बोर्ड नहीं बल्कि सरकार पर निर्भर करेगी क्रिकेट की वापसी, दिग्गज खिलाड़ी ने बताई वजह

मार्च के दूसरे हफ्ते के बाद से दुनियाभर में क्रिकेट खेलने पर रोक लगी हुई है. इतना ही नहीं आने वाले दिनों में भी महामारी की वजह से क्रिकेट के प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है.

कोरोना वायरस की वजह से क्रिकेट बुरी तरह से प्रभावित हुआ है. दुनियाभर में जुलाई तक तमाम क्रिकेट टूर्नामेंट रद्द किए जा चुके हैं. इंग्लैंड के स्टार तेज गेंदबाज स्टुवर्ट ब्रॉड का मानना है कि क्रिकेट की वापसी में सरकारों की भूमिका बड़ी होगी. ब्रॉड का दावा है कि आने वाले समय में क्रिकेट को पूरी तरह से सरकार ही चलाएगी.

ब्रॉड ने कहा, "क्रिकेट पूरी तरह से सरकार द्वारा चलाया जाएगा. अब ऐसा नहीं है कि इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड अकेले यह तय करेंगे कि हम कब वापसी करेंगे. सरकार आगे बढ़कर इस पर फैसला करेगी और फिर हम खिलाड़ियों को यह सुनिश्चित करना होगा कि हम मैच के लिए शारीरिक रूप से फिट हैं. मुझे पता है कि लाइव मैच नहीं देखने पर मुझे कैसा लगता है और लाइव स्पोर्ट्स मुझे कितना आनंद देता है."

ब्रॉड ने कहा कि वह मेडिकल स्टाफ पर पूरा भरोसा करते हैं और इस वजह से वह नर्वस नहीं हैं. 33 साल के खिलाड़ी ने कहा, " मुझे पता है कि हर कोई इस बारे में बहुत अलग तरह से महसूस करता है. सर्जियो एग्युरो इस बारे में बात करते हैं कि खिलाड़ी कितने नर्वस होंगे. लेकिन, निजी तौर पर मैं नहीं होऊंगा."

ब्रॉड ने कहा, " मुझे अपनी ईसीबी की चिकित्सा टीम पर पूरा भरोसा है. मैं मुख्य चिकित्सा अधिकारी निक पियर्स को काफी समय से जानता हूं. मुझे उन पर और उनकी टीम पर पूरा विश्वास है कि वह क्रिकेट की भलाई के लिए सही करेंगे."

बता दें कि इंग्लैंड की टीम कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए मार्च के दूसरे हफ्ते में ही बिना टेस्ट सीरीज खेले श्रीलंका से वापस लौट गई थी. इतना ही नहीं इंग्लैंड में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए जुलाई तक क्रिकेट के आयोजन पर रोक लगा दी गई है. श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने जानकारी दी है कि दोनों देशों के बीच रद्द हुई सीरीज अगले साल खेली जाएगी.

वेतन कटौती को लेकर विवादों में घिरा क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया, स्टार खिलाड़ी ने उठाए बेहद गंभीर सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget