एक्सप्लोरर

जब Mohammad Kaif नेटवेस्ट ट्रॉफी के फाइनल में खेल रहे थे अद्भुत पारी, परिवार थिएटर में देख रहा था 'देवदास'

Mohammad Kaif Reveals: उस मैच में कैफ ने नाबाद 87 रन बनाए और आखिरी ओवर में भारत को 2 विकेट से जीत दिला दी.

Breakfast With Champions: पूर्व भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ (Mohammad Kaif) 13 जुलाई 2002 की तारीख को कभी नहीं भूल सकते हैं. कैफ (Mohammad Kaif) के लिए यह एक यादगार दिन था. क्योंकि उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ भारत की नेटवेस्ट सीरीज जीत में एक प्रमुख भूमिका निभाई थी. इंग्लैंड की तरफ से दिए गए 326 रनों का पीछा करते हुए, भारत सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar), वीरेंद्र सहवाग (Virender Sehwag) और सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) जैसे खिलाड़ियों के गिवेट गंवा चुका था. उस वक्त टीम इंडिया काफी मुश्किलों में घिरी दिख रही थी. 

लेकिन उस मैच में कैफ ने नाबाद 87 रन बनाए और आखिरी ओवर में भारत को 2 विकेट से जीत दिला दी. जीत के बाद का जश्न और भी यादगार है. उस वक्त भारतीय टीम के कप्तान गांगुली थे, जिन्होंने जीत के बाद अपनी टी-शर्ट लॉर्ड्स में लहराई थी.

कुछ वक्त पहले भारत के पूर्व क्रिकेटर कैफ ने ब्रेकफास्ट विद चैंपियंस में गौरव कपूर के साथ बातचीत में खुलासा किया था कि उनके माता-पिता ने उस मैच को लाइव नहीं देखा था. क्योंकि सचिन के आउट होने के बाद उन्होंने भारतीय टीम के जीत की उम्मीद खो दी थी. उन्होंने उस मैच में मुझे लाइव बैटिंग करते नहीं देखा. सचिन के आउट होने के बाद मेरे माता-पिता SRK अभिनीत फिल्म 'देवदास' को थिएटर में देखने चले गये थे.

कैफ ने कहा, “यह मेरे लिए बचपन से की गई सारी मेहनत को साबित करने का एक अवसर था और यह कुछ ऐसा था जिसे मैं जाने नहीं देना चाहता था. मुझे याद है कि जब सचिन तेंदुलकर आउट होकर बाहर जा रहे थे और जब मैं लॉर्ड्स के मैदान में प्रवेश कर रहा था, तो यह आम धारणा थी कि जब सचिन आउट होते हैं, तो भारत मैच हार जाता है.'' एक समय में भारत के 146 रन पर पांच विकेट गिर चुके थे.

उन्होंने कहा, "वास्तव में, मेरे माता-पिता सचिन के आउट होने के बाद फिल्म देखने चले गए थे, मेरे घर के पास एक थिएटर हैं, जहां वह शाहरुख की फिल्म 'देवदास' देखने चले गये थे. अपने बेटे को खेलते नहीं देखा. जब हमने मैच जीता, तो पूरी कॉलोनी मेरे घर आई, दरवाजा बंद था.'' उन्होंने कहा कि वहां गए लोगों ने उन्हें बताया कि उनके बेटे ने भारत को मैच में जीत दिलवाई है.

ये भी पढ़ें:

T20 World Cup: श्रीलंका ने किया 15 सदस्यों की टीम का एलान, इन खिलाड़ियों को मिली जगह

Virender Sehwag On Sachin Tendulkar: जब बीच मैदान पर Virender Sehwag को सुननी पड़ी थी Sachin Tendulkar की डांट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
सारांश जैन को टीम इंडिया में जगह मिलने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ, जानिए कहानी
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित या गंभीर, वनडे में टीम इंडिया का बेस्ट ओपनर कौन? आंकड़े चौंकाने वाले
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रोहित, विराट, अभिषेक न गिल... 2026 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन; चौंका देगा नाम
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?
रायन टेन डोएशे का इस्तीफा, गंभीर-अगरकर का कार्यकाल कब तक चलेगा?

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
'गटर छाप' पर विक्रमादित्य सिंह बोले- PM तो फ्रेंड्स कहते हैं
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget