एक्सप्लोरर

Watch: पिंक बॉल से कमिंस ने दिखाया फुटबॉल स्किल, एक्रोबैटिक अंदाज में रोकी रेड्डी की स्ट्रेट ड्राइव

IND vs AUS Adelaide Test: एडिलेड टेस्ट की पहली पारी में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों के सामने पूरी तरह लड़खड़ा गई. इस बीच पैट कमिंस ने अपने कमाल के फुटबॉल स्किल्स से फैंस का दिल जीत लिया.

IND vs AUS Pat Cummins Save Nitish Straight Drive: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का दूसरा मुकाबला एडिलेड ओवल में खेला जा रहा है. जो कि एक डे-नाइट टेस्ट मैच है. जिसे पिंक बॉल से खेला जा रहा है. दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी, लेकिन ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारतीय टीम को महज 180 रनों पर ऑलआउट कर दिया. नीतीश कुमार रेड्डी ने पहली पारी के आखिरी विकेट के लिए टीम के लिए महत्वपूर्ण रन जोड़े। इस पारी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसमें ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस शानदार एक्रोबैटिक अंदाज में नीतीश कुमार की स्ट्रेट ड्राइव को रोक रहे हैं.

पिंक बॉल से कमिंस ने दिखाया फुटबॉल स्किल्स
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने पिंक बॉल टेस्ट में अपनी ऑलराउंड टैलेंट का परिचय दिया. उन्होंने न केवल गेंदबाजी के दौरान विकेट लिए बल्कि अपने फुटबॉल स्किल्स का इस्तेमाल करते हुए एक शानदार चौका भी रोका. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वयारल हो रहा है.

यह घटना भारतीय पारी के 31वें ओवर में हुई, जब नीतीश कुमार रेड्डी ने पैट कमिंस की गेंद पर शानदार स्ट्रेट ड्राइव लगाया. गेंद तेजी से बाउंड्री की ओर बढ़ रही थी, तभी कमिंस ने फुटबॉल खिलाड़ी की तरह अपने दाएं पैर से गेंद को रोक लिया. यह एक सोचा-समझा प्रयास था, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया.

भारतीय बल्लेबाजी का पतन
पहले दिन भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई. पारी की शुरुआत खराब रही जब यशस्वी जायसवाल पहली ही गेंद पर मिशेल स्टार्क की गेंद पर गोल्डन डक पर आउट हो गए. इसके बाद शुभमन गिल और केएल राहुल ने कुछ देर पारी को संभाला और 69 रनों की साझेदारी की.

हालांकि, केएल राहुल के आउट होते ही भारतीय पारी बिखर गई. विराट कोहली, शुभमन गिल और कप्तान रोहित शर्मा जल्दी-जल्दी आउट हो गए. लोअर ऑर्डर में नीतीश कुमार रेड्डी और रविचंद्रन अश्विन ने स्ट्रगल किया, लेकिन मिशेल स्टार्क ने अपनी शानदार गेंदबाजी जारी रखी. उन्होंने एक ही ओवर में अश्विन और हर्षित राणा को आउट कर अपना पांचवां विकेट पूरा किया. ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के सामने भारतीय टीम 180 रनों पर ऑलआउट हो गई

यह भी पढ़ें:
IND vs AUS 2nd Test Toss: एडिलेड में रोहित-अश्विन की वापसी, दूसरे टेस्ट में भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
संजीव गोयनका की टीम पहली बार बनी चैंपियन, सुपर जायंट्स ने रचा इतिहास
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
Video: पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
पहली तीज पर पत्नी का डांस वायरल, लोगों ने लुटाया प्यार
NIOT Recruitment 2026 : 10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
10वीं पास और ITI वालों को मिल रही नौकरी, NIOT में निकली ग्रेड-ए की भर्ती
Embed widget