एक्सप्लोरर

David Warner को टीम से क्यों किया गया था बाहर? Sunrisers Hyderabad के कोच ने दिया ये बयान

David Warner: ब्रेड हैडिन ने कहा कि मुझे लगता है कि डेविड के साथ एक चीज आपको महसूस करनी होगी कि वह खराब फॉर्म में नहीं था, उसके पास मैच अभ्यास की कमी थी.

Brad Haddin on David Warner: सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) के सहायक कोच ब्रेड हैडिन (Brad Haddin) का मानना है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दौरान डेविड वार्नर (David Warner) को अंतिम एकादश से बाहर करने के फैसले का क्रिकेट से जुड़े मामलों से कोई लेना देना नहीं था. सनराइजर्स को अपनी अगुआई में 2016 में एकमात्र आईपीएल खिताब दिलाने वाले वार्नर से मई में कप्तानी छीन ली गई जबकि यूएई में इस लुभावने टी20 टूर्नामेंट के दूसरे चरण के दौरान उन्हें अंतिम एकादश से बाहर किया गया. 

बायें हाथ के इस बल्लेबाज ने हालांकि टी20 विश्व कप में शानदार वापसी की और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया. वार्नर ने सेमीफाइनल तथा फाइनल में अहम पारियां खेली. हैडिन ने ‘ग्रेड क्रिकेटर्स पोडकास्ट’ पर कहा, ‘मैं आपको कह सकता हूं कि यह क्रिकेट से जुड़ा फैसला नहीं था कि वह (सनराइजर्स हैदराबाद के लिए) नहीं खेलेगा.’

'खराब फॉर्म में नहीं थे वार्नर'

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि डेविड के साथ एक चीज आपको महसूस करनी होगी कि वह खराब फॉर्म में नहीं था, उसके पास मैच अभ्यास की कमी थी.’ मई में टूर्नामेंट के बीच में ही आईपीएल को निलंबित किए जाने के बाद वार्नर ने ऑस्ट्रेलिया के बांग्लादेश और वेस्टइंडीज दौरे पर नहीं जाने का फैसला किया था और बिना कोई मैच खेले आईपीएल के दूसरे चरण में उतरे थे. 

हैडिन ने कहा, ‘ब्रेक काफी लंबा था, वह बांग्लादेश या वेस्टइंडीज नहीं गया. लेकिन वह काफी अच्छी मानसिकता के साथ उतरा था. वह गेंद को अच्छी तरह हिट कर रहा था, हालात हमारे नियंत्रण में नहीं थे.'
उन्होंने कहा, ‘लेकिन ऐसा इसलिए नहीं हुआ कि वह खराब फॉर्म से गुजर रहा था. उसे सिर्फ मैच में कुछ समय बिताने की जरूरत थी , वह गेंद को काफी अच्छी तरह हिट कर रहा था. उसे लय दोबारा हासिल करने के लिए क्रीज पर कुछ समय बिताना था.’ ऑस्ट्रेलिया के अभ्यास मैचों में रन बनाने में नाकाम रहे 35 साल के वार्नर मुख्य टूर्नामेंट में लय हासिल करने में सफल रहे. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में अर्धशतक सहित टूर्नामेंट में कुल 289 रन बनाए. 

ये भी पढ़ें- ICC Tournaments Schedule: आईसीसी ने 2031 तक के टूर्नामेंट का शेड्यूल किया जारी, देखें कब और कहां होंगे ये बड़े इवेंट्स

Rahul Dravid Press Conference: टीम इंडिया के लिए राहुल द्रविड़ का क्या है प्लान, abp न्यूज के सवाल पर दिया ये जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget