एक्सप्लोरर

BLOG: बड़े से बड़े बल्लेबाज को क्यों लग रहा है स्पिन गेंदबाजों से डर

IPL 2019: आईपीएल के इतिहास में स्पिन गेंदबाजों का महत्व तो पिछले कई सीजन से कप्तानों और टीम मालिकों को समझ आ गया था.

आईपीएल के इतिहास में स्पिन गेंदबाजों का महत्व तो पिछले कई सीजन से कप्तानों और टीम मालिकों को समझ आ गया था. लेकिन इस सीजन में ये खेल और दिलचस्प हो गया है. बड़े से बड़ा बल्लेबाज स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करने से डर रहा है. सीजन के पहले ही मैच में जब रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को चेन्नई के स्पिनर्स ने सिर्फ 70 रन पर समेट दिया तो समझ आ गया कि स्पिनर्स पूरे सीजन में बल्लेबाजों का इम्तिहान लेंगे. अब जबकि आईपीएल के इस सीजन के शुरू हुए करीब एक महीने बीतने वाले हैं तो स्पिनर्स को लेकर तस्वीर और साफ हो गई है. अब आंकड़े भी स्पिनर्स के पक्ष में हैं.

अब तक खेले गए 32 मैचों में कई मैच स्पिनर्स ने अपने दम पर जिताए हैं. स्पिनर्स का दम-खम इसलिए भी साफ दिखाई दे रहा है क्योंकि इन गेंदबाजों के खिलाफ रन बनाना भी बल्लेबाजों के लिए मुश्किल हो रहा है. यानि स्पिनर्स की टोली विकेट लेने के साथ साथ बेहद किफायती गेंदबाजी भी कर रही है. उन टीमों की स्थिति बेहतर है जिनके पास ‘वेराइटी’ स्पिनर्स हैं. इस बात को ऐसे भी समझा जा सकता है कि प्वाइंट टेबल में टॉप पर चल रही चेन्नई की टीम के पास हरभजन सिंह और इमरान ताहिर जैसे अनुभवी स्पिन गेंदबाज हैं. जिन्होंने इस सीजन में अपनी टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है.

स्पिनर्स की गेंदबाजी पर डालिए नजर बात पहले इकॉनमी की करते हैं. बेस्ट इकॉनमी रेट के मामले में पहले नंबर पर शिवम दुबे हैं. जिन्होंने इस सीजन में सिर्फ चार गेंद फेंकी है. इसलिए हम दूसरी पायदान से शुरू करते हैं. दूसरी पायदान पर हरभजन सिंह हैं. जिन्होंने इस सीजन में 4 मैचों में 5.12 की इकॉनमी से रन दिया है. उनके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के मोहम्मद नबी हैं. उनका इकॉनमी रेट 5.49 का है. चौथे पायदान पर इमरान ताहिर हैं. उनका इकॉनमी रेट 5.76 का है. इसके बाद राशिद खान का नंबर आता है, जिन्होंने 7 मैचों में 5.78 के इकॉनमी रेट से रन दिए हैं.

पहली पायदान के बाद अगले दस बेस्ट इकॉनमी रेट वाले गेंदबाजों में मोईन अली, मुरूगन अश्विन, रवींद्र जडेजा और श्रेयस गोपाल भी शामिल हैं. आरसीबी के लिए मोईन अली ने 6.38, किंग्स इलेवन पंजाब के लिए मुरूगन अश्विन ने 6.38, चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए रवींद्र जडेजा ने 6.46 और राजस्थान रॉयल्स के लिए श्रेयस गोपाल ने 6.60 की इकॉनमी रेट से रन दिए हैं. यानि दुनिया भर के एक से बढ़कर एक तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिनर्स से ज्यादा किफायती गेंदबाजी की है.

विकेट लेने में भी पीछे नहीं हैं स्पिनर्स ऐसा नहीं कि ये सारे स्पिनर्स सिर्फ इकॉनमी रेट के मामले में शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं बल्कि इन्होंने अपनी टीम के लिए विकेट भी लिए हैं. सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दस गेंदबाजों में से चार स्पिनर्स हैं. इस श्रेणी के गेंदबाजों में दूसरे नंबर पर हैं इमरान ताहिर. इमरान ताहिर ने इस सीजन में अब तक 13 विकेट लिए हैं. इसमें 27 रन देकर 4 विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम ने भले ही सीजन में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. लेकिन उसके गेंदबाज यजुवेंद्र चहल ने 8 मैचों में 13 विकेट अपने नाम किए हैं.

किंग्स इलेवन पंजाब की कप्तानी कर रहे आर अश्विन भी अब तक सीजन में 11 विकेट ले चुके हैं. उनकी कप्तानी में पंजाब की टीम टॉप 4 टीमों में बनी हुई है. राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे श्रेयस गोपाल ने 8 मैच में 8 विकेट लिए हैं. दरअसल, जिस मौसम में आईपीएल खेला जाता है उसमें स्पिन गेंदबाज प्रभावी होते हैं. उनकी गेंदों पर रन बटोरना चुनौती का काम होता है.

स्पिनर्स के खिलाफ अति आक्रामकता दिखाने में बल्लेबाज अक्सर विकेट खो देते हैं. ऐसे में ज्यादातर टीमों की रणनीति यही रहती है कि क्वालिटी स्पिनर्स के सामने चार ओवर का समय बस ‘सिंगल-डबल’ लेकर निकाल लिया जाए. स्पिनर्स की कंजूसी भरी गेंदबाजी की जड़ में बल्लेबाजों का डर ही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
रेप केस में अभिषेक पोरेल को कोर्ट से झटका, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
वीवीएस लक्ष्मण के हाथों में आएगी बेहिसाब पावर! गंभीर-अगरकर का क्या होगा
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल
'ODI क्रिकेट मर गया है...', हरभजन सिंह के बयान पर बवाल

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
‘भारत की सहनशीलता को न समझें...’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
JPSC मामले में बड़ा खुलासा, ₹100 करोड़ की वसूली का था प्लान
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
भारत आएंगे ईरान के राष्ट्रपति पेजेशकियान, BRICS समिट में लेंगे हिस्सा
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget