एक्सप्लोरर

AUS vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल

AUS vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती मैच से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लग सकता है. दरअसल, टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश चोटिल हो गए हैं.

Josh Inglish Injured: टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने शुरूआती मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम को बड़ा झटका लग सकता है. दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिश के हाथ में गोल्फ खेलने के दौरान चोट आ गई है. चोट के लगने के बाद उन्हें सिडनी के लोकल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

इंग्लिश ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं. हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ 22 अक्टूबर को होने वाले पहले मैच के लिए वह कंगारू टीम के पहले पसंद नहीं है. वह ऑस्ट्रेलिया के प्लेइंग इलेवन का हिस्सा तभी बन सकते हैं जब कंगारू टीम के रेगुलर विकेटकीपर बल्लेबाज मैथ्यू वेड चोटिल हो या कोई खिलाड़ी कंकशन का शिकार हो जाए. हालांकि जोश ऑस्ट्रेलिया के 15 सदस्यीय टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं और वह टीम को अच्छी गहराई प्रदान करते हैं.

ऑस्ट्रेलिया की बढ़ी चिंता
टी20 वर्ल्ड कप की शुरूआत के पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम की चिंता बढ़ गई है. दरअसल, जोश इंग्लिश गोल्फ खेलने के दौरान चोटिल हो गए हैं. वहीं उनसे पहले भी ऑस्ट्रेलियाई टीम प्लेयर्स के चोटों से परेशान रही है. दरअसल, स्टार आलराउंडर्स मिचेल मार्थ और स्टोइनिस अपनी फिटनेस से जूझ रहे हैं. वहीं अनुभवी ओपनर डेविड वॉर्नर की चोट ने भी ऑस्ट्रेलिया को परेशान कर रखा है.

रीस टोपले हुए वर्ल्ड कप से बाहर
टी20 विश्वकप 2022 का आगाज हो चुका है. इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मैच 22 अक्टूबर को खेलेगी. इससे ठीक पहले उसे बड़ा झटका लगा है. टीम के प्रतिभाशाली गेंदबाज रीस टोपले चोट की वजह से टी20 विश्वकप से बाहर हो गए हैं. वे पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले वॉर्म-अप मैच से पहले फील्डिंग ड्रिल के दौरान चोटिल हुए थे. 

इंग्लैंड की टीम पहले मैच में अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान में होगी. टोपले को लेकर खबर थी कि वे सिर्फ पहले मैच में नहीं खेलेंगे. वे डॉक्टर्स की निगरानी में थे. लेकिन अब मीडिया रिपोर्ट्स से पता चला है कि वे पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. टीम के दिग्गज गेंदबाज का चोट की वजह से बाहर होने उसके लिए करारा झटका है. इंग्लैंड ने टोपले की जगह अभी किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की घोषणा नहीं की है.

 यह भी पढ़ें:

जय शाह के बयान से आग बबूला हुआ PCB, कहा- भारत में होने वाले 2023 वनडे विश्व कप पर पड़ सकता है असर

‘आई लव यू’ बोलने पर Urvashi Rautela ने दी सफाई, बोलीं- इसका किसी से नहीं था कोई मतलब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा
भारत-अफगानिस्तान टी20 सीरीज के शेड्यूल में बदलाव! नई तारीख पर खुलासा

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget