एक्सप्लोरर

मुंबई टेस्ट से पहले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच ने ईशांत शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान, जानिए क्या कहा

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 दिसंबर से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में दूसरा टेस्ट खेला जाएगा. इस टेस्ट से पहले टीम इंडिया के बॉलिंग कोच ने ईशांत शर्मा को लेकर बड़ा बयान दिया है.

Team India Bowling Coach Paras Mhambrey On Ishant Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे (Paras Mhambrey) ने बुधवार को कहा कि ईशांत शर्मा (Ishant Sharma) की लय पर ज्यादा क्रिकेट नहीं खेल पाने से असर पड़ा है और कुछ टेस्ट मैच खेलकर वह फिर चिर परिचित फॉर्म में नजर आयेंगे.

मौजूदा भारतीय टीम में 100 टेस्ट खेल चुके एकमात्र खिलाड़ी ईशांत इंग्लैंड दौरे पर नाकाम रहे थे और न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट में भी वह एक भी विकेट नहीं ले सके.

पारस म्हाम्ब्रे ने कहा, "ईशांत शर्मा ने लंबे समय से ज्यादा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है. वह आईपीएल में भी नहीं खेलते और ना ही टी20 विश्व कप खेला. इतने लंबे ब्रेक का असर पड़ा है." बता दें कि ईशांत ने पिछले चार टेस्ट में 109.2 ओवर में सिर्फ आठ विकेट लिए हैं.

गौरतलब है कि आईपीएल 2021 के दूसरे हाफ में ईशांत को दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने का मौका नहीं मिला. उन्हें टी20 विश्व कप के लिये भी नहीं चुना गया था. म्हाम्ब्रे ने कहा, "हम उसकी लय पर काम कर रहे हैं और हमें इसकी जानकारी है. मुझे यकीन है कि कुछ मैचों के बाद वह लय हासिल कर लेगा."

ईशांत का काम युवा गेंदबाजों का मार्गदर्शन करना भी है- म्हाम्ब्रे

300 से ज्यादा टेस्ट विकेट ले चुके ईशांत का काम विरोधी टीम के विकेट लेना ही नहीं बल्कि मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा जैसे युवा तेज गेंदबाजों का मार्गदर्शन करना भी है. म्हाम्ब्रे ने कहा, उसके पास अपार अनुभव है और ड्रेसिंग रूम में उसके होने से काफी फर्क पड़ता है. युवा तेज गेंदबाज उससे तेज गेंदबाजी की बारीकियां सीख सकते हैं. इससे काफी मदद मिलेगी.

हालांकि, उन्होंने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया कि मुंबई में वानखेड़े स्टेडियम की पिच से मिलने वाले उछाल और बारिश के मौसम की नमी से मिलने वाली स्विंग के कारण क्या मोहम्मद सिराज को मौका दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि कानपुर की सपाट पिच पर उमेश यादव के प्रदर्शन से वह खुश हैं.

पुजारा और रहाणे की खराब फॉर्म पर पारस म्हाम्ब्रे ने दिया बड़ा बयान

भारतीय गेंदबाजों के पास न्यूजीलैंड की आखिरी जोड़ी रचिन रविंद्र और ऐजाज पटेल को तोड़ने के लिये 52 गेंद थी, लेकिन वे कामयाब नहीं हुए. म्हाम्ब्रे ने कहा, हम जीत नहीं सके लेकिन पिछले मैच में बहुत कुछ सकारात्मक रहा. उस पिच पर 19 विकेट लेना आसान नहीं था.

चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे के खराब फॉर्म के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, उनके पास अपार अनुभव है और उन्होंने काफी क्रिकेट खेला है. एक टीम के रूप में हम जानते हैं कि उन्हें लय में लौटने के लिये एक पारी की जरूरत है. हम सभी उनके साथ हैं.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को मिलेगा दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एकसाथ 1 लाख लोग देख पाएंगे लाइव मैच
भारत को मिलेगा दूसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम, एकसाथ 1 लाख लोग देख पाएंगे लाइव मैच
PSL या नशे का अड्डा... पाकिस्तानी लीग में एक बार फिर दिखी सिगरेट, वीडियो वायरल
PSL या नशे का अड्डा... पाकिस्तानी लीग में एक बार फिर दिखी सिगरेट, वीडियो वायरल
क्या IPL में होगी नई टीम की एंट्री? BCCI के बड़े अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला अपडेट
क्या IPL में होगी नई टीम की एंट्री? BCCI के बड़े अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला अपडेट
IPL पर शुरू हुआ बड़ा विवाद, स्टार क्रिकेटर ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, जानें पूरा माजरा
IPL पर शुरू हुआ बड़ा विवाद, स्टार क्रिकेटर ने खटखटाया कोर्ट का दरवाजा, जानें पूरा माजरा

वीडियोज

कैसे बनी Rolls-Royce? एक गरीब लड़के ने बनाई दुनिया की सबसे लग्ज़री कार कंपनी #autolive
धुरंधर: द रिवेंज | LTF ऑफिसर ऋषभ वर्मा, संजय दत्त संग काम और आदित्य धर की पीक डिटेलिंग पर खास बातचीत
Iran Israel War Update: लेबनान में मारा गया ईरानी कुद्स फोर्स का बड़ा कमांडर | Trump Surrender
Iran Israel War Update: महायुद्ध का 'सरेंडर' मोड..ये है Trump का 'एग्जिट प्लान' | Trump on Iran War
Iran Israel War Ending: अब लंबा नहीं चलेगा युद्ध, खत्म होने की कगार पर लड़ाई! | Iran US Israel

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
38,424 करोड़ रुपये का डिफेंस एक्सपोर्ट... दुनिया खरीद रही भारत के हथियार, राजनाथ सिंह ने दिया ऐसा डेटा, PAK को लगेगी मिर्ची
SP केके विश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी में पहुंचे सपा विधायकों को 'समझाएंगे' अखिलेश यादव? कहा- नहीं जाना चाहिए था
SP केके विश्नोई और IPS अंशिका वर्मा की शादी में पहुंचे सपा विधायकों को 'समझाएंगे' अखिलेश यादव? कहा- नहीं जाना चाहिए था
US Israel Iran War Live: होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से ईरान वसूलेगा टैक्स? MEA ने दिया जवाब
होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले भारतीय जहाजों से ईरान वसूलेगा टैक्स? MEA ने दिया जवाब
अजय देवगन को काजोल ने अनोखे अंदाज में किया बर्थडे विश, अक्षय कुमार ने 'सिंघम' को किया Kiss
अजय देवगन को काजोल ने अनोखे अंदाज में किया बर्थडे विश, अक्षय कुमार ने 'सिंघम' को किया Kiss
क्या IPL में होगी नई टीम की एंट्री? BCCI के बड़े अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला अपडेट
क्या IPL में होगी नई टीम की एंट्री? BCCI के बड़े अधिकारी ने दिया चौंकाने वाला अपडेट
Explained: NATO से बाहर क्यों नहीं निकल सकता अमेरिका? जानें ट्रंप की 'खोखली' धमकियों का सच
NATO से बाहर क्यों नहीं निकल सकता अमेरिका? जानें ट्रंप की 'खोखली' धमकियों का सच
UPTET vs Super TET: Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए ये पूरा सिस्टम
Teacher बनने का सपना है तो पहले समझ लीजिए पूरा सिस्टम
Viral video: पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
पुलिस को गश्त करते देखा तो डर गई मासूम और पकड़ लिए कान, वीडियो देख छूटेगी हंसी
Embed widget