एक्सप्लोरर

Asia Cup T20 Record: एशिया कप में 5 विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन है? सिर्फ एक खिलाड़ी ही कर पाया है ये कारनामा

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एशिया कप टी20 जैसे बड़े टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जो आज भी उन्हें अलग पहचान दिलाता है. जानिए क्या है वो रिकॉर्ड

Asia Cup T20 Record: टी20 क्रिकेट को बल्लेबाजों का खेल माना जाता है, जहां गेंदबाज अक्सर रन बचाने के लिए संघर्ष करते हैं. ऐसे में किसी भी गेंदबाज का "फाइव विकेट हॉल" यानी एक पारी में 5 विकेट लेना आसान काम नहीं होता. खासकर एशिया कप जैसा टूर्नामेंट, जहां एशिया की टॉप टीमें आमने-सामने होती हैं. 

भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने एशिया कप के इतिहास में ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम किया है, जो आज भी उन्हें अलग पहचान दिलाता है. T20 एशिया कप के मुकाबलों में अब तक सिर्फ भुवनेश्वर कुमार ही ऐसे भारतीय गेंदबाज रहे हैं, जिन्होंने एक पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया है.

भुवी का रिकॉर्ड-ब्रेकिंग प्रदर्शन

भुवनेश्वर कुमार ने 2016 से 2022 के बीच एशिया कप टी20 में 6 मुकाबले खेले हैं. इन मुकाबलों में उन्होंने कुल 13 विकेट अपने नाम किए, लेकिन उनका सबसे यादगार प्रदर्शन 2022 एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ देखने को मिला, जब उन्होंने महज 4 रन देकर 5 विकेट अपने नाम कर डाले. यह उनके करियर का बेस्ट बॉलिंग फिगर भी रहा.

इस मैच में भुवनेश्वर की गेंदबाजी इतनी धारदार थी कि पाकिस्तान की बल्लेबाजी एकदम बिखर गई. उनकी स्विंग और सटीक लाइन-लेंथ के आगे कोई भी बल्लेबाज टिक नहीं सका.

आंकड़ों की नजर से

भुवी की खासियत सिर्फ विकेट लेने तक सीमित नही रही, बल्कि उन्होंने रन भी बेहद कम दिए. भुवनेश्वर कुमार ने एशिया कप T20 के अपने करियर में कुल 23 ओवर (138 गेंदें ) गेंदबाजी की, जिसमें 3 मेडन ओवर भी शामिल रहे. उन्होंने इन ओवरों में सिर्फ 123 रन ही खर्च किए और 5.34 की इकॉनमी रेट से गेंदबाजी की. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट (हर विकेट लेने में लगे औसत गेंदें) 10.61 रहा, जो किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट के लिहाज से बेहद प्रभावशाली है. 

सिर्फ इतना ही नहीं, भुवी ने अपने एशिया कप करियर में एक बार 4 विकेट और एक बार 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया है. ये आंकड़े साबित करते हैं कि वह कितने किफायती और खतरनाक गेंदबाज रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
फाइनल हारी काव्या मारन की सनराइजर्स, जानें चैंपियन टीम को कितनी मिली प्राइज मनी
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
ऋषभ पंत ने तोड़ा गिलक्रिस्ट का महारिकॉर्ड, 1 छक्के से रचा नया इतिहास
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर
बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले पहले एशियाई स्पिनर

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
'जिंदा या मुर्दा लाओ इनाम पाओ', ईरान की स्कीम सुनकर बौखला उठेंगे ट्रंप
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
देवदत्त पडिक्कल ने खोला 'ऐतिहासिक पारी' का राज, जानें क्या कहा
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
घरों में क्यों लगाया जाता है MCB? जानें क्या होती है जरूरत
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
थम्ब्स अप इमोजी पर छिड़ी बहस, लोगों ने कहा सबसे Rude है तरीका
Embed widget