एक्सप्लोरर

टेस्ट क्रिकेट में वापसी को लेकर भुवनेश्वर कुमार ने दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा है

भुवनेश्वर से पूछा गया कि क्या वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बारे में सोच रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर, टेस्ट क्रिकेट में वापसी मेरा लक्ष्य है.’’

चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने कहा कि टेस्ट क्रिकेट अब भी उनकी प्राथमिकता है और वह इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीज़न में अपने कार्यभार प्रबंधन पर निगरानी रखेंगे, क्योंकि उनकी निगाहें इस साल इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर होने वाली टेस्ट सीरीज़ पर टिकी हैं.

पिछले दो सालों में भुवनेश्वर को चोटों से जूझना पड़ा है. उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार गेंदबाजी की और छह विकेट लिये. इससे पहले इंग्लैंड के ही खिलाफ टी20 सीरीज में भी भुवी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा था.

भुवनेश्वर से पूछा गया कि क्या वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी के बारे में सोच रहे हैं. इस पर उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर, टेस्ट क्रिकेट में वापसी मेरा लक्ष्य है. मैं लाल गेंद की क्रिकेट को ध्यान में रखकर तैयारी करूंगा. हालांकि टेस्ट मैचों के लिये किस तरह की टीम का चयन किया जाता है यह पूरी तरह से अलग परिदृश्य होगा.’’

भारत की इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और अंतिम वनडे में सात रन और सीरीज में 2-1 से जीत के बाद भुवनेश्वर ने वर्चुअल संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘आईपीएल के दौरान मेरा कार्यभार प्रबंधन और अभ्यास टेस्ट क्रिकेट को ध्यान में रखकर होगा, कयोंकि मैं जानता हूं कि आगे काफी टेस्ट मैच खेले जाने हैं और मेरी प्राथमिकता अब भी टेस्ट क्रिकेट है.’’

उन्होंने आगे कहा, ‘‘इसलिए मैं टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिये अपनी तरफ से कोई कसर नहीं छोड़ूंगा. लेकिन मैंने लंबी अवधि की योजनाएं बनानी बंद कर दी हैं क्योंकि पूर्व में जब भी मैंने ऐसा किया तब चीजें मेरे अनुकूल नहीं रही. भले ही ऐसा चोट के कारण हुआ हो या फार्म के कारण.’’

भुवनेश्वर ने कहा, ‘‘लेकिन अपने कार्यभार प्रबंधन पर मैं पूरा ध्यान दूंगा. इंग्लैंड दौरे से पहले हमें काफी क्रिकेट खेलनी है और इसलिए मैं खुद को फिट रखना चाहूंगा.’’

मेरठ में जन्में इस 31 साल के तेज गेंदबाज ने अपने प्रदर्शन पर संतुष्टि जतायी लेकिन साथ ही कहा कि सुधार की हमेशा संभावना बनी रहती है. उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इन मैचों से जो चाहा वह हासिल किया लेकिन सुधार की हमेशा गुंजाइश रहती है फिर चाहे वह वैरीएशन हो या फिटनेस.’’

यह भी पढ़ें- 

IPL 2021: पंजाब किंग्स के लिए बड़ी खुशखबरी, पूरी तरह फिट हुए मोहम्म्द शमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर; देखें पूरी लिस्ट
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-7 एक्टिव क्रिकेटर, विराट कोहली टॉप पर
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
BCCI ने बता दिया, रोहित शर्मा लॉर्ड्स ODI के बाद खेलेंगे या नहीं? सच से उठाया पर्दा
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना; पूछे तीखे सवाल
रोहित शर्मा की रिटायरमेंट पर बवाल, आर अश्विन ने गंभीर-अगरकर पर साधा निशाना

वीडियोज

गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
रूसी तेल खरीद पर अमेरिका लगाएगा 100 फीसदी टैरिफ? भारतीय विदेश मंत्रालय ने सवाल पर क्या कहा
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...यरुशलम में सुपुर्द ए खाक, कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
मुस्लिम लीग के अध्यक्ष...कौन थे मोहम्मद अली जौहर जिनके नाम पर है आजम खान की यूनिवर्सिटी?
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
पाक के सिंध में बच्चों में तेजी से फैला HIV, WHO का अनुमान- पूरे देश में साढ़े 3 लाख लोग ऐसे ही जीने को मजबूर
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
रोहित शर्मा को ‘अनचाहा’ क्यों बनाया जा रहा? अश्विन ने BCCI और सेलेक्टर्स पर उठाए बड़े सवाल
The Odyssey BO Collection Day 1:'द ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म
ओडिसी' की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, जानें-ओपनिंग डे कलेक्शन
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
दिल्ली पुलिस ने सोनम वांगचुक को जंतर-मंतर से क्यों भेजा अस्पताल? सामने आई बड़ी वजह
Embed widget